हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 27 जनवरी 2018

1. हाल ही में छतीसगढ़ के मुख्य सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
छतीसगढ़ के मुख्य सचिव के रूप में अजय सिंह को नियुक्त किया गया है| अजय सिंह 1983 बैच के आईएएस अधिकारी है| अजय सिंह छतीसगढ़ के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त होने वाले 9वें व्यक्ति है|
2. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में विधायक हंसराज को नियुक्त किया गया है| हंसराज चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। इससे पहले वे 2012 में चुनाव जीते थे।
3. हाल ही में शीतकालीन ओलपिंक 2018 के लिए शेफ डी मिशन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
शीतकालीन ओलपिंक 2018 के लिए शेफ डी मिशन के रूप में हरजिंदर सिंह को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में हरजिंदर सिंह आइस हॉकी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव पद पर कार्यरत है|
4. “वर्चुअल आईडी” क्या है?
“वर्चुअल आईडी” भारतीय पहचान पत्र प्राधिकरण द्वारा जारी की गई आईडी है| इसके तहत आधार कार्डधारक को अब सिम वेरिफिकेशन या अन्य कार्यो के लिए अपनी 12 अंकों की बायोमीट्रिक आईडी देने की आवश्यकता नही होगी बल्कि इसकी जगह 16 अंकों के एक नंबर देने होंगे| यह नंबर हर आधार कार्ड धारक को भारतीय पहचान पत्र प्राधिकरण की वेबसाईट के जरिए मिल जायेगा|
5. सुखचैन सिंह चीमा कौन थे?
सुखचैन सिंह चीमा प्रसिद्ध रेसलिंग कोच थे| इन्होनें 1974 में एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीता था| इन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में नेशनल वूडू डे कहाँ पर मनाया जा रहा है?
नेशनल वूडू डे पोर्टो नोवो-अफ्रीकी देश बेनिन में मनाया जा रहा है| यह प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है| बेनिन की 60 फीसदी आबादी वूडू धर्मं का पालन करती है| बेनिन में 1966 में वूडू को आधिकारिक रूप से धर्म घोषित किया गया था
7. हाल ही में पार्क्स एल्विस फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
पार्क्स एल्विस फेस्टिवल सिडनी में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष जनवरी महीने मनाया जाता है| यह फेस्टिवल अमेरिकी गायक एल्विस प्रेस्ले की याद में मनाया जाता है| इस फेस्टिवल में प्रेस्ले के फैंस उनकी तरह तैयार होकर आते है| इसकी फेस्टिवल की शुरुआत 1933 में हुई थी|
8. राष्ट्रीय रेल संग्रहालय कहाँ पर स्थित है?
राष्ट्रीय रेल संग्रहालय नई दिल्ली में स्थित है| राष्ट्रीय रेल संग्रहालय भारत की रेल विरासत का केंद्र है| हाल ही में भारतीय रेलवे ने आगंतुकों के लिए दुनिया में अपनी तरह की एकमात्र 108 वर्ष पुरानी स्टीम इंजन से चलने वाली मोनो रेल का संचालन राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में किया है| यह मोनोरेल पटियाला के महाराजा लेफ्टिनेंट श्री भूपेंद्र सिंह द्वारा उपयोग में ली जाती थी|
9. राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय युवा दिवस प्रतिवर्ष 12 जनवरी को मनाया जाता है| यह दिवस स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य के रूप में मनाया जाता है| पहली बार 12 जनवरी 1985 को युवा दिवस मनाया गया था|
10. विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है| यह दिवस विश्व में हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार और इसे अन्तराष्ट्रीय भाषा के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है| हिंदी भाषा विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी भाषा है| देश के करीब 77% लोग हिंदी लिखते, पढ़ते, बोलते और समझते है|

Advertisement

Comments