हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3-4 दिसम्बर, 2018

1. संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – कोताविस
24वीं कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज (COP 24) का आरम्भ हाल ही में पोलैंड के कोताविस में शुरू हुआ, यह सम्मेलन 14 दिसम्बर तक चलेगा। इस सम्मेलन में जलवायु पर पेरिस समझौते पर नियमों को अंतिम रूप दिया जायेगा। इस सम्मेलन के दौरान कई उच्च-स्तरीय इवेंट व बैठकें आयोजित की जाएँगी। इस इवेंट में 190 देशों से लगभग 20,000 लोग हिस्सा लेंगे, इनमे राजनेता, गैर-सरकारी संगठनों के सदस्य, वैज्ञानिक समुदाय तथा व्यापार क्षेत्र के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
2. हाल ही में किस देश ने ओपेक की सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया है?
उत्तर – क़तर
क़तर ने हाल ही में ओपेक समूह की सदस्यता छोड़ने का लिया। क़तर का यह निर्णय जनवरी, 2019 से लागू हो जायेगा। क़तर ने अब प्राकृतिक गैस के उत्पादन पर बल देने का निर्णय लिया है। इस प्रकार क़तर ओपेक की सदस्यता छोड़ने वाला पहला देश बन जायेगा।
क़तर 1961 से ओपेक का सदस्य रहा है। खाड़ी राजनीती में उथल-पुथल के कारण क़तर ने यह लिया है। पिछले कुछ समय में क़तर को सऊदी अरब जैसे अन्य खाड़ी देशों के बहिष्कार का सामना करना पड़ा।
क़तर विश्व का सबसे बड़ा तरल प्राकृतिक गैस का उत्पादक है, यह विश्व का 17वां सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक है। क़तर के पास विश्व के कुल तेल भंडार का 2% हिस्सा है। क़तर ने अब प्राकृतिक गैस के उत्पादन पर फोकस करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में क़तर का प्राकृतिक गैस उत्पादन 77 मिलियन टन प्रतिवर्ष है, क़तर ने इसे 110 मिलियन प्रतिवर्ष तक पहुँचाने की योजना बनायीं है।
ओपेक एक अंतरसरकारी संगठन है, इसमें 15 तेल निर्यातक देश शामिल हैं। इसकी स्थापना 1960 में इराक के बगदाद में की गयी गयी थी। इसका मुख्यालय ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में स्थित है। ओपेक का उद्देश्य पेट्रोलियम नीति पर सदस्य देशों के साथ समन्वय करना है तथा तेल बाज़ार की स्थिरता तथा पेट्रोलियम की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
ओपेक देश विश्व के कुल 43% तेल का उत्पादन करते हैं, विश्व के तेल भंडार का 73% हिस्सा ओपेक देशों में स्थित है। ओपेक का दो तिहाई मध्य पूर्व के देशों द्वारा ही किया जाता है।
3. हाल ही में अमेरिका ने किन देशों के साथ मिलकर नाफ्टा संधि के प्रतिस्थापन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये?
उत्तर – कनाडा और मेक्सिको
अमेरिका ने हाल ही में कांदा और मेक्सिको के साथ मिलकर व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस समझौते के द्वारा 24 वर्ष पुरानी उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौते (NAFTA) का प्रतिस्थापन किया जायेगा। इस नए समझौते पर अर्जेंटीना की राजधानी बूएनोस एरेस में हस्ताक्षर किये गये। इस समझौते पर G-20 शिखर सम्मेलन 2018 के दौरान हस्ताक्षर किये गये। इस नए अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते (USMCA) में 34 अध्याय हैं, इस समझौते के द्वारा इन तीन देशों के बीच 1 ख़रब डॉलर का व्यापार निश्चित होगा। इस समझौते में वाहन निर्माताओं, श्रम, पर्यावरण मानक, बौद्धिक संपदा सुरक्षा व डिजिटल व्यापार इत्यादि से सम्बंधित कुछ एक परिवर्तन भी किये गये हैं। इस समझौते के द्वारा अमेरिका को कनाडा के दुग्ध बाज़ार की पहुँच होगी तथा कनाडा से अधिक कारें आयात की जा सकेंगी। इस सौदे के क्रियान्वयन के लिए तीनों देशों को अपने-अपने देश में क़ानून पारित करने होंगे।
4. आंग सान सू ची किस देश से सम्बंधित हैं?
उत्तर – म्यांमार
आंग सान सू ची म्यांमार की राजनेता, कूटनीतिज्ञ तथा लेखक हैं, उन्हें 1991 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वे वर्तमान में म्यांमार की स्टेट काउंसलर हैं। उन्हें लोकतंत्र की प्रबल समर्थक के रूप में जाना जाता है। हाल ही में पेरिस नगर की मेयर ऐनी हिडैल्गो ने आंग सान सू ची से “फ्रीडम ऑफ़ पेरिस” अवार्ड वापस लेने की घोषणा की है। सू ची से यह पुरस्कार रोहिंग्या संकट के दौरान कारवाई न करने के कारण लिया गया है। म्यांमार की सेना द्वारा की गयी कारवाई के बाद 7 लाख से अधिक रोहिंग्याओं को रखीन प्रांत से पलायन करना पड़ा था।
5. हाल ही में किस भारतीय को अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल संघ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया?
उत्तर – रानिंदर सिंह
पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के पुत्र रानिंदर सिंह को अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल संघ (ISSF) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, वे इस पद पर नियुक्त किये जाने वाले पहले भारतीय हैं। ISSF में चार उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाते हैं। इस पद के लिए जर्मनी के म्युनिक में हुए चुनावों में रानिंदर को 161 वोट मिले। रानिंदर सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ट्रैप शूटर हैं। वे 2009 से भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष हैं।
