हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 20 जुलाई 2018

1. हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा ‘टेक्नोलॉजी चैलेंज’ शुरू किया गया है?
आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा ‘टेक्नोलॉजी चैलेंज’ शुरू किया गया है| ‘टेक्नोलॉजी चैलेंज’ सीवर और सेप्टिक टैंकों की सफाई हेतु उपयुक्त प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है|
2. हाल ही में जारी की गई ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स की सूची में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स की सूची में भारत को 57वां स्थान दिया गया है| पिछले साल भारत को 60वां स्थान दिया था| ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स की सूची में शीर्ष 5 देश स्विट्ज़रलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन, यूनाइटेड किंगडम तथा सिंगापुर है| जीआईआई इंडेक्स के अनुसार मध्य और दक्षिण एशिया क्षेत्र में भारत सबसे इनोवेटिव देश है|
3. औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग क्या कार्य करता है?
औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग विश्व बैंक के साथ मिलकर देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कारोबार सुगमता के आधार पर रैंकिंग करता है| डीआईपीपी कारोबारी क्षेत्र में और सुधार लाने के लिये कारोबार सुधार कार्य योजना (ब्रैप) के तहत कार्य करता है| हाल ही में औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग द्वारा जारी की गई ‘इज ऑफ़ डूइंग बिजनेस’ सूची में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंध्र प्रदेश लगातार दूसरे साल पहले पायदान पर रहा है| इस सूची में आंध्र प्रदेश को कुल 98.42 अंक मिले हैं| इस सूची में तेलंगाना दूसरे और हरियाणा तीसरे झारखंड चौथे स्थान पर, गुजरात पांचवें पर, छत्तीसगढ़ छठे, मध्य प्रदेश सातवें, कर्नाटक आठवें, राजस्थान नौवें पर और पश्चिम बंगाल दसवें स्थान पर रहा है, जबकि मेघालय आखिरी 36वें पायदान पर रहा है|
4. “INS सुमित्रा” क्या है?
“INS सुमित्रा” भारतीय नौसेना जहाज है, जो इंडोनेशिया के सबांग बंदरगाह में प्रवेश करने वाला पहला युद्धपोत है| यह पारंपरिक नर्तकियों और इण्डोनेशियाई पारंपरिक बैंड द्वारा प्राप्त किया था|
5. दादा जेपी वासवानी कौन थे?
दादा जेपी वासवानी साधु वासवानी मिशन के प्रमुख एवं आध्यात्मिक गुरु थे| दादा वासवानी भारत के प्रसिद्ध धर्मगुरुओं में प्रसिद्ध है। इन्हें आधुनिक समय का योगी भी कहा जाता है| वासवानी अब तक 150 से ज्यादा किताबें लिख चुके है। हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में किस खिलाडी ने आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता है?
आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर में भारतीय धाविका हिमा दास ने स्वर्ण पदक जीता है| दास ने फाइनल्स में 51.46 सेकंड का समय निकाला। इन्होनें बुधवार को सेमीफाइनल में भी 52.10 सेकंड का समय निकालकर टॉप किया था। हिमा दास वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला है|
7. बोरिस येल्तसिन ने अपने पद से इस्तीफा कब दिया था?
बोरिस येल्तसिन ने सोवियत नेता और रुसी संसद के अध्यक्ष बोरिस येल्तसिन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| येल्तसिन पिछले 18 महीनों से पार्टी व्यवस्था में त्वरित सुधार की मांग कर रहे थे और पार्टी में सुधार के लिए पर्याप्त कदम न उठाने के लिए उन्होंने राष्ट्रपति गोर्बोचेव की आलोचना भी की थी। इन आलोचनाओं के बावजूद येल्तसिन कम्युनिस्ट पार्टी संगठन के केंद्र में बने हुए थे।
8. मुंबई की लोकल ट्रेन में 11 मिनट में 7 बम धमाके कब हुए थे?
मुंबई की लोकल ट्रेन में 11 मिनट में 7 बम धमाके 12 जुलाई 2006 में हुए थे| इन बम धमाको में 188 लोग मारे गए थे और 800 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे| यह बम धमाके खार, बांद्रा, जोगेश्वरी, माहिम, बोरीवली, माटुंगा और मीरा-भायंदर रेलवे स्टेशनों के पास हुए थे| ट्रेनों में लगाए गए बम आरडीएक्स, अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल ऑयल और कीलों से बनाए गए थे, जिसे सात प्रेशर कुकर में रखकर टाइमर के जरिए उड़ाया गया था।
9. बहलुल खान लोदी का निधन कब हुआ था?
बहलुल खान लोदी का निधन 12 जुलाई 1489 में हुआ था| बहलुल खान लोदी वंश के संस्थापक थे|
10. अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली फिल्म कौनसी थी?
अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली फिल्म ‘क्वीन एलिजाबेथ’ थी| यह फिल्म अमेरिका में 12 जुलाई 1912 में प्रदर्शित की गई थी|

Advertisement

Comments