हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 26 दिसम्बर 2017

1. हाल ही में किस देश ने पाकिस्तान में आर्थिक गलियारे के तीन रोड प्रोजेक्ट पर प्रतिबंध लगाया है?
चीन ने पाकिस्तान में आर्थिक गलियारे के तीन रोड प्रोजेक्ट पर प्रतिबंध लगाया है| सीपीईसी के तहत बनने वाले इन प्रोजेक्टों में भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद इस पर प्रतिबंध लगाया गया है|
2. हाल ही में जारी की गई विश्व धरोहर स्थलों की सूची में पहला स्थान किसे दिया गया है?
विश्व धरोहर स्थलों की सूची में कंबोडिया के अंगकोर वाट मंदिर को पहला स्थान दिया गया है| इस सुची में आगरा में स्थित ताजमहल को दूसरा स्थान दिया गया है, इसे देखने प्रतिवर्ष 80 लाख से अधिक टूरिस्ट आते है| इस सूची में चीन की महान दीवार को तीसरा तथा दक्षिण अमेरिका के पेरू में स्थित माचु पिचु को चौथा स्थान दिया गया है|
3. हाल ही में ‘बोनी फिश’ कहाँ पर पाई गई है?
‘बोनी फिश’ जापान में पाई गई है| यह दुनिया की सबसे भारी मछली है| इसका वजन 2300 किलोग्राम है| बोनी फिश उन मछलियों की श्रेणी में आती हैं, जिनके अंदरूनी ढांचे कार्टिलेज के बजाय हड्डी के बने होते हैं। यह मछली सामान्य मोला सनफिश प्रजाति की है|
4. जॉन लेनन कौन थे?
जॉन लेनन ब्रिटिश मूल के गायक थे। वे अच्छे गीतकार, संगीतकार के होने के साथ ही बीटल्स के सह संस्थापक भी थे। 8 दिसम्बर 1980 में ऑटोग्राफ लेने आये डेविड ने लेनन पर लगातार चार गोलियां मारकर हत्या कर दी थी|
5. मोहम्मद शहजाद का संबंध किस खेल से है?
मोहम्मद शहजाद का संबंध क्रिकेट से है| मोहम्मद शहजाद अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट टीम में विकेटकीपर और बल्लेबाज की भूमिका निभाते है| शहजाद ने अब तक 58 वनडे और 58 टी20 मैच खेले हैं। हाल ही में इन्हें डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के कारण इन पर 1 साल का प्रतिबंध लगाया गया है| इनके सैंपल में वाडा द्वारा प्रतिबंधित पदार्थ क्लेनबूटेरोल पाया गया था|
6. हाल ही में भारत-यूके के मध्य संयुक्त युध्भ्यास कहाँ पर आयोजित किया गया है?
भारत-यूके के मध्य संयुक्त युध्भ्यास बीकानेर में आयोजित किया गया है| यह दोनों देशों के बीच इस श्रृंखला का यह तीसरा बड़ा युद्धाभ्यास है। पहला युद्धाभ्यास वर्ष 2013 में बेलगाम और दूसरा वर्ष 2015 में यूके में आयोजित किया गया था। इस संयुक्त युद्धाभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी सहयोग एवं समन्वय को बढ़ाना है।
7. हाल ही में फेस्टिवल ऑफ लाइट्स कहाँ पर मनाया जा रहा है?
फेस्टिवल ऑफ लाइट्स फ़्रांस में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल की शुरुआत 1643 में की गई थी| उस वक्त फ़्रांस में कई लोग प्लेग के शिकार हुए थे और तब लोगों ने प्रार्थना की थी कि अगर वे सब ठीक हो गए तो मदर मैरी की याद में कैंडल्स जलाएंगे| यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष दिसम्बर के पहले सप्ताह में मनाया जाता है|
8. सशस्त्र सेना ध्वजा दिवस प्रतिवर्ष कब आयोजित किया जाता है?
सशस्त्र सेना ध्वजा दिवस प्रतिवर्ष 7 दिसम्बर को आयोजित किया जाता है| यह दिवस भारतीय सशस्त्र सेना कर्मियों के कल्याण के लिए लोगों से धन के संग्रह के लिए समर्पित है| सशस्त्र सेना ध्वजा दिवस सर्वप्रथम 1949 में आयोजित किया गया था|
9. यूएन संगठन यूनिसेफ की स्थापना कब की गई थी?
यूएन संगठन यूनिसेफ की स्थापना 11 दिसम्बर 1964 में की गई थी| शुरुआत में इसकी जिम्मेदारी विश्व युद्ध के शिकार बच्चों का संरक्षण थी, बाद में इसे दुनिया के गरीब बच्चों की शिक्षा-भोजन और संरक्षण का दायित्व सौपा गया था|
10. महापरिनिर्वाण दिवस कब मनाया जाता है?
महापरिनिर्वाण दिवस प्रतिवर्ष 6 दिसम्बर को मनाया जाता है| यह दिवस भारतीय संविधान के निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है|

Advertisement

Comments

  • kadir
    Reply

    vry good sir

  • kadir
    Reply

    vry good sir

  • kadir
    Reply

    vry good sir