हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 8-9 सितम्बर, 2019

1. हाल ही में स्वतंत्रता सेनानी हीरालाल शर्मा का निधन हुआ, वे किस राज्य से थे?
उत्तर – राजस्थान
स्वतंत्रता सेनानी हीरालाल शर्मा का निधन हाल ही में 95 वर्ष की आयु में हुआ, वे राजस्थान के बीकानेर जिले से थे। उन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन में सक्रीय रूप से हिस्सा लिया, वे दो वर्ष तक जेल में भी रहे थे।
2. 28वें इंडो-थाई कॉरपेट का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – बैंकाक
28वें भारत-थाईलैंड समन्वयित गश्त (India Thai Coordinated Patrol) का आयोजन थाईलैंड के बैंकाक में किया जा रहा है। इसमें दोनों देशों की नौसेनाएं हिस्सा ले रही हैं। इसका आयोजन 5 से 15 सितम्बर के बीच किया जा रहा है। इससे द्विपक्षीय सम्बन्ध तथा समुद्री सहयोग मज़बूत बनेगा।
3. हाल ही में अब्दुल कादिर का निधन हुआ, वे किस देश के जाने-माने क्रिकेटर थे?
उत्तर – पाकिस्तान
अब्दुल कादिर पाकिस्तान के जाने-माने लेग-स्पिनर थे, उनका निधन 7 सितम्बर, 2019 को लाहौर में हुआ। उन्होंने अपने करियर में 67 टेस्ट तथा 104 एकदिवसीय मैच खेले, उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में कुल 368 विकेट लिए।
4. अंतर्राष्ट्रीय मामलों की भारतीय परिषद् (ICWA) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – नई दिल्ली
नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय मामलों की भारतीय परिषद् (ICWA) ने ‘India-Africa Partnership in a Changing Global Order–Priorities, Prospects and Challenges’ का आयोजन किया।
अंतर्राष्ट्रीय मामलों की भारतीय परिषद् (ICWA) की स्थपाना 1943 में भारतीय बुद्धिजीवियों के समूह द्वारा थिंक टैंक के रूप में स्थापित की गयी थी। इसे पंजीकरण समिति अधिनियम 1860 के तहत गैर-सरकारी, गैर-राजनीतिक और गैर-लाभकारी संगठन के रूप में स्थापित किया गया था। विश्व मामलों का भारतीय परिषद (आईसीडब्ल्यूए) विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय संबंधों और विदेशी मामलों के अध्ययन के लिए समर्पित है. भारत के उपराष्ट्रपति इसके कार्यकारी अधिकारी हैं। इसने 1947 में सरोजिनी नायडू और संयुक्त राष्ट्र और न्यू वर्ल्ड ऑर्डर के नेतृत्व में एशियाई संबंध सम्मेलन जैसे ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किए थे ।
5. किस देश को एवियन इन्फ्लुएंजा से मुक्त घोषित किया गया है?
उत्तर – भारत
OIE-World Organisation for Animal Health द्वारा हाल ही में भारत को एवियन इन्फ्लुएंजा (H5N1) से मुक्त घोषित किया गया है। H5N1 एक संक्रामक रोग है, यह मुख्य रूप से पालतू कुक्कुट (चिकन, टर्की तथा बत्तख इत्यादि) को प्रभावित करता है। यह वायरस इंसानों को भी प्रभावित करता है, कई मामलों में व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।
6. विश्व स्वास्थ्य संगठन दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में किस देशों ने हेपेटाइटिस बी को सफलतापूर्वक नियंत्रित कर लिया है?
उत्तर – बांग्लादेश, भूटान, नेपाल तथा थाईलैंड
बांग्लादेश, भूटान, नेपाल तथा थाईलैंड ने विश्व स्वास्थ्य संगठन दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में हेपेटाइटिस बी को सफलतापूर्वक नियंत्रित कर लिया है। हेपेटाइटिस बी एक वायरल संक्रमण है जो लीवर को प्रभावित करता है।
7. किस भारतीय संगठन ने ‘मिड मानसून-2019 लाइटनिंग’ नामक रिपोर्ट जारी की है?
उत्तर – Climate Resilient Observing Systems Promotion Council (CROSPC)
हाल ही में Climate Resilient Observing Systems Promotion Council (CROSPC) ने ‘मिड मानसून-2019 लाइटनिंग’ नामक रिपोर्ट जारी की है। Climate Resilient Observing Systems Promotion Council (CROSPC) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की एक अनुसन्धान संस्था है। इस रिपोर्ट में आसमानी बिजली की घटनाओं को कवर किया गया है, यह भारत में इस प्रकार की पहली रिपोर्ट है। इस रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल से जुलाई के बीच देश में ओडिशा में सर्वाधिक आसमानी बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। इस रिपोर्ट में महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर जबकि कर्नाटक तीसरे स्थान पर है। आसमानी बिजली गिरने के कारण देश में कुल 1,311 मौते हुई हैं, इसमें उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 224 मौतें हुई हैं।
