हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 10-11 फरवरी, 2019

1. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा सेला दर्रा किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में सेला टनल प्रोजेक्ट की आधारशिला सेला दर्रे के पास रखी।
सेला दर्रा
सेला दर्रा एक ऊंचाई वाला परिवर्तीय दर्रा है, यह दर्रा अरुणाचल प्रदेश में तवांग तथा पश्चिम कामेंग जिलों की सीमा पर स्थित है। यह दर्रा तवांग को शेष भारत से जोड़ता है।
सेला सुरंग परियोजना के प्रमुख तथ्य
• इस सुरंग का निर्माण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा किया जाएगा।
• इस परियोजना की घोषणा केन्द्रीय बजट 2018 में अरुण जेटली ने की थी।
• इस परियोजना को 687 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जायेगा, यह परियोजना तीन वर्षों में पूरी हो जाएगी।
• इस परियोजना के तहत 12.04 किलोमीटर की दूरी की सड़क का निर्माण किया जायेगा, इसमें 1790 मीटर तथा 475 मीटर की दो सुरंगे भी शामिल हैं।
• इस परियोजना के पूरा होने के बाद तेजपुर और तवांग के बीच यात्रा के समय एक घंटे की कमी हो जाएगी।
• यह सुरंग परियोजना सेना के लिए भी काफी उपयोगी है। इससे आल-वेदर कनेक्टिविटी के साथ यात्रा के समय में भी कमी होगी।
• इस सुरंग से उत्तर-पूर्वी राज्यों में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक गतिविधियाँ भी तीव्र होंगी।
2. अल्बर्ट फ़िनी का हाल ही में निधन हुआ, वे किस देश से थे?
उत्तर – ब्रिटेन
ब्रिटिश अभिनेता अल्बर्ट फ़िनी का हाल ही में लन्दन में निधन हुआ। उन्हें पांच बार ऑस्कर के लिए मनोनीत किया गया था। उन्हें सैटरडे नाईट एंड सन्डे मॉर्निंग, टॉम जोंस (1963), टू फॉर द रोड (1967), स्क्रूज (1970), एनी (1982), द ड्रेसर (1982) मिलर्स क्रासिंग (1990) में भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।
3. जेरेमी लालरिनुंगा किस खेल से सम्बंधित हैं?
उत्तर – भारतोलन
जेरेमी लालरिनुंगा भारतोलक हैं, वे मिजोरम से हैं। उन्होंने हाल ही में पुरुषों के 67 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के लिए EGAT कप में रजत पदक जीता। उन्होंने स्नैच में में 131 किलोग्राम तथा क्लीन एंड जर्क में 288 किलोग्राम का भार उठाया।
4. “लेट्स टॉक ऑन एयर: कन्वर्सेशंस विद रेडियो प्रिज़ेंटर्स” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – राकेश आनंद बख्शी
“लेट्स टॉक ऑन एयर: कन्वर्सेशंस विद रेडियो प्रिज़ेंटर्स” के लेखक राकेश आनंद बख्शी हैं। इस पुस्तक में भारत में रेडियो प्रेज़ेन्टिंग पर प्रकाश डाला गया है। इस पुस्तक में भारत के 14 लोकप्रिय रेडियो प्रिज़ेंटर्स के जीवन का वर्णन किया गया है, इसमें अमीन सयानी, युनुस खान, रोहिणी, ममता सिंह, सयेमा, ऋषिकेश कन्नन, अनुराग पांडे तथा अनमोल इत्यादि शामिल हैं।
5. हाल ही में नया केन्द्रीय खेल सचिव किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – राधेश्याम जुलानिया
1985 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के अफसर राधेश्याम जुलानिया को नया केन्द्रीय खेल सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने राहुल भटनागर का स्थान लिया, राहत भटनागर को पंचायती राज मंत्रालय में नियुक्त किया गया है। इससे पहले भटनागर को भारतीय खेल प्राधिकरण तथा राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
6. हाल ही में फादर फ्रांसुआ लाबोर्डे को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया, वे किस राज्य से हैं?
