हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 19-20 नवम्बर, 2018

1. 8वें राष्ट्रीय महिला पुलिस सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – रांची
19 नवम्बर को 8वीं राष्ट्रीय महिला पुलिस सम्मेलन का शुभारम्भ झारखण्ड के रांची शहर में किया गया। इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन पुलिस अनुसन्धान व विकास ब्यूरो द्वारा झारखण्ड पुलिस के साथ मिलकर किया जा रहा है। यह महिला पुलिस की समस्याओं पर विचार-विमर्श करने के लिए एकमात्र राष्ट्रीय स्तर का प्लेटफार्म है। इस सम्मेलन में जस्टिस ज्ञानसुधा मिश्रा (सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायधीश) और रेखा शर्मा (राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष) ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
2. हाल ही में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर दो दिवसीय समीक्षा सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – बंगलुरु
हाल ही में बंगलुरु में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रथम समीक्षा सम्मेलन संपन्न हुआ। इसका उद्घाटन IRDA के चेयरमैन सुभाष चन्द्र खुंटिया ने किया गया था। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना विश्व की सबसे बड़ी फसल बीमा योजना है, इस बीमा योजना द्वारा फसल से हुए नुकसान से किसान का बचाव होता है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 फरवरी, 2016 को लांच किया था। इस योजना के तहत खरीफ फसल के लिए किसानों को केवल 2% प्रीमियम ही देना पड़ता है, जबकि खरीफ फसलों के लिए यह प्रीमियम 1.5% है। बागवानी तथा अन्य व्यवसायिक फसलों के लिए वार्षिक प्रीमियम 5% है। इस योजना के लिए 2016-17 में 5,550 करोड़ रुपये की राशी आबंटित की गयी थी।
इस योजना से खेती के लिए ऋण लेने वाले किसानों पर बीमा के प्रीमियम का भार ज्यादा नहीं पड़ेगा। यह योजना विषम मौसम के कारण होने वाले नुकसान से भी किसानों को बचाएगी। इस योजना के अंतर्गत मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया काफी तीव्र है। इस योजना देश के सभी राज्यों में राज्य सरकारों द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। केंद्र में इस इस योजना का प्रबंधन कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
3. पहला नेचुरोपैथी दिवस कब मनाया गया?
उत्तर – 18 नवम्बर, 2018
केन्द्रीय आयुर्वेद, योग व नेचुरोपैथी, यूनानी, सिद्ध और होमियोपैथी (आयुष) मंत्रालय ने 18 नवम्बर को पहला नेचुरोपैथी दिवस मनाया। इसका उद्देश्य डाइट व जीवनशैली में परिवर्तन करके स्वस्थ रहने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। इस दिवस पर केन्द्रीय योग व नेचुरोपैथी अनुसन्धान परिषद् ने स्थानीय नेचुरोपैथी केन्द्रों व अस्पतालों के साथ हेल्थ कैंप, वर्कशॉप और प्रदर्शनी का आयोजन किया।
नेचुरोपैथी की सहायता से कई रोगों को रोकथाम की जा सकती है। यह बिना दवा की चिकित्सा प्रणाली है और इसका वित्तीय भार भी अधिक नहीं है। इसमें जीवनशली में परिवर्तन करके स्वास्थ्य लाभ लिया जा सकता है। वर्तमान में नेचुरोपैथी को वैलनेस सेंटर में बढ़ावा दिया जा रहा है।
4. हाल ही में नया राजस्व सचिव किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – अजय भूषण पांडे
भारत सरकार ने हाल ही में UIDAI के सीईओ तथा GSTN के चेयरमैन अजय भूषण पांडे को हसमुख अधिया के स्थान पर नया राजस्व सचिव नियुक्त किया। हसमुख अधिया 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अजय भूषण पांडे 1984 बैच के महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अफसर हैं। वे UIDAI के सीईओ तथा GSTN के चेयरमैन के पद का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
5. किस भारतीय को हाल ही में ग्लोबल एजुकेशन लीडर्स अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया?
उत्तर – डॉ. सरोज सुमन गुलाटी
ब्लू बेल्स ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स की निदेशक डॉ. सरोज सुमन गुलाटी को हाल ही में ग्लोबल एजुकेशन लीडर्स अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा, कला तथा संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दिया गया। यह सम्मान उन्हें यह सम्मान दुबई में द्वितीय भारत-संयुक्त अरब अमीरात पार्टनरशिप शिखर सम्मेलन 2018 के दौरान प्रदान किया गया। इस सम्मेलन में 9 भारतीय एजुकेशन लीडर्स को सम्मानित किया गया, यह विजेता हैं: अतुल चौहान, MME ग्रेस पिंटू, डॉ. एम.के. मदन, प्रोफेसर सी.राज कुमार, दिलीप ठाकोर, जे.सी. चौधरी, प्रतीक भार्गव और प्रोफेसर समित रे। इस सम्मेलन में भारत और संयुक्त अरब अमीरात से 400 से अधिक शिक्षाविदों, एजुकेशन लीडर्स, स्कूल प्रधानाचार्यों इत्यादि ने हिस्सा लिया।
6. कलकत्ता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2018 में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब मिला?
उत्तर – द थर्ड वाइफ
“द थर्ड वाइफ” फिल्म को कलकत्ता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2018 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब मिला, इस फिल्म का निर्देशन वियतनाम के निर्देशक अश मेफेयर द्वारा किया गया है। इसके लिए उन्हें “रॉयल बंगाल टाइगर” ट्राफी तथा 51 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त मिस्र के निर्देशक अबू बकर शौकी को उनकी फिल्म “जजमेंट डे” के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया। भारतीय भाषा श्रेणी में भारतीय निर्देशक प्रवीण मोर्छाले की फिल्म “विडो ऑफ़ साइलेंस” को बेस्ट फिल्म के लिए हीरालाल सेन मेमोरियल अवार्ड दिया गया तथा अरिजीत बिस्वास को उनकी फिल्म “प्रिथिबिर चार्दिके घोरे” के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया।
