हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 29 नवम्बर, 2018

1. 62वें राष्ट्रीय शॉटगन चैंपियनशिप 2018 में महिला ट्रैप इवेंट में स्वर्ण पदक किस खिलाड़ी ने जीता?
उत्तर – वर्षा वर्मन
मध्य प्रदेश की वर्षा वर्मन ने राजस्थान के जयपुर में आयोजित 62वें राष्ट्रीय शॉटगनचैंपियनशिप 2018 में महिला ट्रैप इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में 38 अंक प्राप्त करके जूनियर वर्ल्ड कप फाइनलिस्ट सौम्या गुप्ता को पराजित किया, दिल्ली की सौम्या गुप्ता ने 37 अंक प्राप्त करके रजत पदक जीता। इस स्पर्धा में ONGC की शगुन चौधरी ने 30 अंक प्राप्त करके कांस्य पदक जीता। इससे पहले वर्षा वर्मन ने 2014 के इंचीयोन एशियाई खेलों में महिला युग वर्ग के ट्रैप इवेंट में कांस्य पदक जीता था।
2. केंद्र सरकार द्वारा 2017-18 के लिए स्वर्णजयंती फ़ेलोशिप किसे प्रदान की गयी?
उत्तर – प्रोफेसर पुण्यश्लोक भादुरी
प्रोफेसर पुण्यश्लोक भादुरी को केंद्र सरकार ने पृथ्वी व ब्रह्माण्ड विज्ञान क्षेत्र में प्रतिष्ठित स्वर्णजयंती फ़ेलोशिप प्रदान की गयी। इस योजना के तहत वैज्ञानिकों को विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में शोध के लिए सहायता प्रदान की जाती है। यह फ़ेलोशिप 5 वर्ष के लिए प्रदान की जाती है। यह फ़ेलोशिप विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 30-40 आयुवर्ग के भारतीय नागरिकों को प्रदान किया जाता है, जिनके पास विज्ञान, इंजीनियरिंग अथवा औषधि के क्षेत्र में पीएचडी है। भादुरी IISER कलकत्ता में बायोलॉजिकल विज्ञान तथा जलवायु व पर्यावरण अध्ययन विभाग में कार्यरत्त हैं।
3. हाल ही में कर्च जलडमरूमध्य सुर्ख़ियों में रहा, यह आज़ोव सागर को किस सागर से जोड़ता है?
उत्तर – काला सागर
कर्च जलडमरूमध्य काले सागर को आज़ोव सगर से जोड़ता है। यह क्रीमिया को रूस से अलग करता है। इस क्षेत्र में हाल ही में रूस ने युक्रेन की तीन समुद्री जहाजों को अपने नियंत्रण में लिया है। इससे दोनों देशों के बीच काफी तनाव उत्पन्न हो गये है। रूस ने 2014 में युक्रेन से क्रीमिया को अपने क्षेत्र में शामिल किया था। युक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंकों ने देश में 30 दिन के लिए मार्शल लॉ लागू कर दिया है। मार्शल लॉ के अंतर्गत युक्रेन सरकार जन सभाओं पर प्रतिबन्ध, मीडिया की स्वतंत्रता पर रोक, युक्रेन के नागरिकों व विदेशियों की गतिविधियों पर रोक तथा चुनावों का स्थगन इत्यादि किया जा सकता है।
4. हाल ही में पाशर्वगायक मोहम्मद अज़ीज़ का निधन हुआ, वे किस राज्य से थे?
उत्तर – पश्चिम बंगाल
मोहम्मद अज़ीज़ का जन्म पश्चिम बंगाल के अशोकनगर में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में “माय नेम इस लखन”, “आप के आ जाने से”, “दिल ले गयी तेरी बिंदिया” इत्यादि लोकप्रिय गाने गाये। उन्होंने अपने जीवन काल में 20,000 से अधिक हिंदी, बंगाली व ओडिया भाषा में गाने गाये। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत बंगाली फिल्म “ज्योति” के साथ की। उन्होंने कल्याणजी-आनंदजी, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, राहुल देव बर्मन, नौशाद, ओपी नय्यर, बप्पी लाहिरी, राजेश रोशन तथा रविन्द्र जैन जैसे म्यूजिक कंपोजर के साथ काम किया।
5. अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 में पार्टनर देश कौन सा है?
उत्तर – मॉरिशस
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 7 दिसम्बर से 23 दिसम्बर, 2018 के दौरान किया जायेगा। यह इस इवेंट का तीसरा संस्करण है। इस इवेंट में मॉरिशस पार्टनर देश तथा गुजरात पार्टनर राज्य होगा। अगले वर्ष फरवरी में मॉरिशस में गीता उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य गीता का सन्देश को विश्व भर में फैलाना है।
इस इवेंट में श्रीमद भागवत गीता में विद्यमान ज्ञान के प्रसार पर चर्चा की जाएगी। श्रीमद भागवत गीता में भगवान् श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गये ज्ञान का विस्तृत वर्णन है। यह ज्ञान श्रीकृष्ण द्वारा महाभारत के युद्ध से पूर्व कुरुक्षेत्र में दिया गया था।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, हरियाणा पर्यटन, जिला प्रशासन व सूचना तथा जल संपर्क विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। इस इवेंट के साथ कुरुक्षेत्र में दीवारों पर 200 से अधिक चित्रकार महाभारत की थीम पर चित्र बनायेंगे। इसमें भारत, मॉरिशस, इंडोनेशिया, ईरान, तुर्कमेनिस्तान और रूस के कलाकार हिस्सा लेंगे।
