हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 7-8 जनवरी, 2019

1. हाल ही में रेलवे ने कुम्भ मेले के लिए किस मोबाइल एप्प को लांच किया है?
उत्तर – रेल कुम्भ सेवा मोबाइल एप्प
प्रयागराज में कुम्भ मेले के लिए पहुँचने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तर-मध्य रेलवे ने रेल कुम्भ सेवा मोबाइल एप्प लांच की।
“रेल कुम्भ मोबाइल एप्प” को श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए किया गया है। कुम्भ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए यह एप्प काफी उपयोगी है।
• यह एप्प मेला ग्राउंड तथा शहर में नेविगेशन के लिए उपयोगी है।
• इस एप्प के द्वारा कुम्भ मेले के दौरान “मेला स्पेशल” ट्रेनों के बारे में जानकारी मिलेगी।
• इस एप्प में लोगों को आरक्षित तथा अनारक्षित टिकट लेने के लिए लिंक उपलब्ध करवाया जायेगा।
• इस एप्प के द्वारा लोगों को अपनी वर्तमान अवस्थिति तथा रेलवे स्टेशन, मेला जोन, होटल, बस स्टेशन इत्यादि के मार्ग की जानकारी मिलेगी।
• इस एप्प के द्वारा पार्किंग लॉट, वेटिंग रूम, बुक स्टाल, फ़ूड प्लाजा, एटीएम इत्यादि की जानकारी भी मिलेगी।
खगोलीय गणनाओं के आधार पर कुम्भ मेले का आयोजन प्रयाग, हरिद्वार, नासिक तथा उज्जैन में 12 वर्षों के अन्तराल के बाद किया जाता है। सामान्य कुम्भ मेले का अध्ययन तीन वर्ष बाद किया जाता है जबकि अर्ध कुम्भ का आयोजन प्रत्येक 6 वर्ष बाद हरिद्वार तथा प्रयाग में किया जाता है। पूर्ण कुम्भ मेले का आयोजन प्रत्येक 12 वर्ष बाद प्रयाग, हरिद्वार, उज्जैन तथा नासिक में किया जाता है। महा कुम्भ मेले का आयोजन प्रयाग में 144 वर्ष बाद (12 पूर्ण कुम्भ मेलों के बाद) किया जाता है।
2. ACI द्वारा जारी इज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस में किस राज्य को पहला स्थान मिला?
उत्तर – आंध्र प्रदेश
एशिया प्रतिस्पर्धात्मक संस्थान ने भारतीय राज्यों की इज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस रैंकिंग जारी की। इस रैंकिंग में आंध्र प्रदेश के पहला स्थान मिला जबकि महाराष्ट्र और दिल्ली क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
2016 में व्यापार आकर्षण में आंध्र प्रदेश का स्थान सातवाँ था। व्यापार करने की सहूलियत में आंध्र प्रदेश को इस वर्ष प्रथम स्थान दिया गया है। आंध्र प्रदेश निवेशकों के लिए एक बेहतर स्थान बन गया है। प्रतिस्पर्धात्मक नीतियों में आंध्र प्रदेश दूसरे से चौथे स्थान पर पहुँच गया है। 2016 में आंध्र प्रदेश की ओवरआल रैंकिंग 5 थी, इस वर्ष आंध्र पहले स्थान पर पहुँच गया है।
एशिया प्रतिस्पर्धात्मक संस्थान ने आंध्र प्रदेश के लिए सुधार लिए निम्नलिखित क्षेत्र बताये हैं:
• इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश को पहले स्थान पर बने रहने के लिए कई संस्थागत तथा अधोसंरचनात्मक दूरियों को समाप्त करना होगा।
• आंध्र प्रदेश का प्रदर्शन कामगार घनत्व, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, अधोसंचरना, श्रम उत्पादकता तथा साक्षरता दर इत्यादि क्षेत्र में ख़राब रहा।
• रिपोर्ट को मध्य नज़र रखते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार इस रिपोर्ट के बिन्दुओं का अवलोकन करेगी तथा कमज़ोर क्षेत्रों में सुधार करने के लिए कार्य करेगी।
3. हाल ही में किस बिज़नेसमैन को भगौड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया?
उत्तर – विजय माल्या
धन शोधन रोकथाम न्यायालय ने विजय माल्या को भगौड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया। इस प्रकार विजय माल्या नए भगौड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 के तहत दोषी घोषित किये जाने वाले पहले बिज़नेसमैन बने।
विजय माल्या को निम्नलिखित प्रावधानों के तहत भगौड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया है :
