हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 11 जुलाई 2017

1. हाल ही में किस देश में ऑनलाइन अप्रिय भाषण के विरुद्ध कानून पारित किया गया है?
सोशल साइट्स पर झूटी न्यूज, अफवाह और नफरत फ़ैलाने वाले पोस्ट और फोटो से निपटने के लिए जर्मनी में ऑनलाइन अप्रिय भाषण के विरुद्ध कानून पारित किया गया है| इसके कानून के तहत जर्मनी में किसी भी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अगर ऐसी पोस्ट पाई जाती है, तो संबंधित कंपनियों पर 36 करोड़ से लेकर 360 करोड़ तक का जुर्माना लगाया जा सकता है| इस कानून को नेटवर्क एनफोर्समेंट एक्ट नाम दिया गया है|
2. हाल ही में दुनिया का सबसे तेज लेजर किस देश द्वारा विकसित किया गया है?
दुनिया का सबसे तेज लेजर अमेरिका द्वारा विकसित किया गया है| यह ऑप्टिकल परमाणु घड़ियों को अधिक सटीक बनाने के साथ-साथ आइन्स्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत पर परिक्षण करने में मदद करेगा| इस लेजर लाइट का प्रयोग दवा और सूचना प्रौधोगिकी उद्योग के कई अनुप्रोयोगों में किया जाता है|
3. विश्व की सबसे पुरानी आपातकालीन फोन लाइन सेवा का नंबर क्या है?
विश्व की सबसे पुरानी आपातकालीन फोन लाइन सेवा का नंबर 999 है| वर्तमान में आपातकाल में पुलिस, अग्नि, एम्बुलेंस और तटरक्षक को सतर्क करने के लिए 999 नंबर यूनाइटेड किंगडम में सबसे प्रसिद्ध फोन नंबर है| हाल ही में इस आपातकालीन फोन लाइन की 80वीं वर्षगांठ मनाई गई है|
4. ‘जी-राइड’ ऐप क्या है?
‘जी-राइड’ ऐप एक डिजिटल राइड साझा मंच है जिसे आईटी उद्योग के लिए डिज़ाइन किया गया है| यह ऐप स्वचालित रूप में सहकर्मियों और उनके पड़ोसियों से संपर्क रखता है, तथा उन्हें कार्य करने के लिए एक साथ यात्रा करने में मदद करता है| इसका प्रमुख उद्देश्य वाहनों के उपयोग को आधे से कम करना है|
5. मधुकर तोराडमल कौन थे?
मधुकर तोराडमल मराठी रंगमंच के अभिनेता, लेखक, अनुवादक, तथा निर्माता थे| इन्हें मराठी फिल्म ‘सिंहासन’ में निभाए गए राजनीतिज्ञ भूमिका के जाना जाता है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी और दार्जीलिंग के बीच पहली टॉय ट्रेन कब चलाई गई थी?
पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी और दार्जीलिंग के बीच पहली टॉय ट्रेन 3 जुलाई 1881 में चलाई गई थी| यह छोटी लाइन का ट्रैक है। गेज की चौड़ाई दो फुट है। इस ट्रैक का निर्माण 1879 और 1881 के बीच हुआ था। इसकी कुल लंबाई 78 किलोमीटर है। ऊंचाई स्तर न्यू जलपाईगुड़ी में लगभग 100 मीटर से लेकर दार्जिलिंग में 2,258 मीटर तक है। घूम स्टेशन 2258 मीटर की ऊंचाई पर है। यह देश का सबसे ऊंचा स्टेशन है। यह ट्रेन आधुनिक डीजल इंजनों से चलती है। इस टॉय ट्रेन को यूनेस्को ने नीलगिरि पर्वतीय रेल और कालका शिमला रेलवे के साथ भारत की पर्वतीय रेल के रूप में विश्व की धरोहरों में शामिल किया गया है।
7. हाल ही में यूएस ओरेटर प्रतियोगिता किसने जीती है?
यूएस ओरेटर प्रतियोगिता भारतीय अमेरिकी छात्र जेजे सिंह ने जीता है| यूएस ओरेटर प्रतियोगिता अमेरिका की सबसे बड़ी भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता है| यह प्रतियोगिता अमेरिका की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता होती है| यह प्रतियोगिता राष्ट्रिय स्तर पर प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है|
8. हाल ही में पेलियो हॉर्स रेस कहाँ पर आयोजित की जा रही है?
पेलियो हॉर्स रेस इटली में आयोजित की जा रही है| यह रेस ज्यादा वक्त तक नहीं चलती चंद सैकेंड्स में खत्म हो जाती है और विजेता घुड़सवार नहीं बल्कि घोड़े के फिनिश लाइन पार करने से निर्धारित होता है, भले ही घुड़सवार घोड़े से गिर ही क्यों गया हो। अगर अकेला घोड़ा फिनिश लाइन पार कर दे तो उसे विजेता घोषित कर देते हैं। पेलियो हॉर्स रेस यहां साल में दो बार होती है।
9. अन्तराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस प्रतिवर्ष 3 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस प्लास्टिक और डिस्पोजल ले जाने वाले उपकरणों के बारें में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
10. विश्व खेल पत्रिकारिता दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व खेल पत्रिकारिता दिवस 2 जुलाई को मनाया जाता है| इस दिवस पर खेल जगत की ख़बरें देने वाली मिडिया के श्रेष्ठ कार्यों को सम्मानित किया जाता है| इसे 1994 में इंटरनेशनल स्पोर्ट प्रेस एसोसिएशन (एआईपीएस) द्वारा स्थापित किया गया है|

Advertisement

Comments

  • Govind kumar
    Reply

    Its very helpfull in the preparation of compitetive exams

  • Govind kumar
    Reply

    Its very helpfull in the preparation of compitetive exams

  • Govind kumar
    Reply

    Its very helpfull in the preparation of compitetive exams

  • Vishal
    Reply

    Thanks gktoday

  • Vishal
    Reply

    Thanks gktoday

  • Vishal
    Reply

    Thanks gktoday

  • arun preet
    Reply

    Nice GS today

  • arun preet
    Reply

    Nice GS today

  • arun preet
    Reply

    Nice GS today

  • Azad kumar
    Reply

    GOOD GS

  • Azad kumar
    Reply

    GOOD GS

  • Azad kumar
    Reply

    GOOD GS

  • Santosh
    Reply

    Goood

  • Santosh
    Reply

    Goood

  • Santosh
    Reply

    Goood