हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 12 सितम्बर, 2019
1. भारतीय रेलवे ने किस रेलवे स्टेशन में ‘फन जोन’ को लांच किया?
उत्तर – विशाखापत्तनम
भारतीय रेल ने विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन में पहले ‘फन जोन’ को लांच किया, इस फन जोन में विडियो शूटिंग तथा अन्य इंडोर गेम्स उपलब्ध होंगी। इस जोन में बच्चे रेलगाड़ी का इंतज़ार करने के समय खेल सकते हैं।
2. अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज़ कौन बने?
उत्तर – लसिथ मलिंगा
9 सितम्बर, 2019 को श्रीलंका के लसिथ मलिंगा अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज़ बने। उन्होंने न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेले गये इस मैच में लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लिए। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के शहीद अफरीदी के 97 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ा।
3. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही गौरवी सिंघवी किस राज्य से हैं?
उत्तर – राजस्थान
गौरवी सिंघवी राजस्थान के उदयपुर जिले से हैं, हाल ही में वे इंग्लिश चैनल को पार करने वाली सबसे युवा ओपन वाटर स्विम्मर बनीं। उन्होंने आत्र 13 घंटे तथा 26 मिनट में यह कारनामा किया।
4. हाल ही में भारतीय प्रेस ट्रस्ट का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – विजय कुमार चोपड़ा
पंजाब केसरी ग्रुप के मुख्य सम्पादक विजय कुमार चोपड़ा को भारतीय प्रेस ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। भारतीय प्रेस ट्रस्ट देश की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी है, इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
5. 40वें सरला पुरस्कार के लिए किस लेखक को चुना गया है?
उत्तर – डॉ. प्रदीप दाश
प्रसिद्ध ओड़िया लेखक डॉ. प्रदीप दाश को ‘सरला पुरस्कार’ के लिए चुना गया है, उन्हें यह पुरस्कार ‘चारु चिबर ओ चार्ज्या’ नामक कविता के लिए दिया जा रहा है। उन्हें यह पुरस्कार 26 अक्टूबर को प्रदान किया जायेगा। ‘सरला पुरस्कार’ ओडिशा के सबसे अग्रणी साहित्य पुरस्कारों में से एक है, इसकी स्थापना इंडियन मेटल पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट (IMPaCT) द्वारा की गयी है।
6. 2019 एशिया पैसिफिक गोल्फ हॉल ऑफ़ फेम के लिए किस भारतीय को चुना गया है?
उत्तर – पवन मुंजाल
हीरो मोटोकॉर्प के सीएमडी डॉ. पवन मुंजाल को 2019 एशिया पैसिफिक गोल्फ हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया जायेगा। उन्हें 6 नवम्बर, 2019 को इस हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया जायेगा। डॉ. मुंजाल गोल्फ, फुटबॉल, फील्ड हॉकी तथा क्रिकेट को बढ़ावा में काफी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
7. हाल ही में भारत ने किस पड़ोसी देश के लिए पाइपलाइन द्वारा पेट्रोलियम उत्पाद प्रदान करने के लिए परियोजना का उद्घाटन किया?
उत्तर – नेपाल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने संयुक्त रूप से दक्षिण एशिया की पहली क्रॉस-बॉर्डर पेट्रोलियम उत्पाद पाइपलाइन का उद्घाटन किया। यह पाइपलाइन बिहार के मोतिहारी से नेपाल के अमलेखगंज के बीच स्थित है। इस पाइपलाइन का उद्घाटन विडियो कांफ्रेंस द्वारा किया गया।
मुख्य बिंदु
गौरतलब है कि इस परियोजना को 30 महीने में पूरा किया जाना था, परन्तु यह कार्य मात्र 15 महीने में ही पूरा हुआ। इस पाइपलाइन की लम्बाई 69 किलोमीटर है, इसकी क्षमता 2 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष है। इस पाइपलाइन के द्वारा नेपाल को सस्ती दरों पर स्वच्छ पेट्रोलियम उत्पाद मुहैय्या करवाए जायेंगे। पहले चरण में नेपाल को भारत से डीजल की आपूर्ति की जायेगी।
इस पाइपलाइन का निर्माण इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा 324 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। भारत और नेपाल अमलेखगंज (नेपाल) में एक भण्डारण फैसिलिटी के निर्माण पर भी कार्य कर रहे हैं, इसके लिए नेपाल आयल कारपोरेशन लिमिटेड 75 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता ज़ाहिर की है।
8. ‘राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम’ को किस शहर से लांच किया गया है?
उत्तर – मथुरा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से ‘राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम’ को लांच किया, इसका उद्देश्य मवेशियों में होने वाले रोगों को समाप्त करना है। इस कार्यक्रम के तहत देश भर में लगभग 500 मवेशियों का टीकाकरण किया जायेगा, इसमें भेंस, भेड़, बकरी तथा सूअर भी शामिल हैं। इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन 2024 तक किया जायेगा, इसके लिए 13,000 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री मोदी ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्य्रकम 2019 को लांच किया।
9. प्रधानमंत्री मोदी का प्रधान सचिव किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – प्रमोद कुमार मिश्रा
प्रमोद कुमार मिश्रा के प्रधानमंत्री के प्रधानसचिव का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने नृपेन्द्र मिश्रा का स्थान लिया है।
प्रमोद कुमार मिश्रा
प्रमोद कुमार मिश्रा का जन्म 11 अगस्त, 1948 को ओडिशा के संबलपुर में हुआ था। वे 1972 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अफसर हैं। गौरतलब है कि प्रमोद कुमार मिश्रा को हाल ही में आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए सासाकावा अवार्ड 2019 प्रदान किया गया था। वे 1 दिसम्बर, 2006 से 31 अगस्त, 2008 के बीच भारत सरकार के कृषि सचिव रहे। 2 सितम्बर, 2008 से 11 अगस्त, 2013 के बीच वे गुजरात विद्युत् रेगुलेटरी आयोग के चेयरमैन रहे।
प्रमोद कुमार मिश्रा ने दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में एम.ए. की है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ ससेक्स से विकास अर्थशास्त्र में एम.ए. तथा अर्थशास्त्र/विकास अध्ययन में पीएचडी की है।
10. किस राज्य सरकार ने भारत के पहले ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला व्यापार केंद्र’ की स्थापना करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – केरल
केरल सरकार ने भारत में प्रथम ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला व्यापार केंद्र’ की स्थापना करने का निर्णय लिया है। इस केंद्र की स्थापना कोज़ीकोड में की जायेगी, इसका उद्देश्य महिला उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है। यह 2021 तक पूरा हो जायेगा।
Advertisement
Comments
Gyanchand jajoriya
Very good
Prakash
Sach a good information..Thanks gktoday
Narendra Singh Syani
CDS 2 2019 me bahut se questions direct aapke uplaoad kiye gaye current G.K. se aaye the. Thanks to your team for your efforts.
ETSAAM
THANKS
???? ???
Very good sir ji
sandeep kumar
i heartly love gktoday.in
Jayant Kumar
Thank you
Kumar vikash
Nice