हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 19 नवम्बर, 2019
1. 6वीं ADMM Plus बैठक का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – बैंकाक
थाईलैंड में 6वीं ADDM-प्लस का आयोजन किया गया। आसियान रक्षा मंत्री बैठक तथा 6वीं ADDM-प्लस दक्षिण पूर्व एशिया में सुरक्षा के लिए प्रमुख मंत्रिस्तरीय प्लेटफार्म है, इस प्लेटफार्म पर आसियान देशों द्वारा सुरक्षा व सहयोग पर चर्चा की जाती है। इस सम्मेलन में भारत, ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, रूस तथा अमेरिका के रक्षा मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया।
2. श्रीलंका का नया राष्ट्रपति किसे चुना गया है?
उत्तर – गोताबाया राजपक्षे
गोताबाया राजपक्षे श्रीलंका के राष्ट्रपति बन गये हैं। उन्होंने मैत्रिपाला सिरिसेना का स्थान लिया है।
3. AIBA एथलीट आयोग में किस भारतीय मुक्केबाज़ को सदस्य के रूप में चुना गया है?
उत्तर – लैशराम सरिता देवी
भारतीय महिला मुक्केबाज़ लैशराम सरिता देवी को AIBA एथलीट आयोग का सदस्य चुना गया है। एथलीट आयोग में प्रत्येक महाद्वीप से एक-एक सदस्य चुना गया है, केवल यूरोप से दो सदस्य चुने गये हैं।
4. भारत के नए मुख्य न्यायधीश शरद अरविन्द बोबड़े किस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश भी रह चुके हैं?
उत्तर – मध्य प्रदेश
जस्टिस शरद अरविन्द बोबड़े ने भारत के नए मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ले ली है। जस्टिस बोबड़े भारत के 47वें मुख्य न्यायधीश हैं। उनका कार्यकाल 17 महीने का होगा, वे 23 अप्रैल, 2021 को सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने जस्टिस रंजन गोगोई का स्थान लिया है।
5. राज्य प्रशासन में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आन्ध्र प्रदेश सरकार ने किस आईआईएम को चुना है?
उत्तर – आईआईएम अहमदाबाद
राज्य प्रशासन में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आन्ध्र प्रदेश सरकार ने आईआईएम अहमदाबाद को चुना है। आईआईएम अहमदाबाद राज्य प्रशासन के ढाँचे का अध्ययन करेगा तथा भ्रष्टाचार को कम करने के लिए उपाय सुझायेगा।
6. किस देश में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मान्यता प्रदान प्रथम टाइफाइड टीके का उपयोग शुरू किया गया?
उत्तर – पाकिस्तान
पाकिस्तान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मान्यता प्रदान प्रथम टाइफाइड टीके का उपयोग शुरू कर दिया है। इसका उपयोग पाकिस्तान के सिंध प्रांत में शुरू किया गया है।
7. किस राज्य सरकार ने वर्चुअल क्लासेज प्रोजेक्ट शुरू किया है?
उत्तर – उत्तराखंड
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के 500 सरकारी स्कूलों को वर्चुअल क्लासरूम से जोड़ने के लिए प्रोजेक्ट को लांच किया है। इस प्रोजेक्ट से राज्य के 1.90 लाख छात्रों को लाभ होगा।
8. किस मंत्रालय ने SAANS अभियान शुरू किया है?
उत्तर – केन्द्रीय स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्रालय
केन्द्रीय स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में SAANS: ‘Social Awareness and Action to Neutralise Pneumonia Successfully’ अभियान लांच किया। इस अभियान का उद्देश्य देश में निमोनिया के कारण होने वाली बच्चों की मौतों में कमी लाना है। इस अभियान को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने लांच किया।
9. किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सेप्टिक टैंक सफाई योजना लांच की है?
उत्तर – दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मुख्यमंत्री सेप्टिक टैंक सफाई योजना लांच की है, इसका उद्देश्य सफाई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
10. राष्ट्रीय एग्रो-केमिकल कांग्रेस का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
नई दिल्ली में प्रथम राष्ट्रीय एग्रो-केमिकल कांग्रेस का आयोजन किया गया। इस चार दिवसीय कांग्रेस में रासायनिक कीटनाशकों की भूमिका पर चर्चा की गयी।
Advertisement
Comments
Ajit Satyarthi
Very good current affairs bhai
Shrikant
Yes brother
sandeep kumar
This is my favourite
Bittu kumar
Very good current affairs bro
Neelam
Very Nice