हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 6 सितंबर, 2018

1. SLINEX-2018 नौसैनिक युद्ध अभ्यास किस दो देशों के बीच किया जा रहा है?
उत्तर: भारत और श्रीलंका

संयुक्त नौसैनिक युद्ध अभ्यास का आयोजन भारत और श्रीलंका के बीच 7 सितम्बर से 13 सितम्बर के बीच किया जायेगा। पहले इस युद्ध अभ्यास का आयोजन प्रत्येक दो वर्ष बाद किया जाता है। परन्तु 2018 से इसका आयोजन प्रतिवर्ष किया जायेगा। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग में वृद्धि करना है। इस अभ्यास में संयुक्त प्रशिक्षण, अनुभव का आदान प्रदान, समुद्री खोज व बचाव कार्य, खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।
2. इसरो के गगनयान मिशन में सहयोग के लिए किस देश ने भारत के साथ समझौता किया?
उत्तर: फ्रांस

भारत और फ्रांस ने इसरो के ‘गगनयान’ मिशन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये। इसकी घोषणा फ़्रांसिसी स्पेस एजेंसी के अध्यक्ष जीन यवेस ले गाल ने बंगलुरु स्पेस एक्सपो के 6वें संस्करण में की। इस समझौते के तहत सबसे पहले स्पेस मेडिसिन पर कार्य किया जायेगा। इसके तहत इसरो को फ्रांस में स्पेस हॉस्पिटल में पहुँच प्रदान की जाएगी, दोनों देशों द्वारा स्पेस मेडिसिन, अन्तरिक्षयात्रियों के स्वास्थ्य की मोनिटरिंग, लाइफ सपोर्ट तथा रेडिएशन सुरक्षा इत्यादि के क्षेत्र में मिल कर कार्य करेंगे। भारत 2022 में 5-7 दिन के लिए अन्तरिक्ष में अन्तरिक्षयात्री भेजेगा।
3. कॉफ़ी उत्पादकों के लिए हाल में केंद्र सरकार ने किस नई टेक्नोलॉजी की शुरुआत की?
उत्तर: कॉफ़ी कनेक्ट

इस एप्प को फील्ड में काम करने वाले लोगों की कार्य कुशलता में वृद्धि करने के लिए लांच किया गया है। इस नवीन टेक्नोलॉजी के माध्यम से कॉफ़ी उत्पादकों तथा एस्टेट्स का डिजिटलीकरण संभव हो पायेगा। इससे एक्सटेंशन अफसर्रों के कार्य, अनुदान वितरण तथा रियल टाइम रिपोर्ट जनरेशन के सम्बन्ध में पारदर्शिता आएगी। इस एप्प को भारतीय कॉफ़ी बोर्ड ने नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर स्मार्ट गवर्नमेंट के साथ मिलकर तैयार किया गया है।
4. अंतर्राष्ट्रीय परोपकार दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 5 सितम्बर

अंतर्राष्ट्रीय परोपकार दिवस प्रत्येक वर्ष 5 सितम्बर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य परोपकार के बारे में जागरूकता फैलाना तथा इससे सम्बंधित लोगों व संस्थाओं को एक मंच पर लाना है। 5 सितम्बर की तारीख का चुनाव संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किया गया था, इस दिन मदर टेरेसा की मृत्यु हुई थी। उन्हें 1979 में नोबेल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
5. रंजन गोगोई, भारत के 46वें राष्ट्रपति होंगे, वे उत्तर पूर्व से किस राज्य से सम्बंधित हैं?
उत्तर: असम

जस्टिस रंजन गोगोई भारत के 46वें मुख्य न्यायधीश होंगे, वे जस्टिस दीपक मिश्रा की जगह लेंगे। उनके नाम की सिफारिश नियमानुसार वर्तमान मुख्य न्यायधीश दीपक मिश्रा द्वारा की गयी, नियमानुसार सर्वोच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायधीश को मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया जाता है। जस्टिस रंजन गोगोई उत्तर-पूर्वी क्षेत्र से देश के मुख्य न्यायधीश बनने वाले पहले व्यक्ति होंगे। उनका कार्यकाल लगभग 13 महीने का होगा, वे 3 अक्टूबर, 2018 से 17 नवम्बर, 2019 तक मुख्य न्यायधीश के रूप में कार्य करेंगे।
जस्टिस रंजन गोगोई का जन्म 18 नवम्बर, 1954 को हुआ था, वे असम के निवासी हैं। वे असम के पूर्व मुख्यमंत्री केशब चन्द्र गोगोई के पुत्र हैं। उन्होंने आरम्भ में गुवाहाटी उच्च न्यायालय में कार्य किया। फरवरी, 2001 में उन्हें उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायधीश के रूप में नियुक्त किया गया। सितम्बर, 2010 में उनका स्थानांतरण पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय में किया गया जहाँ फरवरी, 2011 में उन्हें मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया गया। अप्रैल, 2012 में उनकी नियुक्ति देश के सर्वोच्च न्यायालय में हुई थी।
6. KAZIND 2018 युधाभ्यास भारत और किस अन्य देश के बीच किया जायेगा?
उत्तर: कजाखस्तान

