हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 11-12 फरवरी 2018

1. हाल ही में जारी की गई समावेशी विकास सूचकांक की रैंकिंग में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?
समावेशी विकास सूचकांक की रैंकिंग में भारत को 62वां स्थान दिया गया है| इस सूची में नार्वे के बाद आयरलैंड, लग्जमबर्ग, स्विट्ज़रलैंड और डेनमार्क शीर्ष पांच में शामिल है| इस सूची में जर्मनी 12वें, कनाडा 17वें, फ़्रांस 18वें, रूस 19वें, ब्रिटेन 21वें, अमेरिका 23वें, जापान 24वें, इटली 27वें ब्राज़ील 37वें, और दक्षिण अफ्रीका को 69वें स्थान पर रखा गया है|
2. हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने इलेक्ट्रॉनिक स्किन टैटू विकसित किये है?
जर्मनी के वैज्ञानिकों ने इलेक्ट्रॉनिक स्किन टैटू विकसित किये है| इसकी सहायता से गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को हाथों से जेस्चर से कंट्रोल किया जा सकता है| इसे इतना पतला बनाया गया है कि यह आपकी स्किन पर एकदम से चिपक जायेगा| इसमें ऐसे सेंसर लगे है, जो मग्नेटिक फिल्ड क्रिएट कर देते है|
3. हाल ही में किस देश में युद्ध संबंधी ड्रिल की गई है?
जापान में युद्ध संबंधी ड्रिल की गई है| जापान ने दूसरे विश्वयुद्ध के बाद पहली बार किसी से युद्ध संबंधित ड्रिल की है| इस ड्रिल के दौरान तेज सायरन बजाया गया तथा इसमें कहा गया कि दुश्मन ने हमारे ऊपर मिसाइल लांच कर दी है| हमें तुरंत सुरक्षित जगहों पर जाना होगा| जापानी सेना ने दूसरे विश्वयुद्ध के युद्ध न लड़ने का संकल्प लिया था| इसलिए इस तरह की ड्रिल पहले कभी नही हुई थी|
4. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो क्या है?
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो भारत सरकार की प्रमुख जांच एजेंसी है| यह अपराधिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हुए भिन्न-भिन्न प्रकार के मामलों की जांच करने के लिए लगाई जाती है| यह कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अधीन कार्य करती है|
5. भारतीय चुनाव आयोग क्या है?
भारतीय चुनाव आयोग एक स्वायत एवं अर्ध-न्यायिक संस्था है| इसका गठन भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से प्रतिनिधिक संस्थानों में जन प्रतिनिधि चुनने के लिए किया गया है| वर्तमान में भारतीय चुनाव आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त होते है|
6. हाल ही में राष्ट्रपति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
राष्ट्रपति पुरस्कार से हेड कांस्टेबल मनोज साहेबराव राजपूत को सम्मानित किया गया है| मनोज साहेबराव 2008 में शहर में हुए बम कांड की जांच कर रही कमेटी के सदस्य है| वर्तमान मनोज साहेबराव राजपूत क्राइम ब्रांच में कार्यरत है|
7. हाल ही में स्वीडिश ओपन जूनियर का ख़िताब किसने जीता है?
स्वीडिश ओपन जूनियर का ख़िताब भारतीय बैडमिंटन खिलाडी सिद्धार्थ सिंह ने जीता है| सिद्धार्थ ने स्वीडिश ओपन जूनियर के फाइनल मुकाबले में डेनमार्क के मैड्स क्रिस्टोफर्सन को हराकर यह ख़िताब जीता है|
8. हाल ही में अशोक चक्र से किसे सम्मानित किया गया है?
अशोक चक्र से वायुसेना के शहीद गरुड़ कमांडो जे.पी. निराला को सम्मानित किया गया है| निराला 18 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के बंदीपोरा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे| अशोक चक्र पुरस्कार भारत की रक्षा के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है|
9. राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रतिवर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है| यह दिवस सभी भारतवासियों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है| यह दिवस देश में मतदाताओं की संख्या बढ़ाने तथा नए मतदाताओं को जोड़ने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
10. फिल्मफेयर पुरस्कार की शुरुआत कब की गई थी?
फिल्मफेयर पुरस्कार की शुरुआत 21 मार्च 1954 में की गई थी| इस फिल्मफेयर पुरस्कार में सिर्फ पांच पुरस्कार रखे गए थे| जिसमें दो बीघा जमीन को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए बिमल राय (दो बीघा जमीन), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दिलीप कुमार (दाग), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मीना कुमारी (बैजू बावरा), एवं इसी फिल्म में सर्वश्रेठ संगीत के लिए नौशाद को सम्मानित किया गया था|

Advertisement

Comments

  • Krishna Kumar
    Reply

    Very nice side

  • Krishna Kumar
    Reply

    Very nice side

  • Krishna Kumar
    Reply

    Very nice side

  • AKHILESH KUMAR RAO
    Reply

    Nice sir

  • AKHILESH KUMAR RAO
    Reply

    Nice sir

  • AKHILESH KUMAR RAO
    Reply

    Nice sir

  • Rakesh sharma
    Reply

    Nice

  • Rakesh sharma
    Reply

    Nice

  • Rakesh sharma
    Reply

    Nice

  • Bhagesh
    Reply

    Vare Good

  • Bhagesh
    Reply

    Vare Good

  • Bhagesh
    Reply

    Vare Good

  • sunil
    Reply

    nice

  • sunil
    Reply

    nice

  • sunil
    Reply

    nice

Cancel Reply