हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 11 जुलाई 2018

1. हाल ही में किस राज्य में “हज मित्र एप” लांच किया गया है?
राजस्थान में “हज मित्र एप” लांच किया गया है| यह एप हाजियों का सफ़र आसान एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से लांच किया गया है| इस एप में हज यात्री तत्काल अपने कवर नंबर जारी होने की जानकारी, हज यात्रियों को कुर्रा से संबंधित सूचना, चयनित/अचयनित हज यात्री की सूचना, चयनित हज यात्रियों का टीकाकरण, ट्रेनिंग, फ्लाइट की सूचना एवं समय-समय पर जारी हज से संबंधित दिशा-निर्देशों की सूचना प्राप्त कर सकेंगे।
2. हाल ही में अमेरिका के ड्रग एनफोर्समेंट एजेंसी के प्रमुख के रूप में किस भारतवंशी को नियुक्त किया गया है?
अमेरिका के ड्रग एनफोर्समेंट एजेंसी के प्रमुख के रूप में भारतवंशी उत्तम ढिल्लों को नियुक्त किया गया है| यह संस्था अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी एवं इसके इस्तेमाल के खिलाफ कार्य करती है। उत्तम ढिल्लों व्हाइट हाउस में उप वकील एवं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उप सहायक के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके है|
3. हाल ही में पंजाब राज्य योजना बोर्ड के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
पंजाब राज्य योजना बोर्ड के महानिदेशक के रूप में राजिंदर कौर भट्ठल को नियुक्त किया गया है| इन्हें कैबिनेट मंत्री का रैंक और पद प्रदान किया गया है| राजिंदर कौर पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुकी है|
4. “ए हार्ड रोड टू ग्लोरी” पुस्तक के लेखक कौन है?
“ए हार्ड रोड टू ग्लोरी” पुस्तक के लेखक ऐश आर्थर है| इस पुस्तक में अमेरिका में अश्वेत खिलाडियों के संघर्ष की कहानियों का वर्णन किया गया है|
5. विंबल्डन सिंगल्स का खिताब जीतने वाले पहले अश्वेत खिलाड़ी कौन थे?
विंबल्डन सिंगल्स का खिताब जीतने वाले पहले दक्षिण अमेरिकी टेनिस खिलाडी आर्थर ऐश थे| 5 जुलाई 1975 को ऐश ने 1974 के विंबल्डन विजेता जिमी कॉनर्स को 6-1, 6-1, 5-7, 6-4 से हराया था| ऐश ने करियर में 51 टूर्नामेंट जीते थे|
6. हाल ही में लिविंग स्टैच्यू फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
लिविंग स्टैच्यू फेस्टिवल इसराइल में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में लोग अपने पसंदीदा किरदारों की तरह तैयार होकर स्टैच्यू बनकर खड़े रहते है|
7. पोर्टो नोवो का युद्ध किनके मध्य हुआ था?
पोर्टो नोवो का युद्ध मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना के मध्य 2 जुलाई 1781 में हुआ था|
8. शिमला समझौते पर हस्ताक्षर कब किये गये थे?
शिमला समझौते पर हस्ताक्षर 2 जुलाई 1972 में किये गये थे| शिमला समझौते पर भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने हस्ताक्षर किये थे|
9. “बैंक ऑफ़ सेविंग इन न्यूयॉर्क” कब शुरू किया गया था?
“बैंक ऑफ़ सेविंग इन न्यूयॉर्क” 3 जुलाई 1819 में शुरू किया गया था| यह अमेरिका का पहला बचत बैंक था|
10. क्लाउस बार्बी को मानवता के विरुद्ध अपराध के लिए अदालत ने उम्रकैद की सजा कब सुनाई थी?
क्लाउस बार्बी को मानवता के विरुद्ध अपराध के लिए अदालत ने उम्रकैद की सजा 3 जुलाई 1987 में सुनाई थी| बार्बी पर दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 842 लोगों को यातना शिविर में भेजने का आरोप लगाया गया था। इन भेजे जाने वाले लोगों में अधिकतर यहूदी थे|

Advertisement

Comments

  • Indrajeet
    Reply

    Very nice sir

  • Indrajeet
    Reply

    Bahut accha hai sir