हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 9 मार्च 2017

1. भारत की पहली सीनियर प्रोजेक्ट अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारत की पहली सीनियर प्रोजेक्ट अधिकारी के रूप में डॉ. सोनिका को नियुक्त किया गया है| संयुक्त राष्ट्र संघ ने टीकाकरण के सशक्तिकरण के लिए इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है| वर्तमान डॉ. सोनिका मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में संयुक्त सूर्य किरण युध्भ्यास किन देशों के मध्य शुरू किया गया है?
संयुक्त सूर्य किरण युध्भ्यास भारत और नेपाल के मध्य शुरू किया गया है| इसका मुख्य उद्देश्य सैनिकों को पहाड़ी क्षेत्रों के दुर्गम स्थानों पर लड़ने में सक्षम बनाना है| इस अभ्यास से औपचारिक रूप से मानवीय सहायता और आपदा प्रबंधन (एचडीआर) से संबंधित मुद्दों को शामिल किया गया है| जिससे कि दोनों देशों के मध्य सुरक्षा उपायों तथा सैन्य संबंधो को सुधारने मदद मिले|
3. कालिका प्रसाद भट्टाचार्य कौन थे?
कालिका प्रसाद भट्टाचार्य बंगाल के मशहूर लोक गायक थे| बंगाली संगीत में नए लोक तत्वों को शामिल करने का श्रेय कालिका प्रसाद भट्टाचार्य को ही दिया जाता है| इन्होने बैंड दोहर की सह-स्थापना की तथा ये बांग्ला बैंड के प्रमुख गायक थे| इन्होने मोनर मानूष, जत्तीश्वर, तथा बहुबन माझी जैसी फिल्मों में गीत गाये है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
4. हाल ही में अमेरिका ने किन मुस्लिम देशों के लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है?
अमेरिका ने छह मुस्लिम बहुल देशों सूडान,सीरिया,ईरान, लीबिया, सोमालिया और यमन के लोगों के अमेरिका में प्रवेश को 90 दिनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है| इन देशों के लोग इस अवधि में अमेरिका वीजा प्राप्त नही कर पायेंगे|
5. आईआईएससी शीर्ष 10 की सूची में किस भारतीय विश्वविद्यालय को स्थान दिया गया है?
आईआईएससी शीर्ष 10 की सूची में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बैंगलोर को विश्व की सर्वश्रेष्ठ लघु विश्वविद्यालयों की सूची में आठवां स्थान दिया गया है। लघु विश्वविद्यालय वो होटल हैं जिनमें 5000 से कम छात्र होते हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी, और सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, जो 2016 के संस्करण में क्रमश: 14वें और 18वें स्थान पर थे, इस बार शीर्ष 20 में अपने स्थान को बरकरार नहीं रख पाए है|
6. जी. एन. साईंबाबा कौन है?
जी. एन. साईंबाबा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर है| साईंबाबा शारीरिक तौर पर 90 प्रतिशत दिव्यांग है| इन्होने आदिवासी जनजातियों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई थी| इन्हें नक्सलियों को समर्थन देने के आरोप में 2014 में गिरफ्तार किया गया था| हाल ही में इन्हें छत्तीसगढ़ स्थित गढ़चिरौली की एक अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई गई है|
7. अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 8 मार्च को बनाया जाता है| यह दिवस विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए यह दिन महिलाओं के आर्थिक, राजनितिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य के रूप में मनाया जाता है|
8. ओदंतपुरी कहाँ पर स्थित है?
ओदंतपुरी बिहार के गया में स्थित है| यह बौद्धकालीन भारत का प्रमुख शिक्षा केंद्र है| पाल राजाओं ने इस शिक्षा केंद्र के विकास और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था| जो बाद में विश्वविद्यालय में बदल गया था|
9. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान में स्थित है| यह उद्यान एक राष्ट्रीय उद्यान है| यह उद्यान भारत का सबसे बड़ा पक्षी अभयारणय है, जिसे 1964 में अभयारण्य और 1982 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। यह राष्ट्रीय उद्यान 29 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है|
10. रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी पुस्तक के लेखक कौन है?
रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी पुस्तक के लेखक यासिर उस्मान है| इस पुस्तक में रेखा के बचपन एवं उनके बॉलीवुड के सफ़र के बारे वर्णन किया गया है| इस पुस्तक में उभरते सुपरस्टार के साथ उनके संबंधो के बारे में तथा उनके पति की चौकने वाली आत्महत्या के बारे भी वर्णन किया गया है|

Advertisement

Comments

  • Atul Singhal
    Reply

    Surya kiran exercise to india n nepal ke beech hoti hai !!

  • Atul Singhal
    Reply

    Surya kiran exercise to india n nepal ke beech hoti hai !!

  • Atul Singhal
    Reply

    Surya kiran exercise to india n nepal ke beech hoti hai !!

Cancel Reply