हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 20 मार्च 2017

1. हाल ही में कोलंबिया के उपराष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
कोलंबिया के उपराष्ट्रपति के रूप में ऑस्कर नरांजो को नियुक्त किया गया है| ऑस्कर नरांजो प्रमुख पुलिस जनरल पद पर कार्य कर चुके है|
2. 2020 टोक्यो ओलपिंक गेम्स कहाँ पर आयोजित किये जायेंगे?
2020 टोक्यो ओलपिंक के बेसबॉल और सॉफ्टबॉल गेम्स फुकुशिमा में आयोजित किये जायेंगे| फुकुशिमा 2011 के भूकंप और परमाणु आपदा से प्रभावित क्षेत्र है|
3. हरियाणा साहित्य संगम कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?
हरियाणा साहित्य संगम पंचकूला में आयोजित किया जा रहा है| यह संगम चार भाषाओँ का संगम है| इसमें हिंदी, संस्कृत, उर्दू और पंजाबी भाषा हरियाणा और दूसरे प्रांतों के 2000 साहित्यकार, रचनाकार और लेखक हिस्सा लेंगे| जिन्होंने हरियाणा की गौरवशाली संस्कृति, परम्पराओं, इतिहास, जन-जीवन, पुरातत्व और आधुनिक हरियाणा पर पुस्तकें और लेख लिखे हैं|
4. हाल ही में केंद्र सरकार द्वरा घोषित “कमलादेवी चट्टोपध्याय राष्ट्रीय पुरस्कार” का संबंध किससे है?
“कमलादेवी चट्टोपध्याय राष्ट्रीय पुरस्कार” का संबंध महिला हस्तकला से है| यह पुरस्कार महिला हस्तकला कारीगर को महिला हथकरधा बुनकर को प्रोत्साहित करने हेतु दिया जायेगा| कमलादेवी चट्टोपध्याय एक भारतीय समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी थी| इन्हें भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में इनके योगदान और भारतीय हस्तशिल्प हथकरधा और थियटर में पुनजागरण के पीछे प्रेरणा शक्ति के लिए जाना जाता है|
5. होरमूज-2 क्या है?
होरमूज-2 ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्डस कॉप्र्स (आईआरजीसी) की स्वदेश निर्मित बैलिस्टिक मिसाइल है| इस मिसाइल की मारक क्षमता 300 किलोमीटर है| हाल ही में होरमूज-2 का सफल परिक्षण किया गया है|
6. ब्रहोस सुपरसोनिक क्रूज क्या है?
ब्रहोस सुपरसोनिक क्रूज भारत और रूस द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की गई अब तक की सबसे आधुनिक क्रूज मिसाइल है| यह मिसाइल 300 किलोग्राम आयुध ले जाने में सक्षम है| भारत द्वारा मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजाइम (एमटीसीआर) से जुड़ने के बाद इस मिसाइल की मारक क्षमता 450 किलोमीटर हो गई है| इसका मुख्य उद्देश्य मिसाइल की क्षमता का परिक्षण करना ही था|
7. हॉकी इंडिया क्या है?
हॉकी इंडिया भारत में हॉकी संचालन हेतु अंतराष्ट्रीय हॉकी महासंघ तथा भारत सरकार से मान्यता प्राप्त कर बनाई गई संस्था है| इसकी स्थापना 2009 में की गई थी| भारतीय हॉकी महासंघ को भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण भंग करने के पश्चात् भारतीय हॉकी के संचालन के कार्य हेतु हॉकी इंडिया संस्था की स्थापना की गई थी|
8. “वर्ल्ड किडनी डे” कब मनाया जाता है?
“वर्ल्ड किडनी डे” प्रतिवर्ष 9 मार्च को मनाया जाता है| “वर्ल्ड किडनी डे” एक वैश्विक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान है, जिसके अंतर्गत किडनी की बीमारी और उससे संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं को कम करना तथा किडनी के महत्व के बारे जागरूकता फैलाना है|
9. “यूपी द ग्रोथ फैक्ट्री” पुस्तक के लेखक कौन है?
“यूपी द ग्रोथ फैक्ट्री” पुस्तक के लेखक चन्दन मित्रा है| इस पुस्तक के माध्यम से लोगों को प्रदेश में निवेश के इच्छुक उद्योगपतियों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी की दी गई है|
10. गुवनी जेस्नी उत्सव कहाँ पर मनाया जाता है?
गुवानी जेस्नी उत्सव बेलारूस के ओजोरत्सों में मनाया जाता है| यह उत्सव प्रतिवर्ष सर्दियां खत्म होने पर मनाया जाता है| इसे स्प्रिंग कमिंग उत्सव भी कहाँ जाता है|

Advertisement

Comments

  • Umesh kumar paswan
    Reply

    Excellent ….

  • Umesh kumar paswan
    Reply

    Excellent ….

  • Umesh kumar paswan
    Reply

    Excellent ….

  • Ab yadav
    Reply

    Nice

  • Ab yadav
    Reply

    Nice

  • Ab yadav
    Reply

    Nice

Cancel Reply