हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 23-24 जुलाई 2017

1. हाल ही में नीयू के लिए भारत के उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
नीयू के लिए भारत के उच्चायुक्त के रूप में संजीव कोहली को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में संजीव कोहली न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायुक्त के पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में ग्राहक संतुष्टि सूचकांक सर्वेक्षण में भारत के किस एयरपोर्ट को पहला स्थान दिया गया है?
ग्राहक संतुष्टि सूचकांक सर्वेक्षण में भारत के छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे को पहला स्थान दिया गया है| स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा ग्राहक संतुष्टि के मामले में एक बार फिर भारत के 49 हवाई अड्डों में पहले स्थान दिया गया है| इस सर्वेक्षण में राजस्थान के जयपुर हवाई अड्डे को दूसरा, पंजाब के अमृतसर हवाई अड्डे को तीसरा तथा उत्तराखंड के देहरादून हवाई अड्डे को चौथा स्थान दिया गया है|
3. इंद्रलाल राय कौन थे?
इंद्रलाल राय प्रथम विश्व युद्ध में भारत के पहले फाइटर पायलट थे| | राय प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लेने वाले एकमात्र भारतीय पायलट थे।। 6 जुलाई से 19 जुलाई के बीच उन्होंने 10 हवाई युद्ध जीते। इन्होनें 13 दिनों में दुश्मन के दस जहाज मार गिराए थे। उन्हें इस बहादुरी के लिए ब्रिटेन के तीसरे सबसे प्रतिष्ठित गैलेंट्री अवॉर्ड डिस्टिंगुइश्ड फ्लाइंग क्रॉस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। राय जर्मनी से हवाई युद्ध में शहीद हो गए थे| वे इस युद्ध में ब्रिटेन की तरफ से लड़ रहे थे|
4. चेस्टर बेनिंग्टन कौन थे?
चेस्टर बेनिंग्टन अमेरिका के प्रसिद्ध पॉप स्टार थे| बेनिंग्टन एक अमेरिकन पॉप गायक, गीतकार तथा रॉक लिंकिन पार्क के फ्रंटमैंन थे| इन्होनें अपना बैंड डेड बाय सनराइज और स्टोन टेम्पलस पायलेट्स का भी निर्माण किया गया है| इन्हें दो जर्मन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. लिली सिंह कौन है?
लिली सिंह प्रसिद्ध कनाडाई अभिनेत्री, कॉमेडियन और लेखिका है| लिली सिंह सुपरवुमैन के नाम से प्रसिद्ध है| हाल ही में लिली सिंह को यूनिसेफ ने वैश्विक सद्भावना राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है| लिली सिंह यूट्यूब स्टार है, इनके यूट्यूब पर 1.1 करोड़ फॉलोअर्स है| लिली सिंह फॉबर्स की मनोरंजन सूची में भी पहला स्थान बना चुकी है|
6. थियेटर ओलंपिक्स क्या है?
थियेटर ओलंपिक्स अग्रणी अन्तराष्ट्रीय थियेटर समारोह है| इसमें प्रसिद्ध थियेटर कर्मियों द्वारा बेहतरीन कृतियों को प्रस्तुत किया जाता है| इसका स्थापना 1993 में यूनान के डेल्फी में की गई थी| इसका उद्देश्य वर्तमान और भविष्य के साथ अतीत की संस्कृति को जोड़ना, थियेटर की समृद्ध और विविध विरासत को एक साथ लाना और समकालीन शोध है| हाल ही में भारत को पहली बार थियेटर ओलंपिक्स की मेजबानी सौपी गयी है|
7. हाल ही में मॉडल संयुक्त राष्ट्रीय क्षेत्रीय सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?
मॉडल संयुक्त राष्ट्रीय क्षेत्रीय सम्मेलन कंठमाडू में आयोजित किया जा रहा है| इसका उद्देश्य युवाओं को एक समृद्ध तथा शांतिपूर्ण विश्व के लिए उर्जा और संसाधनों के उपयोग हेतु एक मंच प्रदान करना है|
8. भारत के जम्मु और कश्मीर में शहीद दिवस कब मनाया जाता है?
भारत के जम्मु और कश्मीर में शहीद दिवस प्रतिवर्ष 13 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस 13 जुलाई 1931 को कश्मीर के महाराजा हरि सिंह के समीप प्रदर्शन के दौरान रॉयल सैनिकों द्वारा मारे गये 22 लोगों को याद में मनाया जाता है|
9. हाल ही में किर्कपिनार ऑयल रेसलिंग टूर्नामेंट कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?
किर्कपिनार ऑयल रेसलिंग टूर्नामेंट तुर्की में आयोजित किया जा रहा है| 14वीं सदी का यह उत्सव तुर्की के अलावा ग्रीस में भी मनाया जाता है। यह टूर्नामेंट प्रतिवर्ष जून-जुलाई में आयोजित किया जाता है| ऑयल रेसलिंग तुर्की का राष्ट्रीय खेल है। इस कंपीटिशन में सभी प्रतिभागी लैदर शॉर्ट्स पहन पूरी बॉडी पर ऑलिव आयल लगाकर तैयार होते हैं और इसके बाद ही रेसलिंग शुरू होती है। कंपीटिशन विनर को प्राइज में गोल्डन बेल्ट और 14 हजार डॉलर इनाम के रूप में दिये जाते हैं।
10. हाल ही में “मड डे” रेस कहाँ पर आयोजित की जा रही है?
“मड डे” रेस अमेरिका के वेस्टलैंड शहर में आयोजित की जा रही है| इस रेस में बच्चे पहले एक गहरे कीचड़ से भरे गड्ढे में कूदते हैं और जितना गंदा हो सके, उतने गंदे होकर निकलते हैं। इसके बाद जो सबसे पहले वेन काउंटी पार्क में पंहुचता है, वो विजेता होता है।

