हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 18 दिसम्बर, 2018

1. 16 दिसम्बर, 1971 को किस पाकिस्तानी सैन्य अफसर ने आत्मसमर्पण के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किये थे?
उत्तर – आमिर अब्दुल्लाह खान नियाजी
16 दिसम्बर को प्रतिवर्ष भारत में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है, यह 1971 के युद्ध में भारत की विजय का प्रतीक है। इस दिवस के अवसर पर 1971 के युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों के सम्मान में श्रद्धांजली समर्पित की जाती है। इस युद्ध के द्वारा बांग्लादेश पाकिस्तान से स्वतंत्र हुआ और पाकिस्तानी सेना को भारत के सामने बिना किसी शर्त आत्म-समर्पण करना पड़ा। इस युद्ध में भारत के 2500-3843 सैनिक शहीद हुए थे। दूसरी ओर पाकिस्तान के लगभग 9000 सैनिक इस युद्ध में मारे गये थे।
भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 का युद्ध दो मोर्चों पर लड़ा गया था। इस युद्ध की शुरुआत 3 दिसम्बर, 1971 को हुई थी। इस युद्ध में पूर्वी तथा पश्चिमी मोर्चे पर भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में पाकिस्तान की हार हुई। जिसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान के लेफिनेंट जनरल ए.ए. के. नियाजी ने 16 दिसम्बर, 1971 को आत्मसमर्पण पत्र पर हस्ताक्षर करने पड़े, उनके साथ 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भी आत्मसमर्पण किया। इस युद्ध के साथ ही पूर्वी पाकिस्तान को स्वतंत्रता प्राप्त हुई तथा वह बांग्लादेश के रूप में एक नया राष्ट्र बना।
2. हाल ही में किस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स खिताब जीता??
उत्तर – पी.वी. सिन्धु
भारत की स्टार शटलर पी.वी. सिन्धु ने 16 दिसम्बर, 2018 को BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स टूर्नामेंट जीता, वे इस प्रतियोगिता को जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयी हैं। इस प्रतियोगिता के फाइनल में सिन्धु ने जापान की खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा को 21-19, 21-17 से पराजित किया।
पी. वी. सिन्धु भारत के सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। उनका जन्म 5 जुलाई, 1995 को तेलंगाना के हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने 2016 के रिओ ओलिंपिक में देश के लिए रजत पदक जीता था। 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन के महिला एकल वर्ग में उन्होंने रजत पदक जीता। इसके अलावा वर्ल्ड चैंपियनशिप 2017 और 2018 में उन्होंने रजत पदक जीता था। 2016 में सिन्धु को पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
3. “वन सिटी-वन ऑपरेटर स्कीम” इन दिनों सुर्ख़ियों में है, यह किससे सम्बंधित है?
उत्तर – सीवरेज नेटवर्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 175 किलोमीटर लम्बे सीवरेज नेटवर्क का उद्घाटन किया। इस नेटवर्क के द्वारा प्रतिदिन 7.8 करोड़ लीटर सीवेज जल प्रतिदिन सीवेज उपचार प्लांट्स तक ले जाया जायेगा। यह सीवेज जल सलोरी, कोदरा और पोंघट सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जायेगा, इससे पहले यह दूषित जल गंगा नदी में बहाया जाता था। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वन सिटी-वन कोपेरातिओं योजना के तहत 767.59 करोड़ रुपये के बजट को भी मंज़ूरी दी। इस योजना के द्वारा अगले 15 वर्षों तक सीवेज अधोसंरचना का कार्य तथा रखरखाव किया जायेगा, यह कार्य पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत किया जायेगा। इसमें सीवेज नेटवर्क, सात सीवेज पम्पिंग स्टेशन तथा तीन सीवेज उपचार प्लांट शामिल हैं।
4. भारत की पहली निजी मानव रहित हवाई यान (UAV) फैक्ट्री किस शहर में शुरू हुई?
उत्तर – हैदराबाद
