हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 सितंबर, 2018

1. भारत ने हाल ही में इंग्लैंड में होने वाली किस अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा के लिए पहली बार वित्तीय सहायता प्रदान की है?
उत्तर: खो-खो

केन्द्रीय युवा व खेल मामले मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने इंलैंड में होने वाली पहली अंतर्राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भारतीय टीम को मंज़ूरी प्रदान की। इस खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 1 सितम्बर, 2018 के बीच किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के लिए भारत ने पहली बार वित्तीय सहायता प्रदान की है, इसका उद्देश्य इस भारतीय खेल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है तथा एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और ओलिंपिक में इसे शामिल करवाना है।
2. हाल ही बहुराष्ट्रीय सुनामी मॉक अभ्यास “IOWave2018” किस महासागर में शुरू हुआ?
उत्तर: हिन्द महासागर

हिन्द महासागर में सुनामी मॉक अभ्यास “IOWave18” 4 सितम्बर को शुरू हुआ। इस अभ्यास का आयोजन यूनेस्को के अंतरसरकारी महासागर आयोग (IOC) द्वारा किया जा रहा है। इस दो दिवसीय अभ्यास अभ्यास का उद्देश्य सुनामी के लिए तैयारी करना, प्रत्येक राज्य में लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रतिक्रिया का मूल्यांकन तथा क्षेत्र में समन्वय को बेहतर बनाना है। इस अभ्यास में हिन्द महासागर के देशों में कृत्रिम सुनामी की स्थिति में राहत व बचाव कार्य किया जायेगा। इस अभ्यास का क्रियान्वयन राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र द्वारा किया जायेगा। इस दौरान राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र तथा राष्ट्रीय व स्थानीय आपदा प्रबंधन कार्यालयों के बीच संपर्क लिंक का भी परीक्षण किया जायेगा। हैदराबाद में स्थित इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशन इनफार्मेशन सर्विसेज (INCOIS) इस अभ्यास में भाग लेने वाली नोडल एजेंसी होगी। इस अभ्यास में लगभग आधा दर्ज़न राज्यों से हजारों लोगों को तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित निकाला जायेगा।
3. किन दो भारतीय निशानेबाजों ने हाल ही में 2020 टोक्यो ओलिंपिक में अपना स्थान सुरक्षित किया?
उत्तर: अंजुम मोदगिल और अपूर्वी चंदेला

अंजुम मौदगिल और अपुर्वी चंदेला ने 2020 टोक्यो ओलिंपिक में अपना स्थान सुरक्षित किया। अंजुम मोदगिल ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में 3 सितम्बर को दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आयोजित ISSF की विश्व चैंपियनशिप 2018 में रजत पदक जीता। इसी स्पर्धा में अपूर्वी चंदेला चौथे स्थान पर रहीं। यह ISSF की सबसे प्रमुख प्रतियोगिताएं में से एक हैं। इसके साथ ही अंजुम मोदगिल और अपूर्वी चंदेला भारत से टोक्यो ओलिंपिक में स्थान सुरक्षित करने वाले पहले निशानेबाज़ बने। अभी इनके चयन पर अंतिम फैसला भारत की राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन द्वारा लिया जायेगा।
4. भारत ने हाल ही में किस यूरोपीय देश के साथ धन शोधन और पर्यावरण के मुद्दे पर समझौते किये?
उत्तर: सायप्रस

भारत और सायप्रस ने 3 सितम्बर, 2018 को धन शोधन और पर्यावरण क्षेत्र में सहयोग के लिए दो MoU पर हस्ताक्षर किये हैं। इस समझौतों पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके समकक्ष सायप्रस के राष्ट्रपति निकोस अनास्तासियादेस की उपस्थिति में हस्ताक्षर किये गये। दोनों देशों ने 2016 में संशोधित दोहरे कराधान परिहार समझौते के पुनरवलोकन पर भी सहमती प्रकट की।
सायप्रस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् और NSG (न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप) में बारात की सदस्यता का समर्थन किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद यूरोपीय देशों के साथ भारत के सम्बन्ध बनाये रखने के लिए तीन यूरोपीय देशों की यात्रा पर हैं। सायप्रस के बाद वे बुल्गारिया और चेक गणराज्य की यात्रा पर जायेंगे।
5. हाल ही अमेरिका में वैज्ञानिकों ने एक पहनी जा सकने वाली डिवाइस का अविष्कार किया जो जॉगिंग से चलने के कारण बाजुओं की हलचल से उर्जा उत्पन्न कर सकती है, इसके लिए किस प्रभाव का उपयोग किया गया है?
उत्तर: पिएजोइलेक्ट्रिक इफ़ेक्ट

