हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 15 नवम्बर, 2019
1. किस राज्य सरकार ने गन्ना किसानों के लिए ई-गन्ना एप्प लांच की?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही ही में ई-गन्ना एप्प तथा वेब पोर्टल लांच किया, इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक कार्यक्रम में लांच किया। अब चीनी मिलें किसानों को गन्ना आपूर्ति स्लिप ऑनलाइन उपलब्ध करवाएंगी। इस कदम का उद्देश्य गन्ने की खेती को किसानों के लिए लाभदायक बनाना है। इस एप्प व पोर्टल की सहायता से गन्ना माफिया को समाप्त करने में भी सहायता मिलेगी। इस स्लिप प्राप्त करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।
2. 39वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में फोकस देश कौन सा है?
उत्तर – दक्षिण कोरिया
दिल्ली में 14 नवम्बर को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू हो गया है। इस व्यापार मेले का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जा रहा है। इस व्यापार मेले की थीम “इज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस” पर आधारित है। इस बार इस मेले में बिहार और झारखण्ड को प्रमुखता दी जायेगी। इस मेले में अफ़ग़ानिस्तान पार्टनर देश है, जबकि दक्षिण कोरिया फोकस देश है।
3. टाइम 100 नेक्स्ट की सूची में किस भारतीय स्प्रिंटर को शामिल किया गया है?
उत्तर – दुती चंद
भारतीय धाविका दुती चंद को टाइम 100 नेक्स्ट की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में व्यापार, मनोरंजन, राजनीती खेल इत्यादि क्षेत्र से सम्बंधित लोगों को शामिल किया जाता है।
4. गुड एयर समिट 2019 की थीम क्या है?
उत्तर – Making India Breathe
नई दिल्ली में गुड एयर समिट 2019 का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन इंटीग्रेटेड हेल्थ एंड वेलबींग काउंसिल द्वारा किया जा रहा है, इसकी थीम ‘मेकिंग इंडिया ब्रीद’ है।
5. UN Women ने किस राज्य के जेंडर पार्क के लिए साझेदार करने का प्रस्ताव रखा है?
उत्तर – केरल
UN Women ने केरल के जेंडर पार्क के लिए साझेदार करने का प्रस्ताव रखा है। इस पार्टनरशिप का निर्माण केरल के कोझिकोड में किया जायेगा।
6. IUCN एशियाई क्षेत्रीय संरक्षण फोरम 2019 का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – इस्लामाबाद
IUCN एशियाई क्षेत्रीय संरक्षण फोरम 2019 का आयोजन पाकिस्तान के इस्लामाबाद में किया गया। इस सम्मेलन में ग्लेशियर के तीव्रता से पिघलने के परिणामों पर चर्चा की गयी।
7. भारत ने किन देशों के साथ मिलकर SWIFT का विकल्प तैयार करने के लिए समझौता किया है?
उत्तर – रूस व चीन
भारत, रूस और चीन ने मिलकर SWIFT का विकल्प तैयार करने के लिए समझौता किया है। SWIFT का पूर्ण स्वरुप Society for Worldwide Interbank Financial Telecommunication है।
8. किस कंपनी ने ‘प्रोजेक्ट जीरो’ लांच किया है?
उत्तर – अमेज़न
ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न ने भारत में अपने प्लेटफार्म पर नकली सामान पर रोक लगाने के लिए ‘प्रोजेक्ट जीरो’ लांच किया है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को प्रमाणिक सामान उपलब्ध करवाना है।
इस पहल के तहत नकली सामान की पहचान के लिए नए मैकेनिज्म व टूल इस्तेमाल किये जायेंगे। अमेरिका, जापान तथा यूरोप में 7000 से अधिक ब्रांड ‘प्रोजेक्ट जीरो’ में जुड़ चुके हैं। भारत में भी कई ब्रांड्स अमेज़न की इस पहल के साथ पायलट बेसिस पर जुड़ चुके हैं।
9. रोम में सीड ट्रीटी की गवर्निंग बॉडी के आठवें सत्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर – नरेन्द्र सिंह तोमर
रोम में सीड ट्रीटी की गवर्निंग बॉडी के आठवें सत्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किया।
10. मैच फिक्सिंग को अपराध घोषित करने वाला पहला दक्षिण एशियाई देश कौन सा है?
उत्तर – श्रीलंका
श्रीलंका मैच फिक्सिंग को अपराध घोषित करने वाला पहला दक्षिण एशियाई देश बन गया है। हाल ही में श्रीलंका की संसद ने ‘खेल से जुड़े हुए अपराध’ नामक बिल पारित किया।
इस बिल को तैयार करने में श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् की भ्रष्टाचार रोधी इकाई के साथ मिलकर कार्य किया। इस नए कानून के मुताबिक यदि कोई खिलाड़ी खेल में भ्रष्टाचार करते हुए पाया जाता है तो उसे 10 वर्ष तक की जेल तथा जुर्माना हो सकता है।
Advertisement
Comments
Hemraj meena
Thanks so much sir
Rajeev
Thanks sir.
Rahul kumar
Thanks sir very good
Ask
Thanks