हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3 दिसम्बर, 2019
1. भारत और श्रीलंका के बीच “मित्र शक्ति 2019” अभ्यास का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – पुणे
भारत और श्रीलंका के बीच मित्र शक्ति नामक युद्ध अभ्यास का आयोजन किया जायेगा। इसका आरम्भ 1 दिसम्बर पुणे में हो गया है इस सैन्य अभ्यास का आयोजन भारत और श्रीलंका के बीच सैनिक कूटनीति के हिस्से के रूप में प्रतिवर्ष किया जाता है।
2. हज प्रक्रिया को डिजिटल बनाने वाला विश्व का पहला देश कौन सा है?
उत्तर – भारत
भारत विश्व का ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने हज यात्रा के लिए पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बना दिया है। इसके तहत वीजा, परिवहन इत्यादि के लिए विभिन्न एप्प को लांच किया गया है।
3. G20 की अध्यक्षता प्राप्त करने वाला पहल अरब देश कौन है?
उत्तर – सऊदी अरब
सऊदी अरब को G20 की अध्यक्षता प्रदान की गयी है, इससे पहले अध्यक्षता जापान के पास थी। गौरतलब है कि नवम्बर, 2020 में सऊदी अरब की राजधानी रियाध में G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। यह अरब जगत में आयोजित किया जाने वाला पहला G-20 शिखर सम्मेलन होगा। इस वर्ष G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन जापान के ओसाका में किया गया था।
4. संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन – COP 25 का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
उत्तर – स्पेन
संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन – COP 25 का आयोजन स्पेन की राजधानी मेड्रिड में किया गया। इसका आयोजन 2 दिसम्बर से 13 दिसम्बर के बीच किया जा रहा है।
5. 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक किसने जीता?
उत्तर – आदर्श एम.एन. सिनिमोल
13वें दक्षिण एशियाई खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक आदर्श एम.एन. सिनिमोल ने जीता, उन्होंने ट्रायथलॉन में यह स्वर्ण पदक जीता।
6. ICC अंडर-19 विश्व कप 2020 में भारत का नेतृत्व किसके द्वारा किया जाएगा?
उत्तर – प्रियम गर्ग
ICC अंडर-19 विश्व कप 2020 में भारत का नेतृत्व प्रियम गर्ग द्वारा किया जायेगा।
7. विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 1 दिसम्बर
प्रतिवर्ष 1 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य एड्स रोग के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस दिवस को पहली बार 1988 में मनाया गया था।
8. शमीम खान किस खेल से जुड़े हुए हैं?
उत्तर – गोल्फ
शमीम खान ने 2019 केन्सविल ओपन गोल्फ टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया है। वे दिल्ली से हैं।
9. किस केन्द्रीय मंत्रालय ने स्वतंत्र निदेशक डाटाबैंक लांच किया है?
उत्तर – केन्द्रीय कॉर्पोरेट मामले मंत्रालय
हाल ही में केन्द्रीय कॉर्पोरेट मामले मंत्रालय ने स्वतंत्र निदेशक डाटाबैंक लांच किया है। इसके द्वारा स्वतंत्र निदेशकों को पंजीकरण में आसानी होगी।
10. भास्कर मेनन का हाल ही में चेन्नई में निधन हुआ, वे किस समाचार एजेंसी के पत्रकार थे?
उत्तर – पीटीआई
भास्कर मेनन पीटीआई के पत्रकार थे, उनका निधन हाल ही में 87 वर्ष की आयु में चेन्नई में हुआ।
Advertisement
Comments
Ankita
Thanks
NIKESH Kumar
Thanks a lot gktoday for
very important questions selection