हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 24 नवम्बर, 2018
1. हाल ही में किस बैंक को RTI, CVC तथा राज्य विधानसभा के दायरे में लाया गया?
उत्तर – जम्मू एंड कश्मीर बैंक
हाल ही में जम्मू एंड कश्मीर बैंक को मुख्य सतर्कता आयुक्त (CVC), सूचना का अधिकार अधिनियम, 2009 तथा राज्य विधान सभा के दायरे में लाया गया। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में राज्य प्रशासनिक परिषद् ने J&K बैंक को सार्वजानिक क्षेत्र की इकाई घोषित करने के लिए प्रस्ताव को मंज़ूरी दी। अब J&K बैंक राज्य विधानसभा के प्रति जवाबदेह होगा। इस बैंक की स्थापना 1939 में की गयी थी, यह देश का एक मात्र ऐसा बैंक है जिसे किसी राज्य सरकार द्वारा प्रमोट किया किया जा रहा है। जम्मू एंड कश्मीर बैंक के 59.3 फीसदी शेयर अभी भी राज्य सरकार के पास है।
2. हाल ही में केंद्र सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर को मंज़ूरी दी, करतारपुर पंजाब के किस जिले में स्थित है?
उत्तर – गुरदासपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रीमंडल ने करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण को मंज़ूरी दी, इस कॉरिडोर का निर्माण पंजाब के गुरदासपुर जिले में पाकिस्तान के साथ लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ किया जायेगा। इस कॉरिडोर के निर्माण को गुरुनानक देव की 550वीं जयंती समारोह के हिस्से के रूप में किया जायेगा, गुरु नानक देव की 550वीं जयंती 2019 में मनाई जाएगी।
करतारपुर पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के नारोवल जिले में शकरगढ़ में स्थित है। सिख धर्म के संस्थापक व पहले गुरु गुरु नानक देव ने अपने जीवन के 18 वर्ष करतारपुर में व्यतीत किये। करतारपुर साहिब गुरुद्वारा भारत-पाक सीमा से 3-4 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है।
3. विश्व COPD दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 21 नवम्बर
विश्व COPD (Chronic Obstructive Pulmonary Disease) दिवस प्रतिवर्ष 21 नवम्बर को मनाया जाता है, यह दिवस Global Initiative for Chronic Obstructive Lung Disease (GOLD) द्वारा मनाया जाता है, इसका उद्देश्य COPD के बारे में जागरूकता फैलाना तथा इसकी रोकथाम व उपचार के बारे में प्रचार करना है। COPD फेफड़ों का रोग है। इस वर्ष COPD की थीम “नेवर टू अर्ली, नेवर टू लेट” है। COPD एक रोग नहीं है, इसमें फेफड़ों से सम्बंधित कोई रोग शामिल है, इसमें लम्बे समय तक रहने वाले फेफड़ों के रोग शामिल हैं। तम्बाकू का सेवन करना इसका प्रमुख कारण है। वर्तमान में लगभग 64 मिलियन लोग COPD से पीड़ित हैं, जबकि COPD से 3 मिलियन लोगों की मृत्यु हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 2030 तक COPD तीसरा सबसे अधिक मृत्युकारक रोग बन जायेगा।
4. ACROSS योजना का उद्देश्य क्या है?
उत्तर – मौसम पूर्वानुमान में सुधार करना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने ACROSS (Atmosphere & Climate Research-Modeling Observing Systems & Services) योजना को मंज़ूरी दी। इस योजना का उद्देश्य मौसम तथा जलवायु पूर्वानुमान में सुधार करना है।
यह योजना केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायुमंडल विज्ञान कार्यक्रम से सम्बंधित है। इसका उद्देश्य भरोसेमंद मौसम पूर्वानुमान सम्बन्धी डाटा उपलब्ध करवाना है। इस योजना में नौ उप-कार्यक्रम है। इसमें चक्रवात, तूफ़ान, हीट वेव, तड़ित झंझा इत्यादि केंद्र बिंदु हैं। इस योजना से बेहतर मौसमी सूचना, जलवायु तथा महासागरीय स्थिति सम्बन्धी शुद्ध सूचना प्राप्त होगी।
केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान ने मौसम पूर्वानुमान को बेहतर बनाने के लिए अनुसन्धान व विकास गतिविधियों को तीव्रे करने के निर्देश दिए है। इस दिशा में मौसम व जलवायु मॉडलिंग, मानसून अनुसन्धान, जलवायु परिवर्तन विज्ञान इत्यादि कई क्षेत्रों में शोध किया जा रहा है।
5. हाल ही में UNICEF का सबसे युवा गुडविल एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – मिली बॉबी ब्राउन
हाल ही में 14 वर्षीय ब्रिटिश अभिनेत्री मिली बॉबी ब्राउन को यूनिसेफ का सबसे युवा गुडविल एम्बेसडर नियुक्त किया गया। उनके नियुक्ति सार्वभौमिक बाल दिवस के अवसर पर 20 नवम्बर, 2018 को की गयी। मिली बॉबी ब्राउन बाल अधिकारों, निर्धनता, शिक्षा तथा हिंसा इत्यादि के बारे में जागरूकता फैलाने में सहयोग करेंगी। सार्वभौमिक बाल दिवस के द्वारा बच्चों के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है, तथा सभी बच्चों को सुरक्षा व शिक्षा प्रदान किये जाने का प्रयास किया जाता है।
6. हाल ही में यूनिसेफ इंडिया का “यूथ एडवोकेट” किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – नाहिद अफरीन
हाल ही में असम की गायिका नाहिद अफरीन को यूनिसेफ इंडिया द्वारा उत्तर-पूर्वी क्षेत्र का पहला “यूथ एडवोकेट” नियुक्त किया गया है, उन्हें बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नियुक्त किया गया है। यूनिसेफ “यूथ एडवोकेट” की नियुक्ति समाज में बदलाव लाने के लिए करता है। नाहिद अफरीन ने 2016 की फिल्म “अकिरा” में अपने पाशर्वगायकी में पर्दार्पण किया था। नाहिद ने असम स्टेट फिल्म अवार्ड 2018 में सर्वश्रेष्ठ महिला गायक का पुरस्कार जीता था।
7. हाल ही में उस्ताद इमरात खान का निधन हुआ, वे किस सितार घराने से सम्बंधित हैं?