7. विश्व शौचालय दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 19 नवम्बर
19 नवम्बर को विश्व भर में विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है। विश्व अभी भी 892 मिलियन लोग खुले में शौच करने को मजबूर है। विश्व शौचालय दिवस का उद्देश्य लोगों को शौचालय के उपयोग के लिए जागरुकत करना है। विश्व में सभी लोगों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाना संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों का हिस्सा है।
विश्व शौचालय दिवस की स्थापना विश्व शौचालय संगठन द्वारा वर्ष 2001 में की गयी थी। 12 वर्ष पश्चात् 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इसे आधिकारिक संयुक्त राष्ट्र विश्व शौचालय दिवस घोषित किया गया। इसका प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र जल संघ द्वारा प्रस्तुत किया गया था। वर्ष 2018 के विश्व शौचालय दिवस की थीम “नेचर बेस्ड सोल्यूशंस” है, इसका नारा “व्हेन नेचर कॉल्स” है।
8. भारत और रूस के बीच “इंद्र-2018” युद्ध अभ्यास का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
भारत और रूस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास इंद्र-2018 का आरम्भ 18 नवम्बर से हुआ, इस युद्ध अभ्यास का आयोजन उत्तर प्रदेश के झाँसी में बबीना छावनी में किया जा रहा है। यह युद्ध अभ्यास 11 दिन तक चलेगा। इस अभ्यास में भारत की इन्फेंट्री बटालियन तथा रूस की पांचवीं बटालियन हिस्सा ले रही है। इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देना है।
इंद्र सैन्य अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2003 में हुई थी, इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना है। वर्ष 2016 तक इस युद्ध अभ्यास का आयोजन भारत और रूस की नौसेना, वायुसेना और थल सेना के बीच अलग-अलग अंतराल में किया जाता है। अब इस अभ्यास का आयोजन सेना के तीनों अंगो द्वारा एक साथ किया जाता है। अक्टूबर, 2017 में रूस के व्लादिवोस्टोक में पहली बार इस त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया था।
9. हाल ही में भारत के किस राज्य ने हुक्का पार्लर पर प्रतिबन्ध लगाने के निर्णय लिया है?
उत्तर – पंजाब
पंजाब हुक्का बार पर प्रतिबन्ध लगाने वाला देश का तीसरा राज्य बन गया है। इससे पहले महाराष्ट्र और गुजरात हुक्का बार पर पहले ही प्रतिबन्ध लगा चुके हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन निषेध तथा व्यापार, उत्पादन, आपूर्ति तथा विनिमय नियम)(पंजाब संशोधन) बिल, 2018 को मंज़ूरी दिए जाने के बाद यह प्रतिबन्ध लागू किया गया। इसका उद्देश्य राज्य में तम्बाकू से होने वाले रोगों की रोकथाम करना है।
इस विधेयक को पंजाब विधानसभा में मार्च, 2018 में प्रस्तुत किया गया था। इसका उद्देश्य तम्बाकू के विभिन्न प्रकार के उपयोग तथा इससे होने वाली बीमारियों पर रोक लगाना था। पंजाब में बड़े पैमाने पर इन हुक्का बार की मौजूदगी के कारण इन पर प्रतिबन्ध लगाने के निर्णय लिया गया। इसके अलावा इन हुक्का बार में नशीली दवाओं के सेवन की शिकायतें भी सरकार को प्राप्त हुई थीं।
हुक्का धुम्रपान करने से विषैले रसायन शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जिन्हें जल के द्वारा फ़िल्टर नहीं किया जाता। इससे टीबी जैसे संक्रामक रोग होने की सम्भावना होती है। तम्बाकू के निरंतर सेवन से कैंसर भी हो सकता है।
10. भारत के पहले श्री विश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय किस राज्य में स्थापित किया जायेगा?
उत्तर – हरियाणा
हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले श्री विश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इस विश्वविद्यालय की स्थापना हरियाणा के पलवल जिले के दुधोला गाँव में की जा रही है। इस विश्वविद्यालय से युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा, जिससे वे आत्म-निर्भर बन सकेंगे। इस कैंपस का निर्माण 82.7 एकड़ भूमि में किया जायेगा, इसकी लागत 1000 करोड़ रुपये आएगी।

Advertisement

Comments

  • SONI VARMA
    Reply

    very nice sir

    • kapil kumar

      thanks

  • Ranjeet patel
    Reply

    Very nice

  • Rajesh kumar
    Reply

    Good thanks sir

  • rrk
    Reply

    Super

  • S.K
    Reply

    Good sir

  • panchu ram
    Reply

    very good sir g

  • Shakir
    Reply

    Thanks sir, it will help a lot.

  • Neetu
    Reply

    Very Good Sir

  • Archna
    Reply

    Very good

  • Aakanksha pandey
    Reply

    Good sir and thanks a lot

  • monu Gupta
    Reply

    Good and thanks sir

  • Rahul
    Reply

    Nice

  • Bishwajit Singh
    Reply

    Great work sir ,keep it up

  • Komal nishad
    Reply

    Thanks very much sir ji

  • Dharmendr Kumar
    Reply

    Nice sr G

  • Dharmendr Kumar
    Reply

    Nice sr

  • sunil kumar
    Reply

    so thankful knowledge

  • ajay
    Reply

    so helf full for exam..

  • Rinki kumari
    Reply

    Very Nice

  • Bharti prajapati
    Reply

    thank you sir ..