हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 15 जनवरी, 2020

1. शंघाई सहयोग संगठन के अजूबों की सूची में किस भारतीय स्मारक को शामिल किया गया है?
उत्तर – स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी
भारत के स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी को शंघाई सहयोग संगठन के 8 अजूबों में शामिल किया गया है। “स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी” विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा है, इसकी ऊंचाई 182 मीटर है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अक्टूबर, 2018 में गुजरात के केवड़िया में किया गया था।
2. CRPF का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – ए.पी. महेश्वरी
वरिष्ठ आईपीएस अफसर ए.पी. महेश्वरी को केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। CRPF के पूर्व महानिदेशक राजीव राय भटनागर पिछले महीने सेवानिवृत्त हुए थे, तत्पश्चात ITBP के महानिदेशक एस.एस. देसवाल को CRPF का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।
ए.पी. महेश्वरी 1984 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं, वे वर्तमान में केन्द्रीय गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आन्तरिक सुरक्षा) हैं। उन्हें 28 फरवरी, 2021 तक के लिए महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
3. सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 14 जनवरी
प्रतिवर्ष 14 जनवरी को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को 2017 से मनाया जा रहा है। पहले इस दिवस को युद्धविराम दिवस कहा जाता था। प्रतिवर्ष 14 जनवरी को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाने का कारण यह है कि इसी दिन भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के.एम, करियप्पा सेवानिवृत्त हुए थे।
4. मलेशियन मास्टर्स 2000 खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
उत्तर – केंतो मोमोता
विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी केंतो मोमोता ने विक्टर एक्सेलसन को हराकर मलेशिया मास्टर्स 2000 का खिताब जीता। केंतो मोमोता ने 2019 में 11 प्रमुख खिताब जीते। 2019 में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें BWF बेस्ट मेल प्लेयर ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार प्रदान किया गया था।
5. भारतीय रिज़र्व बैंक का चौथा डिप्टी गवर्नर किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – माइकल पात्रा
केंद्र सरकार ने भारतीय रिज़र्व बैंक के कार्यकारी निदेशक माइकल पात्रा को आरबीआई का चौथा डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। आरबीआई के तीन अन्य डिप्टी गवर्नर हैं – एन.एस. विश्वनाथन, बी.पी. कानूनगो और एम.के. जैन। पूर्व डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने जुलाई 2019 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था।

Advertisement

Comments