उत्तर – इटावा घराना
उस्ताद इमरात खान एक प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार थे, वे प्रसिद्ध सितार वादक थे। उन्होंने वर्ष 2017 में पद्मश्री पुरस्कार को स्वीकार करने से इंकार कर दिया था। इमरात खान ने 1970 में कान फिल्म फेस्टिवल में प्रस्तुति दी थी। वे इटावा घराने से सम्बंधित थे। यह भारत के सबसे पुराने संगीत घरानों में से एक है, इसका इतिहास 400 साल से अधिक पुराना है।
8. इंडिया स्किल्स रिपोर्ट 2017 को हाल ही में किस संगठन ने जारी किया?
उत्तर – भारतीय उद्योग संघ, पीपलस्ट्रांग, व्हीबॉक्स, UNDP और AICTE
भारत में रोज़गार परिदृश्य के सम्बन्ध में इंडिया स्किल्स रिपोर्ट 2017 को जारी किया गया। इस रिपोर्ट में श्रम बाज़ार में मांग व आपूर्ति की संख्यात्मक व गुणात्मक विवेचना की गयी है। इस रिपोर्ट में युवाओं की कार्यक्षमता तथा नियोक्ताओं की मांग का विश्लेषण भी दिया गया है। यह रिपोर्ट को भारतीय उद्योग संघ, पीपलस्ट्रांग, व्हीबॉक्स, UNDP और AICTE द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया है।
9. सयाजी रत्न पुरस्कार 2018 से किसे सम्मानित किया गया?
उत्तर – अमिताभ बच्चन
सुप्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को तृतीय सयाजी रत्न पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया। अमिताभ बच्चन ने हाल ही मुए उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में कई किसानों के ऋण को चुकाया था, उनके इस सामाजिक कार्य के लिए उन्हें सयाजी रत्न पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया। अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के 1,398 किसानों तथा महाराष्ट्र के 350 किसानों की सहायता की है।
सयाजी रत्न पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2013 में की गयी थी, इसकी स्थापना महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय की 151वीं जन्म वर्षगाँठ पर की गयी थी, बे बड़ौदा के शासक थे। यह पुरस्कार व्यापार, खेल, कला, मानविकी, शिक्षा, प्रशासन तथा औषधि क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए दिया जाता है।
10. हाल ही में व्हाट्सएप्प ने भारत में अपना कंट्री हेड किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – अभिजीत बोस
हाल ही में इंस्टेंट मैसेजिंग सेवा प्रदान करने वाली कंपनी व्हाट्सएप्प ने अभिजीत बोस को भारत में अपना कंट्री हेड नियुक्त किया। पिछले कुछ दिनों में व्हाट्सएप्प पर फेक न्यूज़ के मामले पर काफी विवाद था। हालिया दिनों में व्हाट्सएप्प पर फेक न्यूज़ सर्कुलेशन के कारण मोब लिंचिंग की घटनाएँ हुई हैं।
हाल ही में व्हाट्सएप्प ने भारत में फेक न्यूज़ के सर्कुलेशन को रोकने के लिए मेसेज को फॉरवर्ड करने की सुविधा को सीमित कर दिया था। अब किसी मेसेज को केवल पांच लोगों को ही फॉरवर्ड किया जा सकता है।
Advertisement
Comments
Komal nishad
Thanks sir ji
Mr.Ankit
Thank u
YOGESH TYAGI
ye good h
Yashwant kulothia
Thank s sir
amit rawat
thanks to all of you
R V kushwaha
Very nice sir ji
Anil kumar bind
Thanks sir .
chhoto mahali
thank u
parag vashishtha
thanks a lot
Ved prakash
Important news sir . Thanks sir