8. 2019 में किस माह को ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के रूप में मनाया जाएगा?
उत्तर – सितम्बर
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की है कि सितम्बर 2019 को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जायेगा, इसका उद्देश्य देश में कुपोषण की समस्या को समाप्त करना है। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने “मन की बात” कार्यक्रम के दौरान की। इस अभियान को महीने भर चलाया जायेगा, इस अभियान का उद्देश्य ‘हर घर पोषण त्यौहार’ का सन्देश पहुँचाना है।
राष्ट्रीय पोषण माह
इसका उद्देश्य प्रसवपूर्व देखभाल, स्तनपान तथा एनीमिया, तथा बालिकाओं के लिए पोषण का महत्व, स्वच्छता तथा विवाह की सही उम्र के बारे में जागरूकता फैलाना है। इसका आयोजन संयुक्त रूप से नीति आयोग, महिला व बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, पेयजल व स्वच्छता मंत्रलाय, आवास व शहरी मामले मंत्रालय, अल्पसंख्यक मामले मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, सूचना व प्रसारण मंत्रालय, उपभोक्ता मामले मंत्रालय, जनजातीय मामले मंत्रालय तथा आयुष मंत्रालय द्वारा द्वारा किया जा रहा है।
9. 6वीं भारत-चीन सामरिक आर्थिक वार्ता का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – नई दिल्ली
भारत में नई दिल्ली में 6वीं भारत-चीन सामरिक आर्थिक वार्ता का आयोजन किया जा रहा है। इस वार्षिक वार्ता में भारत की ओर से नीति आयोग तथा चीन की ओर से राष्ट्रीय विकास व सुधार आयोग (NDRC) हिस्सा लेता है। इस वार्षिक सम्मेलन के आयोजन बारी- बारी से नई दिल्ली तथा बीजिंग में किया जाता है।
मुख्य बिंदु
6वीं भारत-चीन सामरिक आर्थिक वार्ता की अध्यक्षता नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार द्वारा की जायेगी, इस वार्ता में चीन का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय विकास व सुधार आयोग (NDRC) के चेयरमैन द्वारा किया जायेगा। इस वार्ता में दोनों ओर से नीति निर्माण, शिक्षा तथा औद्योगिक क्षेत्र से सम्बंधित विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। इस वार्ता में अधोसंरचना, उर्जा, संसाधन संरक्षण, अत्याधुनिक तकनीक, फार्मास्यूटिकल इत्यादि पर चर्चा की जायगी।
पृष्ठभूमि
भारत-चीन सामरिक आर्थिक वार्ता की स्थापना वर्ष 2010 में की गयी थी, यह भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए काफी उपयोगी है।
10. यूरोपीय संघ के किस देश ने ‘ग्लाईफोसेट’ नामक खरपतवार नाशक के उपयोग को 2023 तक समाप्त करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – जर्मनी
जर्मनी ने ‘ग्लाईफोसेट’ नामक खरपतवार नाशक के उपयोग को 2023 तक चरणबद्ध तरीके समाप्त करने का निर्णय लिया है। इस खरपतवार पर प्रतिबन्ध से परागण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कीट-पतंगों को रक्षा की जा सकेगी। इस रसायन से इंसानों में कैंसर हो सकता है। गौरतलब है कि भारत में भी इस रसायन का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है। इससे पहले जुलाई 2019 में ऑस्ट्रिया ग्लाईफोसेट पर प्रतिबन्ध लगाने वाला यूरोपीय संघ का पहला देश बना था।

उपर्युक्त दैनिक प्रश्नोत्तरी में 5 प्रश्न प्रकाशित किए जाते हैं। यह प्रश्नोत्तरी, GKToday के Android App पर प्रकाशित 20 प्रश्नो की दैनिक प्रश्नोत्तरी - 2021-22 का भाग है। यह दैनिक 20 प्रश्नो की प्रश्नोत्तरी हमारे Android App पर पूरे वर्ष - 2021-22 के लिए मात्र 750 रुपये के शुल्क पर प्राप्त की जा सकती है।
« »

Advertisement

Comments

  • Dilip Yadav
    Reply

    Current Affairs lion’s share Gk today

  • anamika chandra
    Reply

    nice

  • Chetan meena
    Reply

    Very very nice and lucid very effective
    Very useful

  • Karan Kumar
    Reply

    Super sir

  • anmol
    Reply

    thanks sir grt effert

  • Ps
    Reply

    Very nice

  • sandeep kumar
    Reply

    good

  • sandeep singh
    Reply

    nice place for current affairs

  • Aakash mahak
    Reply

    Very nice …
    Thanks ..