उत्तर – पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल के पादरी फादर फ्रांसुआ लाबोर्डे को फ़्रांसिसी सम्मान लीजन डी’ऑनर से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान बेसहारा तथा दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए किये गये कार्य के लिए प्रदान किया गया है। हालांकि फ्रांसुआ लाबोर्डे मूल रूप से फ़्रांसिसी हैं परन्तु अब वे भारत की नागरिकता ले चुके हैं।
फादर लाबोर्डे ने हावड़ा साउथ पॉइंट नामक एक संगठन शुरू किया है, यह संगठन बेसहारा तथा दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए कार्य करता है। फादर लाबोर्डे बंगाल से लीजन डी’ऑनर से सम्मानित किये जाने वाले तीसरे व्यक्ति हैं। इससे पहले सत्यजीत रे तथा सौमित्रा चैटर्जी को भी लीजन डी’ऑनर से सम्मानित किया जा चुका है।
लीजन डी’ऑनर
यह फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, यह सम्मान किसी भी देश के नागरिक को फ्रांस की उत्कृष्ठ सेवा के लिए दिया जाता है। इस सम्मान की स्थापना वर्ष 1802 में नेपोलियन बोनापार्ट ने की थी। इस सम्मान की पांच डिग्री हैं : शेवलिएर (योद्धा), ओफिसिएर (अफसर), कोमंदयूर (कमांडर), ग्रैंड ओफिसिएर (ग्रैंड ऑफिसर) तथा ग्रैंड क्रोइक्स (ग्रैंड क्रॉस)। अभिनेता शाहरुख़ खान और अमिताभ बच्चन को वर्ष 2007 और 2014 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस पुरस्कार से अमर्त्य सेना, रवि शंकर, जुबिन मेहता, लता मंगेशकर, जेआरडी टाटा तथा रतन टाटा जैसे भारतीय नागरिकों को लीजन डी’हॉनर से सम्मानित किया जा चुका है।
7. अप्रवासी वन्यजीवों की प्रजाति पर COP-13 का शुभंकर किसे चुना गया है?
उत्तर – ग्रेट इंडिया बस्टर्ड (गोदावण)
ग्रेट इंडिया बस्टर्ड (गोदावण) को अप्रवासी पक्षियों की प्रजाति पर COP-13 (कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज) का शुभंकर बनाया गया। इस सम्मेलन का आयोजन अगले वर्ष गुजरात में किया जायेगा। हाल ही में केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री हर्षवर्धन ने 13वें कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज के लोगो, शुभंकर तथा वेबसाइट को लांच किया। इस इवेंट के लिए शुभंकर ग्रेट इंडिया बस्टर्ड को “गिबी” नाम दिया गया है।
प्रवासी वन्य जीवों की प्रजातियों के संरक्षण के लिए सम्मेलन (CMS)
CMS संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के तहत एक अंतर्राष्ट्रीय संधि है। इसे बोन कन्वेंशन के नाम से भी जाना जाता है। CMS का उद्देश्य थलीय, समुद्री तथा उड़ने वाले अप्रवासी जीव जंतुओं का संरक्षण करना है। इस कन्वेंशन के द्वारा अप्रवासी वन्यजीवों तथा उनके प्राकृतिक आवास पर विचार विमर्श के लिए एक वैश्विक प्लेटफार्म तैयार होता है।
इस संधि पर 1979 में जर्मनी के बोन में हस्ताक्षर किये गये थे। यह संधि 1983 में लागू हुई थी। इसमें अफ्रीका, मध्य तथा दक्षिण अमेरिका, एशिया, यूरोप तथा ओशनिया के 120 हितधारक (स्टेकहोल्डर) शामिल हैं।
8. भारत में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 10 फरवरी
भारत में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह केन्द्रीय स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्रालय की पहल है। इसका उद्देश्य देश के प्रत्येक बच्चे को कृमि मुक्त करना है। 8 फरवरी, 2019 के देश भर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आठवें चक्र का संचालन किया गया। इस दौरान प्री-स्कूल तथा 1 से 19 वर्ष की आयु के स्कूली छात्रों को अल्बेन्दाजोल दवा दी गयी। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार भारत के 14 वर्ष के बच्चों में से 64% बच्चे साइल-ट्रांसमिटेड हेल्मिन्थ्स (STH) संक्रमण से प्रभावित हो सकते हैं। इस आठवें चक्र के दौरान 24 करोड़ करोड़ बच्चों तथा किशोरों को कवर किया जायेगा।