Advertisement

Comments

  • Gaurav singh
    Reply

    It is very good for us

  • Gaurav singh
    Reply

    It is very good for us

  • Gaurav singh
    Reply

    It is very good for us

  • Neha
    Reply

    Nice

  • Neha
    Reply

    Nice

  • Neha
    Reply

    Nice

  • Upender
    Reply

    Accha h ….

  • Upender
    Reply

    Accha h ….

  • Upender
    Reply

    Accha h ….

  • jeetram jat
    Reply

    Nice

  • jeetram jat
    Reply

    Nice

  • jeetram jat
    Reply

    Nice

  • jeetram jat
    Reply

    Nice

  • jeetram jat
    Reply

    Nice

  • jeetram jat
    Reply

    Nice

  • Dhananjay yadav
    Reply

    Very nice

  • Dhananjay yadav
    Reply

    Very nice

  • Dhananjay yadav
    Reply

    Very nice

  • Manish kumar
    Reply

    Thank you sir.
    Jo aap ne etni good news

  • Manish kumar
    Reply

    Thank you sir.
    Jo aap ne etni good news

  • Manish kumar
    Reply

    Thank you sir.
    Jo aap ne etni good news

  • yatin
    Reply

    Aap ka bht bht thanks

  • yatin
    Reply

    Aap ka bht bht thanks

  • yatin
    Reply

    Aap ka bht bht thanks

  • yatin
    Reply

    Aap ka bht bht thanks

  • yatin
    Reply

    Aap ka bht bht thanks

  • yatin
    Reply

    Aap ka bht bht thanks

  • Sandeep singh
    Reply

    V.nice

  • Sandeep singh
    Reply

    V.nice

  • Sandeep singh
    Reply

    V.nice

  • sarvesh
    Reply

    Thanks

  • sarvesh
    Reply

    Thanks

  • sarvesh
    Reply

    Thanks

Cancel Reply