अमेरिका में वैज्ञानिकों ने एक पहनी जा सकने वाली डिवाइस का अविष्कार किया जो जॉगिंग से चलने के कारण बाजुओं की हलचल से उर्जा उत्पन्न कर सकती है। इस डिवाइस का आकार एक घड़ी से बराबर है, इस डिवाइस के द्वारा पर्सनल हेल्थ मोनिटरिंग सिस्टम को उर्जा देने लायक शक्ति उत्पन्न की जा सकती है। इस डिवाइस के प्रोटोटाइप का निर्माण क्रिस्टल मटेरियल से किया गया है, जिस पर इलेक्ट्रिक चार्ज का उपयोग किये जाने के बाद इसका आकार में परिवर्तन होता है, जिस कारण यह उर्जा उत्पन्न करती है। इस प्रकार उर्जा उत्पन्न करने की प्रक्रिया को पिएजोइलेक्ट्रिक इफ़ेक्ट कहा जाता है। पिएजोइलेक्ट्रिक इफ़ेक्ट का उपयोग अल्ट्रासाउंड मशीनों तथा सोनार डिवाइसेस में किया जाता है।
इसके लिए वैज्ञानिकों ने PZT नामक पिएजोइलेक्ट्रिक मटेरियल का उपयोग किया और इसकी दोनों और लोचशील धातु फॉयल की परत चढ़ायी। यह PZT फॉयल बिना टूटे उच्च दबाव झेल सकती है। इस डिवाइस पर पेनसिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी तथा यूनिवर्सिटी ऑफ़ उटाह के शोधकर्ताओं ने कार्य किया।
6. एल्सस्टेर कुक ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की, वे किस देश से हैं?
उत्तर: इंग्लैंड

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एल्सस्टेर कुक ने भारत के खिलाफ जारी श्रृंखला के अंतिम टेस्ट मैच के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की। उनका अंतिम मैच भारत के विरुद्ध ओवल में 7 सितम्बर, 2018 को शुरू होगा। कुक इंग्लैंड के महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं, उन्होंने इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 12,254 रन बनाये, इसमें उनकी औसत 44.88 है। उन्होंने 160 टेस्ट मैचों में 32 शतक तथा 56 अर्धशतक बनाये। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 294 हैं, यह स्कोर उन्होंने 2011 की भारत-इंग्लैंड श्रृंखला के दौरान बिर्मिंघम में बनाया था।
7. भारत में पहले FIBA 3×3 वर्ल्ड टूर मास्टर्स का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर: हैदराबाद

भारत में पहले FIBA 3X3 वर्ल्ड टूर मास्टर्स 2018 का आयोजन हैदराबाद में किया जायेगा। यह विश्व के सबसे प्रतिष्ठित बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में से एक है। इसका आयोजन हैदराबाद में 22 सितम्बर से किया जायेगा। हैदराबाद मास्टर में प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय 3X3 टीमें हिस्सा लेंगी, इसमें भारत की दो टॉप टीमें दिल्ली 3BL और बंगलौर 3BL भी हिस्सा लेंगी। भारतीय टीमों का क्वालिफिकेशन 3X3 प्रो बास्केटबॉल लीग (3BL) के आधार पर किया गया, इस प्रतियोगिता का आयोजन 9 जून से 26 अगस्त के बीच देश के 6 शहरों में किया गया था।
हैदराबाद मास्टर्स FIBA 3X3 वर्ल्ड टूर का सातवाँ स्टेज है, और यह भारत में आयोजित किया जाने वाला पहला 3X3 अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमें 27-29 अक्टूबर को होने वाले FIBA 3X3 वर्ल्ड टूर ब्लूमऐज बीजिंग फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का प्रयास करेंगी।
8. भारत सरकार ने कुपोषण के विरुद्ध लड़ाई लड़ने के लिए किस किस मास को राष्ट्रीय पोषण मास के रूप में मनाने के निर्णय लिया है?
उत्तर: सितम्बर