• भगौड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 के अनुसार भगौड़ा आर्थिक अपराधी वह व्यक्ति है जिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के आर्थिक अपराध के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है और वह कारवाई से बचने के लिए देश को छोड़कर चला जाता है।
• इसके लिए जांच एजेंसियों को धन शोधन रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत विशेष न्यायालय में एप्लीकेशन फाइल करनी होगी, इस एप्लीकेशन में आरोपी की संपत्ति तथा उसकी वर्तमान स्थिति का ब्यौरा भी देना होगा।
• विशेष न्यायालय आरोपी व्यक्ति को न्यायालय के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस जारी करेगा, दोषी व्यक्ति को नोटिस जारी होने के 6 सप्ताह के अन्दर न्यायालय द्वारा बताये गये स्थान पर पेश होना पड़ेगा।
• यदि आरोपी व्यक्ति न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत हो जाता है तो करवाई रोक दी जायेगी। इसके तहत उस व्यक्ति को भागौदी आर्थिक अपराधी घोषित नहीं किया जाएगा।
• भगौड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया व्यक्ति 30 दिन के भीतर उच्च न्यायालय में विशेष न्यायालय के फैसले को चनौती दे सकता है।
4. हाल ही में कौन सा देश ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला जीतने वाला पहला एशियाई देश बना?
उत्तर – भारत
भारत ने 71 वर्ष के बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला जीत, इस श्रृंखला को भारत ने 2-1 से जीता। इस मैच में कुल चार टेस्ट मैच खेले गये। भारत चौथे मैच में भी अच्छी स्थिति में था, परन्तु ख़राब मौसम के चलते खेल रद्द कर दिया गया।
मुख्य बिंदु
इस श्रृंखला में चेतेश्वर पुजारा और जसप्रीत बुमराह भारत की जीत के मुख्य सूत्रधार रहे। चेतेश्वर पुजारा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। पुजारा ने इस टेस्ट श्रृंखला में 74 की औसत से 3 शतक लगाते हुए 521 रन बनाये। बुमराह ने इस श्रृंखला में 21 विकेट लिए। इस जीत के साथ ही भारत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला जीतने वाला पहला एशिया देश बन गया है। भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा 1948 में किया था, ऑस्ट्रेलिया में भारत को पहली टेस्ट जीत 29 वर्ष बाद 1977/78 में मिली थी।
5. रानी ने सीनियर राष्ट्रीय महिला जुडो चैंपियनशिप 2019 के 78 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता, वे किस रारज्य की लेडी हेड कांस्टेबल हैं?
उत्तर – हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश पुलिस की 5वीं इंडियन रिज़र्व बटालियन की लेडी हेड कांस्टेबल रानी ने सीनियर राष्ट्रीय महिला जुडो चैंपियनशिप 2019 के 78 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्हें चैंपियनशिप का सर्वश्रेष्ठ जूडोका भी घोषित किया गया।
6. हाल ही में किस स्थान पर पुस्तक मेला शुरू हुआ?
उत्तर – नई दिल्ली
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का आयोजन प्रगति मैदान में किया जायेगा। यह नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेला का 27वां संस्करण होगा, इसकी थीम “विशेष आवश्यकताओं वाले पाठक” रखी गयी है। संयुक्त अरब अमीरात का तीसरा सबसे बड़ा अमीरात शारजाह इस पुस्तक मेले का “गेस्ट ऑफ़ ऑनर” होगा।
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 5 जनवरी, 2019 से शुरू हुआ , इसका उद्घाटन मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया। इस वर्ष की थीम “विशेष आवश्यकताओं वाले पाठक” रखी गयी है, इसके द्वारा दया भाव की बजाय सम्मान और समानता के भाव उत्पन्न करना है।
इस मेले में ब्रेल पुस्तकों, ऑडियो बुक्स, समेकित ब्रेल पुस्तक, विशेष आवश्यकताओं वाले लोगों के लिए पुस्तकें प्रदर्शित की गयी है। महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती को मनाने के लिए गांधीजी द्वारा तथा उन पर लिखी गयी पुस्तकों की प्रदर्शनी भी रखी गयी हैं।
7. किस राज्य सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूहों को तीन लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण देने की घोषणा की है?
उत्तर – ओडिशा