6. शास्त्रीय संगीत में भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2018 किसे प्रदान किया जायेगा?
उत्तर – पंडित केशव गिन्दे
पंडित केशव गिन्दे को शास्त्रीय संगीत में भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2018 प्रदान किया जायेगा। पंडित केशव गिन्दे का जन्म 1942 में कर्नाटक के बेलगाम में हुआ था। वे संगीतकारों के परिवार से सम्बंधित थे, उन्होंने 6 वर्ष के आयु में संगीत का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। वे एक प्रसिद्ध बांसुरी वादक है। उन्होंने “केशव वेणु” नामक बांसुरी को डिजाईन करने का श्रेया दिया जाता है। शास्त्रीय संगीत में भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड महाराष्ट्र सरकार द्वारा जाता है, इसके द्वारा शास्त्रीय संगीत को योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है। इस पुरस्कार में 5 लाख रुपये, एक मोमेंटो तथा प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।
7. हाल ही में किस राज्य ने “डाटासिटी” नामक पहल को लांच किया?
उत्तर – कर्नाटक
कर्नाटक सरकार ने हाल ही में फ़्रांसिसी कंपनी सुएज और स्टार्ट-अप एक्सेलरेटर नुमा के साथ मिलकर राज्य में “डाटासिटी” नामक पहल शुरू की, इसका उद्देश्य नवोन्मेष को बढ़ावा देना तथा वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना है। डाटासिटी एक अंतर्राष्ट्रीय मुक्त नवोन्मेष कार्यक्रम है, इसमें डाटा व टेक्नोलॉजी द्वारा शहरी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जायेगा। यह कार्यक्रम 7 महीने तक चलेगा। इसके प्रमुख कार्यक्षेत्र परिवहन, जल व कचरा प्रबंधन, उर्जा, स्मार्ट भाव, सुरक्षा तथा प्रदूषण प्रबंधन है।
8. भारत में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 26 नवम्बर
भारत में 26 नवम्बर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है, 26 नवम्बर को डॉ. वर्घीश कुरियन की जयंती मनाई जाती है। कुरियन को भारत की श्वेत क्रान्ति का जनक माना जाता है। उनके “ऑपरेशन फ्लड” का वास्तुकार माना जाता है, जिसके कारण भारत विश्व का शीर्ष दुग्ध उत्पादन देश बना।
9. पहले सतत नीली अर्थव्यवस्था सम्मेलन 2018 का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – नैरोबी (केन्या)
केन्या की राजधानी नैरोबी में पहले सतत नीली अर्थव्यवस्था सम्मेलन 2018 का आयोजन 26 से 28 नवम्बर के दौरान किया गया। इसकी थीम “नीली अर्थव्यवस्था तथा सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा” थी। इस सम्मेलन का आयोजन केन्या द्वारा किया गया, कनाडा और जापान इस सम्मेलन का सह-आयोजक थे। इस सम्मेलन में विश्व भर से लगभग 4000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भारत की ओर से इस सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिस्सा लिया। हिन्द महासागर में भारत की स्थिति सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। नीली अर्थव्यस्था से अभिप्राय समुद्री संसाधनों का उपयोग विकास, रोज़गार तथा जीवन स्तर को बेहतर करने लिए करना है। इसमें समुद्री परिवहन, मतस्य पालन, नवीकरणीय उर्जा, कचरा प्रबंधन तथा पर्यटन शामिल है।
10. ऑकलैंड विश्वविद्यालय ने किस भारतीय संस्थान से अनुसन्धान क्षेत्र में सहयोग के लिए पहला सामरिक समझौता किया?
उत्तर – IIT खड़गपुर
IIT खड़गपुर ने हाल ही में ऑकलैंड विश्वविद्यालय के साथ शैक्षणिक आदान-प्रदान तथा अनुसन्धान सहयोग के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये। यह दोनों संस्थान स्वास्थ्य टेक्नोलॉजी, नवीन पदार्थ, साइबर सुरक्षा तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इत्यादि क्षेत्र में मिलकर अनुसन्धान कार्य करेंगे। यह ऑकलैंड विश्वविद्यालय द्वारा किस उच्च शिक्षण भारतीय संस्थान के साथ पहला सामरिक समझौता है। वर्तमान में न्यूजीलैंड में शैक्षणिक शोध में प्रवेश लेने में भारतीय छात्र तीसरे स्थान पर हैं।