केन्द्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय ने सितम्बर 2018 को राष्ट्रीय पोषण मास के रूप में मनाये जाने की घोषणा की है, इसका उद्देश्य देश में कुपोषण की समस्या को समाप्त करना है। इसके महीने भर अभियान चलाया जायेगा, इस अभियान का उद्देश्य ‘हर घर पोषण त्यौहार’ का सन्देश पहुँचाना है।
भारत में कुपोषण का समस्या काफी गंभीर है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-4 के अनुसार भारत के 38% बच्चों की ऊंचाई कम है, 21% बच्चों का भार उनकी ऊंचाई के मुकाबले बहुत कम है जबकि 35.7% बच्चों का वज़न आवश्यकता से कम है। 2005-06 के मुकाबले 2015-16 में बच्चों के शारीरिक विकास में कमी आई है, 2005-06 में 19.8% बच्चों का भार उनकी ऊंचाई के अनुरूप कम था, जबकि 2015-16 में यह आंकड़ा बढ़ कर 21% हो गया। 2017 में विश्व भूख सूचकांक (ग्लोबल हंगर इंडेक्स) में भारत का स्थान 119 देशों में 100वां था। भारत में औसतन 5 बच्चों में से एक बच्चा वेस्टेड (ऊंचाई के अनुरूप वज़न कम होना) है। सरकार ने पोषण अभियान के लिए 9000 करोड़ रुपये की राशि आबंटित की है, यह मार्च, 2018 में लांच किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों, महिलाओं व किशोरियों के शारीरिक विकास के मार्ग में बाधाओं को दूर करना है। इस अभियान का उद्देश 2022 तक बच्चों में स्टंटिंग (कुपोषण के कारण ऊंचाई कम होना) की दर को 38.4% से कम करके 25% तक लाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के झुंझुनू में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2018 के मौके पर पोषण अभियान को लांच किया था।
9. अंतर्राष्ट्रीय महिला उद्यमी शिखर सम्मेलन 2018 का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
उत्तर: नेपाल

नेपाल के काठमांडू में अंतर्राष्ट्रीय महिला उद्यमी सम्मेलन 2018 का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन 3 सितम्बर को किया गया, यह सम्मेलन तीन दिन तक चलेगा। इसकी थीम “समानता आर्थिक सशक्तिकरण से शुरू होती है” है। इस सम्मेलन का उद्देश्य सफल महिलाओं, महिला बिज़नस लीडर्स, प्रोफेशनल्स, विशेषज्ञों तथा सरकारी प्रतिनिधियों को एक प्लेटफार्म पर लाना है। इस सम्मेलन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन में सार्क, आसियान, अफ्रीका, अरब राष्ट्र तथा चीन से भी प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन का आयोजन दक्षिण एशियाई महिला विकास फोरम द्वारा किया जा रहा है।
10. ‘रैपिड ट्राईडेंट 2018’ संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
उत्तर: यूक्रेन

‘रैपिड ट्राईडेंट 2018’ संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्र में स्तार्यिची नामक स्थान पर 2 से 15 सितम्बर, 2018 के दौरान किया जायेगा। इस अभ्यास में अमेरिका और नाटो सदस्य देश हिस्सा ले रहे हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य हाइब्रिड युद्ध की स्थिति में सशस्त्र आक्रामकता का सामना करना है। इसके एक सप्ताह बाद रूस, चीन और मंगोलिया के साथ शीत युद्ध के बाद का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास वोस्तोक-2018 का आयोजन करने जा रहा है। रैपिड ट्राईडेंट 2018 यूनाइटेड किंगडम, जॉर्जिया, तुर्की, पोलैंड और जर्मनी समेत 14 देशों के लगभग 2200 सैनिक हिस्सा लेंगे। इस अभ्यास में सुरक्षित वाहन, एविएश
न यूनिट तथा 350 सैन्य उपकरणों का उपयोग किया जायेगा। इसमें पहली बार यूक्रेनियाई बोर्ड गार्ड सर्विस व नेशनल गार्ड के जवान भी हिस्सा लेंगे।

Advertisement

Comments