हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 8 जून 2018

1. हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारतीय रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में महेश कुमार जैन को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में महेश कुमार आईडीबीआई बैंक में प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत है| आरबीआई अधिनियम के अनुसार केंद्रीय बैंक में चार डिप्टी गवर्नर होने चाहिए, इसमें एक वाणिज्यिक बैंकर और एक अर्थशास्त्री होना चाहिए| अर्थशास्त्री बैंक के भीतर मुद्रा नीति विभाग का प्रमुख होता है|
2. हाल ही में मलेशिया के अटॉर्नी जनरल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
मलेशिया के अटॉर्नी जनरल के रूप में टॉमी थॉमस को नियुक्त किया गया है| भारतीय मूल के थॉमस अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त होने वाले पहले गैर-मुस्लिम व्यक्ति है|
3. हाल ही में ‘लिम्का बुक’ में किसका नाम दर्ज किया गया है?
‘लिम्का बुक’ में जसवंत सिंह गिल का नाम दर्ज किया गया है| इनका नाम पश्चिम बंगाल के रानी गंज की महावीर कोयले की खान से साल 1989 में खास तौर पर तैयार किए गए लोहे के कैप्सूल के जरिए 65 लोगों को सही-सलामत बाहर निकालने के लिए दर्ज किया गया है| 16 नवंबर 1989 के दिन 330 फीट गहरी उक्त कोयले की खान में पानी भर आया था और 65 लोग फंस गए थे। खान में पानी और तेजी से भर रहा था, जमीन धंसने और गैसों के रिसने का खतरा था। इसके बाद उन्होंने एक आदमी की साइज का लोहे का कैप्सूल तैयार किया और बोर होल के जरिए उसे खान में भेजने की योजना बनाई लेकिन कोई जाने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद वह खुद उसमें उतरे और सभी को जिंदा निकाला था|
4. “भारतीय ओलम्पिक संघ’ क्या है?
“भारतीय ओलम्पिक संघ” भारत की राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति है| यह समिति ओलंपिक खेलों, एशियाई खेलों व अन्य अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों का चयन और प्रबंधन करती है| यह भारतीय राष्ट्रमंडल खेल संघ कि तरह भी कार्य करता है, तथा राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों का भी चयन करता है|
5. “ऑपरेशन निस्तर” क्या है?
“ऑपरेशन निस्तर” सोकोत्रा द्वीप में फंसे भारतीयों को बचाने के लिए शुरू किया गया अभियान है| ये लोग सोकोत्रा में आये भंयकर समुद्री चक्रवात मेकूनू के कारण द्वीप में फंसे हुए थे|
6. राजकिशोर कौन थे?
राजकिशोर प्रसिद्ध लेखक और गाँधीवादी विचारक थे| इन्हें हिंदी साहित्य में योगदान देने के लिए लोहिया पुरस्कार तथा हिंदी अकादमी दिल्ली के साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका था| इन्होनें “तुम्हारा सुख” और “सुनंदा की डायरी” जैसे चर्चित उपन्यास लिखे थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. रोनाल्ड विल्सन रीगन कौन थे?
रोनाल्ड विल्सन रीगन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति थे| रोनाल्ड विल्सन रीगन रिब्लिकन पार्टी के नेता थे| इनका निधन 6 जून 2004 को हुआ था|
8. सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को शांति का नोबेल पुरस्कार से कब सम्मानित किया गया था?
सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को शांति का नोबेल पुरस्कार से 5 जून 1990 में सम्मानित किया गया था| सोवियत संघ और शीतयुद्ध के अंत में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी| गोर्बाचोव को पूर्व कम्युनिस्ट देश में पेरेस्त्रोइका और ग्लासनोस्ट के जरिए आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक बदलाव लाने का श्रेय भी दिया जाता है। 1985 में गोर्बाचोव सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने थे| इन्होनें द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद जर्मन चांसलर हेल्मुट कोल के साथ विभाजित जर्मनी को एक कराया था।
9. बिहार के मानसी से सहरसा जा रही ट्रेन हादसे का शिकार कब हुई थी?
बिहार के मानसी से सहरसा जा रही ट्रेन हादसे का शिकार 6 जून 1981 में हुई थी| बागमती पुल पार करते वक्त अचानक ड्राइवर ने अचानक ट्रेन के ब्रेक लगा दिये थे। इससे ट्रेन की बोगियां नदी में जा समाई थी। इस हादसे में 500 लोगों की मौत हो गई थी। 9 बोगी वाली इस ट्रेन में करीब 1000 पैसेंजर थे। यह देश के सबसे बड़े रेल हादसों में से एक है। कहा जाता है कि जब ट्रेन बागमती नदी को पार कर रही थी, तभी ट्रैक पर गाय आ गई थी, जिसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने ब्रेक लगाया था।
10. ‘स्टेट लाइब्रेरी ऑफ विक्टोरिया’ की स्थापना कब की गई थी?
‘स्टेट लाइब्रेरी ऑफ विक्टोरिया’ की स्थापना 1854 में ले. गवर्नर चार्ल्स ला ट्रोब और जस्टिस रेडमंड बैरी ने की थी| यहाँ 22 लाख से अधिक पुस्तकों एवं 3.50 लाख से अधिक फोटोग्राफ सुरक्षित है। यह दुनिया की शुरुआती मुफ्त लाइब्रेरी में से एक है| इस लाइब्रेरी में एक साथ 600 से अधिक लोग पुस्तकें पढ़ सकते है|

Advertisement

Comments

  • Manisha
    Reply

    Pta ni mere pne me June ki dukha rhe h muje Feb 2019 ki current affairs chiye plzzz sir

  • Manisha
    Reply

    Pta ni mere pne me June ki dukha rhe h muje Feb 2019 ki current affairs chiye plzzz sir

  • Manisha
    Reply

    Pta ni mere pne me June ki dukha rhe h muje Feb 2019 ki current affairs chiye plzzz sir