हाल ही में अभिनव बिंद्रा को निशानेबाजी के सर्वोच्च सम्मान “द ब्लू क्रॉस” से सम्मानित किया गया, उन्हें यह सम्मान ISSF (अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल संघ) द्वारा प्रदान किया गया। अभिनव बिंद्रा यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं। “द ब्लू क्रॉस” ISSF का सर्वोच्च सम्मान है।
6. 2022 में G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किस देश में किया जायेगा?
उत्तर – भारत
2022 में भारत में G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इसकी घोषणा हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की। 2022 में भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होंगे।
जी-20
जी-20 सरकारों व केन्द्रीय बैंकों का एक अंतर्राष्ट्रीय फोरम है, इसमें विश्व के सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं। जी-20 का गठन 26 सितम्बर, 1999 को किया गया था। इसका उद्देश्य सदस्य देशों को वैश्विक अर्थव्यवस्था के मुख्य बिन्दुओं व समस्याओं पर चर्चा करने के लिए एकत्रित करना है। जी-20 समूह के सदस्य इस प्रकार हैं : अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका और यूरोपियन संघ।
7. सायरिल राम्फोसा 2019 की गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि होंगे, वे किस देश के राष्ट्रपति हैं?
उत्तर – दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल राम्फोसा भारत के गणतंत्र दिवस 2019 समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। सायरिल राम्फोसा भारत की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले दूसरे दक्षिणी अफ्रीकी नेता होंगे। उनसे पहले 1995 में नेल्सन मंडेला भारत की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए थे।
सायरिल राम्फोसा अपार्थीड विरोधी नेता तथा महात्मा गाँधी के अनुयायी हैं। वे दिसम्बर, 2017 में जैकब जुमा का इस्तीफे के बाद दक्षिण अफ्रीका के पांचवें राष्ट्रपति बने थे। अप्रैल, 2018 में उन्होंने “गाँधी वाक” नामक इवेंट में 5000 लोगों का नेतृत्व किया था। दक्षिण अफ्रीका भारत का एक महत्वपूर्ण सहयोगी तथा ब्रिक्स का सदस्य है। आमतौर पर भारत के गणतंत्र दिवस पर सामरिक रूप से महत्वपूर्ण देशों के राष्ट्राध्यक्षों को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जाता है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में बुलाये जाने के कयास जा रहे हैं। परन्तु अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घरेलु व्यस्ताओं के कारण कार्यक्रम में शामिल होने में असमर्थता प्रकट की थी।
8. रूस-भारत-चीन (RIC) नामक त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन का आयोजन हाल ही में किस शहर में किया गया?
उत्तर – बूएनोस एरेस
अर्जेंटीना की राजधानी बूएनोस एरेस में 12 वर्षों के बाद RIC (रूस-भारत-चीन) शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया, इसका आयोजन G-20 शिखर सम्मेलन के बाद किया गया। इस सम्मेलन में सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की गयी। इसमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग तथा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हिस्सा लिया। तीनों देशों ने अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय शांति व स्थिरता को बढ़ावा देने, BRICS (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) तथा SCO (शंघाई सहयोग संगठन) के द्वारा सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमती प्रकट की। इस दौरान आतंकवाद तथा जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की गयी तथा इन समस्याओं के शांतिपूर्ण समाधान पर सहमती प्रकट की गयी।
9. हाल ही में किस शब्द को कैंब्रिज शब्दकोष द्वारा “पीपल्स वर्ड ऑफ़ 2018” घोषित किया गया?
उत्तर – नोमोफोबिया
हाल ही में यूनाइटेड किंगडम के कैंब्रिज शब्दकोष ने “नोमोफोबिया” को “पीपल्स वर्ड ऑफ़ 2018” घोषित किया। “नोमोफोबिया” का अर्थ मोबाइल फ़ोन से दूर रहने का डर अथवा चिंता है। वोट के आधार पर “नोमोफोबिया” को चुना गया, इस सूची में अन्य शब्द “जेंडर गैप”, “एकोसाइड”,”नो-प्लेटफॉर्मिंग” थे।
10. पहले भारत-आसियान इन्नोटेक शिखर सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
पहले भारत-आसियान इन्नोटेक शिखर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इसका आयोजन भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) द्वारा विदेश मंत्रालय के विज्ञान व तकनीक विभाग के साथ मिलकर किया गया। इस शिखर सम्मेलन ब्रूनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड तथा वियतनाम ने हिस्सा लिया। इस सम्मेलन के साथ-साथ भारतीय नवोन्मेषी टेक्नोलॉजी की प्रदर्शनी भी की गयी। इस सम्मेलन के दौरान आसियान प्रतिनिधिमंडल के मंत्रियों, सलाहकारों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

Advertisement

Comments

  • Komal nishad
    Reply

    ??????? ??

  • Salman khan
    Reply

    Thank u sir

  • VIKAS TEJAN
    Reply

    Extremely thanks, dear sir

  • akki
    Reply

    Thanku so much

  • Deeependra pal
    Reply

    Thank u sir

  • Deeependra pal
    Reply

    Thank you sir

  • asheesh kumar
    Reply

    thnx

  • KAILASH dodwe
    Reply

    Thank you sir

  • Anand
    Reply

    Thank u sir

  • SUMIT BIDHUDI GURJAR
    Reply

    Special thank sir G bhoout aacha platform h ye

  • Meetu singh
    Reply

    Thank u so much sir

Cancel Reply