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में राज्य के महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए शक्ति योजना के तहत तीन लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त ऋण की घोषणा की है। इससे लगभग 6 लाख स्वयं सहायता समूहों की 70 लाख महिलाओं को लाभ होगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रत्येक 6 लाख महिला सहायता समूहों को 3000-3000 रुपये की वित्तीय सहायता भी दी। ओडिशा सरकार ने राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत में “मिशन शक्ति होम” शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 500 रुपये प्रति माह तथा आंगनवाड़ी सहायकों को 200 रुपये प्रति माह इंसेंटिव की घोषणा भी की।
8. किस पत्रकार को मंत्रालय व विधिमनल वार्ताहर संघ के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया?
उत्तर – दीनु रंदीव
पत्रकार दीनु रंदीव को मंत्रालय व विधिमंडल वार्ताहर संघ के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। मंत्रालय व विधिमंडल वार्ताहर संघ महाराष्ट्र विधानसभा तथा सचिवालय के कवर करने वाले पत्रकारों का संघ है। दीनु रंदीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 1956 में की थी, उन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन में भी हिस्सा लिया था। अन्य श्रेणियों में विश्वास वाघमोड़े, महेश तिवारी तथा प्राजक्ता पोल ने भी पुरस्कार जीते।
9. हाल ही में किस राज्य ने सरस्वती नदी के पुनरुत्थान के लिए परियोजना को मंज़ूरी दी?
उत्तर – हरियाणा
हरियाणा सरकार ने सरस्वती नदी के पुनरुत्थान के लिए 11 परियोजनाओं को मंज़ूरी दी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्राचीन सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करना है। इन परियोजनाओं में सोम्ब सरस्वती बाँध, सरस्वती जलाशय तथा आदि बद्री बाँध का निर्धान सोम्ब नदी पर किया जायेगा। सोम्ब नदी यमुना की सहायक नदी है , इसका उद्घाटन शिवालिक की पहाड़ियों से होता है। इन परियोजनाओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की बैठक में मंज़ूरी दी गयी। इस बैठक में विभिन्न स्थानों पर पुल तथा सरस्वती घाट के निर्माण को भी मंज़ूरी दी गयी।
10. असम समझौते के क्लॉज़ 6 के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए किसकी अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है?
उत्तर – एम. पी. बेजबरुआ
केंद्र सरकार ने पूर्व केन्द्रीय पर्यटन सचिव एम. पी. बेजबरुआ की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति असम समझौते के क्लॉज़ 6 के क्रियान्वयन की समीक्षा करेगी।
असम समझौते के क्लॉज़ 6 में असम के लोगों की सांस्कृतिक, सामाजिक, भाषाई पहचान तथा धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए संवैधानिक, कानूनी व प्रशासनिक प्रावधान है। यह 6 सदस्यीय समिति असम समझौते के क्लॉज़ 6 के क्रियान्वयन के निम्नलिखित पहलुओं की समीक्षा करेगी –
• यह समिति 1985 के बाद असम समझौते के क्लॉज़ 6 के क्रियान्वयन की प्रभावशीलता का अध्ययन करेगी।
• यह समिति क्लॉज़ 6 में परिकल्पित संवैधानिक, वैधानिक तथा प्रशासनिक सुरक्षा तरीकों के सन्दर्भ में सुझाव देगी।
• यह समिति असमी लोगों तथा उनकी स्थानीय भाषाओँ व बोलियों को सुरक्षित रखने के लिए किये गये प्रयासों का अध्ययन करेगी।
• यह समिति असम सरकार के अंतर्गत रोज़गार में आरक्षण की मात्रा का अवलोकन करेगी।
• इसके अलावा यह समिति असम विधानसभा तथा स्थानीय निकायों में असमी लोगों के लिए आवश्यक आरक्षण की मात्रा का अनुमान भी लगाएगी।
इस समिति के लिए प्रशासनिक व लोजिस्टिक्स सहायता राज्य सरकार द्वारा मुहैया करवाई जाएगी।

Advertisement

Comments

  • sujeet kumar
    Reply

    Thank you sir

  • nalini sharma
    Reply

    thank you

  • Gopal kumar
    Reply

    Thanks

  • manish
    Reply

    thanks

  • Archana
    Reply

    Thanks

Cancel Reply