Advertisement

Comments

  • Gaurav sharma
    Reply

    very good job sir.thank you

  • gaurav sharma
    Reply

    thank you sir

  • Punam
    Reply

    Nice

  • Kajal
    Reply

    Thank you so much for this…i need this…god bless you abundantly… I think most of people need this…

  • Vakil ahamad
    Reply

    Thank you s8r

  • RISHI
    Reply

    Very nice

  • Guddu harijan
    Reply

    Very good

  • Mohammad Rizwan
    Reply

    Thank u so much …..

  • Raja meena
    Reply

    Good

  • dilip k das
    Reply

    thank you sir

  • dilip kdas
    Reply

    thank you sir

  • Aanya sah
    Reply

    I think this news is most important for all students

  • S
    Reply

    Tq sir

  • Anjali Tiwari
    Reply

    Really these type of information increases our gk and developed our mind….So thank you very much for providing the information to us…

  • Anjali Tiwari
    Reply

    Really these type of information increases our gk and developed our mind…So thank you very much for providing the information to us….

  • Dharmendra Kumar
    Reply

    Most useful

  • Uma gaur
    Reply

    Thanku sir

  • christyxalxo1001@gmail.com
    Reply

    Thank you so much

  • Komal nishad
    Reply

    ??????? ??

  • Ravi kumar
    Reply

    Thank you sir

  • Amit singh
    Reply

    Thank you sir

  • Niraj sharma
    Reply

    It really nice sir…..

  • vishal
    Reply

    nice

  • abhishek
    Reply

    Good job sir

  • Rohit sharma
    Reply

    Ty sir

  • Dharmendra kumar
    Reply

    Thank sir

  • Manju sarve
    Reply

    Thnx for information

  • Shiv sasmit maurya
    Reply

    Thank you so much sir ji

Cancel Reply