हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 30 जनवरी 2018

1. हाल ही में ब्रिटेन में शैडो कैबिनेट मंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
ब्रिटेन में शैडो कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रीत कौर गिल को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में प्रीत कौर गिल ब्रिटेन में सांसद पद पर कार्यरत है| प्रीत कौर गिल ब्रिटेन में नियुक्त होने वाली पहली महिला सांसद है| शैडो कैबिनेट वरिष्ठ सांसदों का एक दल होता है जिसे सरकार के कैबिनेट को आईना दिखाने के लिए विपक्ष के नेता को चुना जाता है। प्रत्येक सदस्य की नियुक्ति उनकी पार्टी के लिए खास नीति के क्षेत्र में अगुवाई करने और सत्ता पक्ष को चुनौती देने के लिए नियुक्त की जाती है। इसे विपक्ष खुद को वैकल्पिक प्रतीक्षारत सरकार के तौर पर पेश करता है।
2. हाल ही में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा हीरा कहाँ पर पाया गया है?
दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा हीरा दक्षिण अफ्रीका में पाया गया है| यह हीरा करीब 910 कैरेट है, और इसकी कीमत करीबन 250 करोड़ है| दुनिया का सबसे बड़ा हीरा ‘कलिनन” था, जिसका वजन 3,106 कैरेट था|
3. बुद्धदेव दासगुप्ता कौन थे?
बुद्धदेव दासगुप्ता प्रसिद्ध सरोद वादक थे| इन्हें पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित किया गया था, लेकिन इन्होनें यह कहते हुए पुरस्कार नही लिया कि अब बहुत देर हो चुकी है| बाद में इन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
4. सतनाम कैंथ कौन थे?
सतनाम कैंथ पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता थे| सतनाम कैंथ फिल्लौर से सांसद एवं बंगा से 1992 में विधायक चुने गए थे| इन्होनें अपनी पार्टी बसमों बनाई तथा अकाली दल-भाजपा से समझौता कर 1998 का लोकसभा चुनाव लड़ा तथा सांसद भी बने। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए। वह बंगा से पिछला विधानसभा चुनाव भी लड़े थे लेकिन हार गए थे। हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. “मोत्ताइनाइ ग्रैंडमा” पुस्तक की लेखिका कौन है?
“मोत्ताइनाइ ग्रैंडमा” पुस्तक की लेखिका मारिको शिंजु है| इस पुस्तक में पर्यावरण को महत्व देने और अपव्यय कम करने पर जोर दिया गया है| जापानी भाषा में मोत्ताइनाइ का अर्थ होता है “क्या बर्बादी है”|
6. हाल ही में स्कीइंग वर्ल्ड कप टूर की सबसे लंबी डाउनहिल रेस किसने जीती है?
स्कीइंग वर्ल्ड कप टूर की सबसे लंबी डाउनहिल रेस स्विट्ज़रलैंड के बेट फ्यूज ने जीती है| फ्यूज ने यह रेस लॉबरहर्न कोर्स पर 4.27 किमी. की यह रेस रिकॉर्ड 2 मिनट 26.50 सेकंड में पूरी की है। यह इस रेस की सबसे कम टाइमिंग है। फ्यूज लगातार दो बार यह रेस जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं| 2015 में वे दूसरे स्थान पर रहे थे।
7. हाल ही में प्रीमियर बैडमिंटन लीग का खिताब किसने जीता है?
प्रीमियर बैडमिंटन लीग का खिताब सात्विक साईराज रेड्‌डी और पिया जेबादियाह की जोड़ी ने जीता है| साईराज रेड्‌डी और पिया जेबादियाह की जोड़ी ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग के फाइनल मुकाबले में किम सा रैग और एन सिक्की रेड्डी को 15-11, 15-12 से हराकर यह ख़िताब जीता है|
8. सेना दिवस कब मनाया जाता है?
सेना दिवस प्रतिवर्ष 15 जनवरी को मनाया जाता है| यह दिवस फिल्ड मार्शल के एम करियप्पा के भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है|
9. “क्वीन्सटाउन ” झील कहाँ पर स्थित है?
“क्वीन्सटाउन “झील न्यूजीलैंड में स्थित है| 80 किमी लंबाई के साथ 291 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली यह झील न्यूजीलैंड में सबसे लंबी है। यह न्यूजीलैंड की दूसरी सबसे बड़ी ग्लेशियर लेक है। जब पहाड़ों से बर्फ पिघलना शुरू होती है, तो इसका जलस्तर बढ़ जाता है। उसी के कारण इसका पानी बिल्कुल साफ और पीने योग्य होता है।
10. ब्रिटेन ने पांडिचेरी को फ़्रांस के कब्जे से कब मुक्त करवाया था?
ब्रिटेन ने पांडिचेरी को फ़्रांस के कब्जे से 16 जनवरी 1761 में मुक्त करवाया था| अगस्त 1639 को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने विजयनगर के राजा पेडा वेंकट राय से कोरोमंडल तट चंद्रगिरी में कुछ जमीन खरीदी थी| इस जमीन पर राय ने अंग्रेज व्यापारियों को यहां एक फैक्ट्री और गोदाम बनाने की अनुमति दी थी। एक साल बाद ब्रिटिश व्यापारियों ने यहां सेंट जॉर्ज किला बनवाया, जो औपनिवेशिक गतिविधियों का गढ़ बन गया, लेकिन प्रथम कर्नाटक युद्ध में इंग्लैंड को हराकर फ्रांसीसी फौजों ने 1746 में मद्रास और सेंट जॉर्ज के किले पर अपना कब्जा जमा लिया। इस पर कब्जे के लिए कर्नाटक के तीन युद्ध हुए। 1760 में ब्रिटिश सेना ने सर आयरकूट के नेतृत्व में वाडिवाश की लड़ाई में फ्रांसीसियों को बुरी तरह से मात दी। यहां अधिकतर लोग फ्रेंच बोलते हैं। सड़क पर साइन बोर्ड में तमिल, अंग्रेजी के साथ-साथ फ्रेंच भाषा भी दिखती है|

Advertisement

Comments

  • ankur pal
    Reply

    nice watch

  • ankur pal
    Reply

    nice watch

  • ankur pal
    Reply

    nice watch