भारत और कज़ाखस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन कजाख्स्तान के ओतार क्षेत्र में किया जायेगा। इस सैन्य अभ्यास का आयोजन 10 से 23 सितम्बर 2018 के बीच किया जायेगा। यह इन दोनों देशों के बीच यह तीसरा सैन्य अभ्यास है। इस सैन्य अभ्यास के दूसरे संस्करण का आयोजन 2017 में भारत में किया गया था।
इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य दोनों देश की सेनाओं के बीच कौशल तथा अनुभव का आदान-प्रदान करना है। इस युद्ध अभ्यास में ड्रिल्स व प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान भी किया जायेगा। इससे दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को मजबूती मिलेगी। आतंकवादी विरोधी ऑपरेशन के सन्दर्भ में कजाखस्तान की सेना को भारतीय सेना से काफी अनुभव प्राप्त होगा।
7. विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण पूर्व एशियाई का क्षेत्रीय निदेशक किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर: पूनम खेत्रपाल सिंह

डॉ. पूनम खेत्रपाल को दक्षिण पूर्व एशिया का WHO क्षेत्रीय निदेशक चुना गया। इसके लिए नई दिल्ली में विश्व स्वास्थ्य संगठन की 71वीं समिति की बैठक में चुनाव किया गया। डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह इस पद के लिए चुनी जानी वाली पहली भारतीय हैं। इससे पहले वे विश्व बैंक और विश्व स्वास्थ्य संगठन में कार्य कर चुकी हैं। दक्षिण पूर्वी एशिया क्षेत्र को 2014 में पोलियो मुक्त घोषित किया गया था। इस क्षेत्र में मातृत्व मृत्यु दर 69% कम हुई है।
8. हाल ही में भारत सरकार ने सोफ़िया विश्वविद्यालय में हिंदी चेयर की स्थापना के लिए किस यूरोपीय देश के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये?
उत्तर: बुल्गारिया

भारत ने बुल्गारिया के साथ नागरिक परमाणु सहयोग, निवेश, पर्यटन, विज्ञान व तकनीक और सोफ़िया विश्वविद्यालय में हिंदी चेयर की स्थापना के लिए कुल मिलाकर पांच समझौते किये। इससे पहले भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन रदेव के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान दोनों देशों ने राजनैतिक संबंधों के साथ-साथ आर्थिक संबंधों को भी प्रगाढ़ बनाने पर सहमती प्रकट की। यह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की 3 देशों की यूरोपीय यात्रा का दूसरा पड़ाव है, वे सायप्रस, बुल्गारिया और चेक गणराज्य की यात्रा पर हैं। सायप्रस और बुल्गारिया ने संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् में भारत की स्थायी सीट तथा NSG (परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह) के लिए समर्थन दिया है।
9. द्वितीय विश्व हिन्दू कांग्रेस का आयोजन किस स्थान पर किया जायेगा?
उत्तर: शिकागो

भारतीय उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू अमेरिका के शिकागो में आयोजित किये जाने वाले द्वितीय विश्व हिन्दू कांग्रेस को संबोधित करेंगे। द्वितीय विश्व हिन्दू कांग्रेस का आयोजन अमेरिका के शिकागो में 7 से 9 सितम्बर के बीच किया जायेगा। इस कांग्रेस में हिस्सा लेने के बाद वेंकैया नायडू अमेरिका के 14 तेलुगु समूहों द्वारा ग्रेटर शिकागो के हिन्दू मंदिर में आयोजित किये गये कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। विश्व हिन्दू कांग्रेस एक वैश्विक प्लेटफार्म है जहाँ हिन्दू अपने विचार साझा कर सकते, एक दूसरे को प्रेरित कर सकते हैं तथा परोपकार सम्बन्धी कार्य पर चर्चा कर सकते हैं। इस इवेंट के दौरान स्वामी विवेकानंद के शिकागो में धर्म संसद में ऐतिहासिक भाषण की 125वीं वर्षगाँठ होगी। स्वामी विवेकानंद ने 1893 में शिकागो की विश्व धर्म संसद में ऐतिहासिक भाषण दिया था।
10. हाल ही में पत्रकार व लेखक भगवती कुमार शर्मा का निधन हुआ, वे किस राज्य से सम्बंधित थे?
उत्तर: गुजरात

84 वर्षीय भगवती कुमार शर्मा का हाल ही में गुजरात के सूरत में निधन हुआ, वे एक लेखक व पत्रकार थे। उनका जन्म मई, 1934 में हुआ था। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई उपन्यास, लघु कथाएं, कविताएँ व लेख लिखे। उनके प्रमुख गुजराती उपन्यास आरती आने अंगारा (1957), मन नहीं माने (1962), रिक्त (1968), व्यक्तमध्य (1970) तथा समयद्वीप (1974) है। उन्हें 1984 में रंजीतराम सुवर्ण चंद्रक पुरस्कार प्रदान किया गया था। वर्ष 1988 में उन्हें उनके उपन्यास असूर्यलोक के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2017 में गुजरात साहित्य अकादमी ने उन्हें ‘साहित्यरत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया था।

Advertisement

Comments