हैदराबाद में भारत की पहली निजी UAV फैक्ट्री शुरू हुई। यह फैक्ट्री हैदराबाद के निकट शमशाबाद में अदानी एयरोस्पेस पार्क में शुरू की गयी है। यह फैक्ट्री 50,000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैली हुई है, इसका निर्माण अदानी समूह तथा इसरायली कंपनी एल्बित सिस्टम्स ने किया है । इस फैक्ट्री में हेर्मेस 900 UAV तथा हेर्मेस 450 UAV के कार्बन कम्पोजिट ढाँचे के निर्माण किया जायेगा । बाद में इस फैक्ट्री में पूर्ण UAV की असेंबली व इंटीग्रेशन का कार्य भी किया जाएगा । फिलहाल वर्तमान में इस फैक्ट्री में निर्माण कार्य किया जायेगा, जबकि UAV का इंटीग्रेशन कार्य इजराइल में किया जायेगा ।
5. चावल की श्रेणी में कृषि कर्मण पुरस्कार 2018 के लिए किस राज्य को चुना गया है?
उत्तर – झारखण्ड
चावल की श्रेणी में झारखण्ड को कृषि कर्मण पुरस्कार 2018 के लिए चुना गया है, झारखण्ड को यह पुरस्कार 2016-17 में उत्तम गुणवत्ता के चावल उत्पादन के लिए दिया जायेगा। यह पुरस्कार फरवरी 2019 में प्रदान किया जायेगा, इस पुरस्कार में 2 करोड़ रुपये की इनाम, ट्राफी तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। इसके अलावा दो प्रगतिशील किसानों (एक महिला व एक पुरुष) को कृषि मंत्री कर्मण पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
6. हाल ही में श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसने शपथ ली?
उत्तर – रानिल विक्रमसिंघे
16 दिसम्बर, 2018 को रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें 26 अक्टूबर, 2018 को प्रधानमंत्री पद से हटाया गया था।
श्रीलंकाई प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने 15 दिसम्बर, 2018 को अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। उन्हें 26 अक्टूबर, 2018 को श्रीलंका का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था, वे रानिल विक्रमसिंघे की जगह प्रधानमंत्री बने थे। नाटकीय ढंग से प्रधानमंत्री पद पर उनकी नियुक्ति किये जाने के बाद श्रीलंका में काफी विवाद खड़ा हुआ था।
राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के राजनीतिक मोर्चे यूनाइटेड पीपल्स फ्रीडम अलायन्स (UPFA) ने रानिल विक्रमसिंघे की पार्टी यूनाइटेड नेशनल पार्टी (UNP) के साथ गठबंधन की सरकार से अपने समर्थन वापस ले लिया। वर्ष 2015 में इस गठबंधन सरकार का निर्माण हुआ था, जब मैत्रीपाला सिरिसेना रानिल विक्रमसिंघे के समर्थन से राष्ट्रपति बने थे।
मैत्रीपाला सिरिसेना द्वारा महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री बनाये जाने पर श्रीलंका में संवैधानिक संकट खड़ा हुआ था। श्रीलंकाई संविधान के 19वें संशोधन के मुताबिक विक्रमसिंघे को बहुमत के बिना पद से नहीं हटाया जा सकता था।
रानिल विक्रमसिंघे के जन्म 24 मार्च, 1949 को कोलोंबो में हुआ था। वे 1994 ने यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रहे हैं। उन्हें 1977 में पहली बार कोलोंबो से सांसद चुना गया था। विक्रमसिंघे 1993-94 तथा 2001-2004 के बीच देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वे 5 अक्टूबर, 1977 से 14 फरवरी, 1980 के बीच युवा मामले व रोज़गार मंत्री रहे। इसके पश्चात् वे 14 फरवरी, 1980 से 2 जनवरी, 1989 के बीच शिक्षा मंत्री रहे। 2 जनवरी, 1989 से 1 मई, 1993 के बीच वे उद्योग, विज्ञान व तकनीक मंत्री रहे ।
7. हाल ही में किस भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्माता को फ़्रांसिसी सरकार ने सम्मानित किया?
उत्तर – अशोक अमृतराज
हाल ही में फ़्रांसिसी सरकार ने भारतीय मूल के अमेरिकी फिल्म निर्माता अशोक अमृतराज को “शेवलिएर देस ओर्द्रे देस आर्ट्स एत देस लेतरेस” (Knight of the Order of Arts and Letters) सम्मानित किया। “शेवलिएर देस ओर्द्रे देस आर्ट्स एत देस लेतरेस” (Knight of the Order of Arts and Letters) सम्मान कला, संस्कृति तथा साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
