करेंट अफेयर्स – 31 मार्च, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 31 मार्च, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

  1. भारतीय और अमेरिका के विशेष बलों ने हिमाचल प्रदेश में संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास वज्र प्रहार 2021 का समापन किया।
  2. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने IIM, जम्मू में सेंटर फॉर हैप्पीनेस का उद्घाटन किया।
  3. दो फ़्रांसिसी नेवल शिप्स – Tonnerre  और Surcouf  – सद्भावना यात्रा पर कोचीन पोर्ट ट्रस्ट पहुंचे।
  4. सिक्किम: गंगटोक में राज्यपाल गंगा प्रसाद द्वारा 104 फीट ऊँचा झंडा फहराया गया।
  5. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति एमोमाली रहमोन के साथ मुलाकात की।
  6. केंद्र ने स्क्रैप पेज प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर नए वाहनों की खरीद पर 25% कर रियायत का प्रस्ताव दिया है।
  7. UNESCAP (United Nations Economic and Social Commission for Asia and the Pacific) ने FY22 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 7% बढ़ने का अनुमान लगाया।
  8. हांगकांग विधानमंडल में निर्वाचित प्रतिनिधियों की हिस्सेदारी में चीन ने कटौती की; अब 90 में से केवल 20 सदस्य प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होंगे।
  9. पाकिस्तान ने बहुराष्ट्रीय वायु सेना अभ्यास ‘Aces Meet 2021’की मेजबानी की।
  10. फंसे हुए मालवाहक जहाज ‘एवर गिवन’ को मुक्त करवाने के बाद स्वेज नहर में ट्रैफिक फिर से शुरू हुआ।

Advertisement

Comments