हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 18 मार्च 2017

1. हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में झारखंड भाजपा के प्रभारी त्रिवेंद सिंह रावत को नियुक्त किया गया है| इन्होने हाल ही के चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट को 24,869 मतों से पराजित किया है। यह उत्तराखंड में कृषि मंत्री ,भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और पत्रकार रह चुके भी रह चुके है|
2. हाल ही में “रीजेनेरन साइंस टैलेंट सर्च” पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
“रीजेनेरन साइंस टैलेंट सर्च” पुरस्कार से भारतीय मूल की किशोरी इंद्राणी दास सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष विज्ञान के क्षेत्र में शोध करने करने के लिए दिया जाता है| इस पुरस्कार को अमेरिका के सबसे प्राचीन विज्ञान पुरस्कार के रूप में जाना जाता है| इस पुरस्कार को विज्ञान के क्षेत्र में जूनियर नोबेल भी कहा जाता है|
3. जोआना रौसेल शैंड कौन है?
जोआना रौसेल शैंड साइकलिंग में दोहरे ओलिंपिक पदक जीतने वाली महिला खिलाडी है| शैंड ने 2008, 2009, 2012 तथा 2014 में विश्व चैंपियनशिप के महिला मुकाबलों में चारों प्रतियोगिताएं जीती है| इन्होने लंदन ओलंपिक (2012) तथा रियो ओलंपिक (2016) में भी स्वर्ण पदक जीता है| हाल ही में इन्होने अंतराष्ट्रीय खेलों से संन्यास की घोषणा की है|
4. 2018 चोगम शिखर सम्मेलन की मेजबानी किसे सौपी गई है?
2018 चोगम शिखर सम्मेलन की मेजबानी ब्रिटेन को सौपी गई है| चोगम शिखर सम्मेलन राष्ट्रमंडल देशों के नेतृत्वकर्ताओं का सम्मेलन है, जिसमे नेतृत्वकर्ता वैश्विक तथा राष्ट्रमंडल मुद्दों पर चर्चा करने हेतु एक मंच पर इकट्ठे होते है| यह सम्मेलन सामूहिक नीतियों तथा पहल के बारे में फैसला करने हेतु सक्षम करने के लिए आयोजित किया जाता है| यह सम्मेलन मेजबान देश तथा राष्ट्रमंडल सचिवालय द्वारा आयोजित किया जाता है| |
5. राष्ट्रीय कर्मचारी आयोग की स्थापना कब की गई थी?
राष्ट्रीय कर्मचारी आयोग की स्थापना 1933 में की गई थी| यह आयोग सफाई कर्मचारियों के कल्याण कार्यक्रमों के अध्ययन और मूल्याकंन तथा विशेष शिकायतों के मामलों की जांच करने के लिए सिफारिश करता है| हाल ही में राष्ट्रीय कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष के रूप में मनुहार वालजी को नियुक्त किया गया है|
6. चेल्टनहैम फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
चेल्टनहैम फेस्टिवल ब्रिटिश काउंटी ग्लोसेस्टरशायर में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल सेंट पैट्रिक के स्वर्ग लोक में जाने और आयरलैंड में ईसाई धर्म के आगमन के मौके पर मनाया जाता है।
7. हाल ही में लांच की गई “माई स्टोरी” नामक पुस्तक किस क्रिकेटर की आत्मकथा है?
माई स्टोरी” नामक पुस्तक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क की आत्मकथा है| इस पुस्तक में क्लार्क ने प्रसिद्ध मंकीगेट मामले तथा अपने टीम साथी फिल हूयजेस की मौत के बारे में बताया गया है|
8. पाई दिवस कब मनाया जाता है?
पाई दिवस प्रतिवर्ष 14 मार्च को मनाया जाता है| पाई यानि 22/7 एक विकट संख्या है। गणित, विज्ञान और अभियांत्रिकी के कई महत्त्वपूर्ण फ़ॉर्मूले इस पर आधारित हैं। ज्यामिती में किसी वृत्त की परिधि की लंबाई और व्यास की लंबाई के अनुपात को पाई कहा जाता है। प्रत्येक वृत्त में यह अनुपात 3.141 होता है लेकिन दशमलव के बाद की पूरी संख्या का अब तक आंकलन नहीं किया जा सका है इसलिए इसे अनंत माना जाता है।
9. आयुध निर्माण दिवस कब मनाया जाता है?
आयुध निर्माण दिवस प्रतिवर्ष 18 मार्च को मनाया जाता है| आयुध निर्माण दिवस के अवसर पर देश में जगह जगह रक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी व विभिन्न आयु वर्ग में आयुध दौड़ का आयोजन किया जाता है।
10. किस मंदिर को “महान जीवित चोल मंदिर” के नाम से जाना जाता है?
बॄहदेश्वर मन्दिर को “महान जीवित चोल मंदिर” के नाम से जाना जाता है| यह मंदिर तमिलनाडु के तंजौर में स्थित एक हिंदू मंदिर है| इस मंदिर का निर्माण 1003-1010 ई. के बीच चोल शासक राजाराज चोल प्रथम ने करवाया था। यह मंदिर अपने समय के विश्व के विशालतम संरचनाओं में गिना जाता था। इसके तेरह (13) मंजिले भवन (सभी हिंदू अधिस्थापनाओं में मंजिलो की संख्या विषम होती है।) की ऊंचाई लगभग 66 मीटर है। यह मंदिर भगवान शिव की आराधना को समर्पित है।

Advertisement

Comments