9. भारत ने हाल ही में किस पड़ोसी देश के सिविल सर्वेन्ट्स को प्रशिक्षण देने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये है?
उत्तर – बांग्लादेश
इन दिनों बांग्लादेश के विदेश मंत्री अबुल हसन महमूद अली भारत की यात्रा पर आये हैं, हाल ही में भारत और बांग्लादेश के बीच 1800 बांग्लादेशी सिविल सर्वेन्ट्स की भारत द्वारा प्रशिक्षण देने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। यह समझौता भारत के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (NCGG) तथा बांग्लादेश के सार्वजनिक प्रशासन मंत्रालय के बीच किया गया।
मुख्य बिंदु
राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (NCGG) दूसरी बार बांग्लादेशी सिविल सर्वेन्ट्स को प्रशिक्षण देगा। इससे पहले भारत 1500 बांग्लादेशी सिविल सर्वेन्ट्स को प्रशिक्षित कर चुका है। उसके लिए 5 वर्ष पूर्व MoU पर हस्ताक्षर किये गये थे।
बांग्लादेशी सिविल सर्वेन्ट्स को राष्ट्रीय सुशासन केंद्र में प्रशिक्षित किया जाएगा। राष्ट्रीय सुशासन केंद्र प्रशासनिक सुधार तथा सार्वजानिक शिकायत मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
इस समझौते के तहत भारत में बांग्लादेश के अतिरिक्त डिप्टी आयुक्त/ अतिरिक्त जिला न्यायधीश, उप जिला अधिकारी, स्थानीय सरकार डिप्टी डायरेक्टर, वरिष्ठ सहायक सचिव, वरिष्ठ सहायक आयुक्त, सहायक आयुक्त (भूमि) इत्यादि अधिकारी प्रशिक्षण लेंगे।
इन बांग्लादेशी सिविल सर्वेन्ट्स को ई-गवर्नेंस, सर्विस डिलीवरी, सार्वजानिक नीति व क्रियान्वयन, सूचना व प्रौद्योगिकी, विकेंद्रीकरण, शहरी विकास व नियोजन, प्रशासन में नैतिकता इत्यादि के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जायेगा।
10. केन्द्रीय कैबिनेट ने सभी वित्तीय वित्तीय सेवाओं के नियमन के लिए किस संगठन की स्थापना को मंज़ूरी दी?
उत्तर – अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र
केन्द्रीय कैबिनेट ने सभी वित्तीय वित्तीय सेवाओं के नियमन के लिए अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (IFSC) संगठन की स्थापना को मंज़ूरी दी। इससे वित्तीय सेवा क्षेत्र का बेहतर नियमन किया जा सकेगा, इससे इज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस में भी काफी सहूलियत होगी। भारत में पहले अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (IFSC) की स्थापना गुजरात के गांधीनगर में गिफ्ट सिटी में की गयी है।

Advertisement

Comments

  • Akanksha pandey
    Reply

    authentic information.

  • Akanksha pandey
    Reply

    authentic information.

  • Akanksha pandey
    Reply

    authentic information.

  • Vikash Kumar
    Reply

    Nice sir

  • Vikash Kumar
    Reply

    Nice sir

  • Vikash Kumar
    Reply

    Nice sir

  • nirmal
    Reply

    nice

  • nirmal
    Reply

    nice

  • nirmal
    Reply

    nice

  • raja shilpi
    Reply

    nice

  • raja shilpi
    Reply

    nice

  • raja shilpi
    Reply

    nice

  • Nishu kumar
    Reply

    Very
    Nice

  • Nishu kumar
    Reply

    Very
    Nice

  • Nishu kumar
    Reply

    Very
    Nice

  • Sumit
    Reply

    Very very useful thanks

  • Sumit
    Reply

    Very very useful thanks

Cancel Reply