करेंट अफेयर्स – 11 जुलाई, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 11 जुलाई, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • पीएम मोदी ने वियतनाम के पीएम फाम मिन्ह चिन्ह से बात की
  • भारतीय नौसेना ने नौसेना की संपत्ति के 3 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाई
  • उत्तर प्रदेश जनसंख्या (नियंत्रण, स्थिरीकरण और कल्याण) विधेयक, 2021 पेश किया गया
  • प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. पी.के. वारियर का केरल के मलप्पुरम में 100 वर्ष की आयु में निधन
  • 15 यूरोपीय संघ के देशों ने यात्रियों के लिए भारत के कोविशील्ड वैक्सीन को मान्यता दी

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड द्वारा 10 जुलाई को मनाया गया राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस
  • भौगोलिक पहचान (जीआई) प्रमाणित फाजिल आम किस्म पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से पहली बार बहरीन को निर्यात की गई
  • उद्योगपति एन.एस. श्रीनिवास मूर्ति को कर्नाटक के लिए वियतनाम का मानद महावाणिज्य दूत नियुक्त किया गया

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • G20 वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नर्स (FMCBG) की बैठक वेनिस में आयोजित की गयी
  • लॉस एंजिल्स के मेयर एरिक गार्सेटी को राष्ट्रपति जो बाईडेन द्वारा भारत में नए अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया गया
  • विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 17वीं सदी की जॉर्जियाई महारानी सेंट केतेवन के अवशेष जॉर्जिया को राजधानी त्बिलिसी में सौंपे

खेल-कूद करेंट अफेयर्स

  • ऑस्ट्रेलिया की एशले बार्टी ने विंबलडन टेनिस में महिला एकल का खिताब जीता

Advertisement

Comments