अशोक अमृतराज का जन्म 22 फरवरी, 1956 को तमिलनाडु के चेन्नई शहर में हुआ था। वे भारतीय मूल के अमेरिकी फिल्म निर्माता हैं। वे हाईड पार्क एंटरटेनमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं, इससे पहले में नेशनल जियोग्राफिक फिल्म्स के सीईओ थे। जनवरी, 2018 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र गुडविल एम्बेसडर नियुक्त किया गया था।
8. हाल ही में भारत के किस पड़ोसी देश ने 100 रुपये से अधिक की भारतीय मुद्रा पर प्रतिबन्ध लगाया?
उत्तर – नेपाल
नेपाल सरकार ने 100 रुपये से अधिक की भारतीय मुद्रा पर प्रतिबन्ध लगाया। इससे भारत में काम कर रहे नेपाली कामगारों तथा नेपाल में जाने वाले भारतीय पर्यटकों को काफी परेशानी होगी। भारत, नेपाल का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है तथा भारत नेपाल को अधिकतर उपभोक्ता वस्तुओं का निर्यात करता है।
9. मिस यूनिवर्स 2018 का खिताब किसने जीता?
उत्तर – कैत्रोइना एलिसा ग्रे
फिलीपींस की कैत्रोइना एलिसा ग्रे ने मिस यूनिवर्स 2018 का खिताब जीता, उन्होंने 93 अन्य प्रतिभागियों को हराकर यह खिताब जीता। उन्हें यह खिताब 2017 की मिस यूनिवर्स विजेता दक्षिण अफ्रीका की डेमी ले नेल पीटर्स ने यह ख़िताब पहनाया।
इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व नेहल चूड़ासमा ने किया। वे फाइनल 20 में स्थान बनाने में असफल रहीं। 2000 में लारा दत्ता के बाद कोई भी भारतीय इस खिताब को नहीं जीत सकी है।
इस स्पर्धा में दक्षिण अफ्रीका तामरिन ग्रीन पहली रनर अप तथा वेनेज़ुएला की स्टेफनी गुटेरेज़ दूसरी रनर-अप रहीं। इस स्पर्धा में स्पेन की एंजेला पॉन्स भाग लेने वाले पहली ट्रांसजेंडर प्रतिभागी बनीं। इस इवेंट के होस्ट प्रसिद्ध हास्य-कलाकार स्टीव हार्वे थे। मिस यूनिवर्स 2018 कैत्रोइना एलिसा ग्रे के पास संगीत सिद्धांत में मास्टर्स डिग्री है। वे एक NGO में HIV/AIDS समर्थक के रूप में कार्य कर चुकी हैं। इस स्पर्धा में आर्मेनिया, किर्गिजस्तान और मंगोलिया ने पहली बार हिस्सा लिया। यह मिस यूनिवर्स सौन्दर्य प्रतियोगिता का 67वां संस्करण था, इसका आयोजन थाईलैंड के नोंथाबुरी प्रांत में किया गया। इस स्पर्धा के निर्णायक दल में केवल महिलाएं ही शामिल थी। इस स्पर्धा में कुल 94 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
10. हॉकी विश्व कप 2018 किस टीम ने जीता?
उत्तर – बेल्जियम
बेल्जियम ने 16 दिसम्बर, 2018 को अपना पहली हॉकी विश्व कप खिताब जीता। फाइनल में बेल्जियम ने नीदरलैंड्स को पराजित किया। बेल्जियम ने रिओ ओलिंपिक 2016 में रजत पदक जीता था। हॉकी विश्व कप के फाइनल में निर्धारित समय में कोई गोल न होने के कारण मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, इसमें बेल्जियम ने नीदरलैंड्स को 3-2 से पराजित किया।
पुरुष हॉकी विश्व कप के 14वें संस्करण का आयोजन ओडिशा के भुबनेश्वर में 28 नवम्बर से 16 दिसम्बर, 2018 के बीच किया गया इस हॉकी विश्व कप में 16 देशों ने हिस्सा लिया। इस विश्व कप का आयोजन भुबनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में किया गया। इस पुरुष हॉकी विश्व कप में भाग लेने वाले टीमें हैं : भारत, इंग्लैंड, मलेशिया, कनाडा, पाकिस्तान, चीन, बेल्जियम, जर्मनी, न्यूजीलैंड, स्पेन, आयरलैंड, फ्रांस, अर्जेंटीना, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया तथा दक्षिण अफ्रीका।
हॉकी विश्व कप 2018 का एंथम सोंग को ए. आर. रहमान द्वारा तैयार किया गया था। इस एंथम सोंग के लिरिक्स “जय हिन्द, जय इंडिया” हैं। यह लिरिक्स गुलज़ार द्वारा लिखे गये हैं।
पुरुष हॉकी विश्व कप 2018 के के लिए ओल्ली नामक कछुए को शुभंकर बनाया गया था। इसका उद्देश्य ओलिव रिडले कछुए के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना है। यह कछुआ ओडिशा राज्य में विलुप्त होने की कगार पर है। यह कछुआ मुख्य रूप से ओडिशा के गाहिरमाथा तट पर पाया जाता है।

Advertisement

Comments

  • Pankaj saini
    Reply

    Tikh he