करेंट अफेयर्स – 6 अक्टूबर, 2022 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 6 अक्टूबर, 2022 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • हिमाचल प्रदेश: प्रधानमंत्री ने एम्स, बिलासपुर और सरकारी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, बंदला का उद्घाटन किया
  • तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) का नाम बदलकर CM K. चंद्रशेखर राव ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) किया
  • उत्तराखंड के औली मिलिट्री स्टेशन में रक्षा मंत्री ने की ‘शस्त्र पूजा’
  • यूएई के सहिष्णुता मंत्री ने दुबई में हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया
  • अरुणाचल प्रदेश: तवांग के पास सेना के हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट की मौत
  • उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल जिले में बस के खाई में गिरने से 33 की मौत

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • भारत 2021-22 सीजन (अक्टूबर-सितंबर) में चीनी का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बना
  • 2,000 रुपये तक के लेनदेन के लिए UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) पर RuPay क्रेडिट कार्ड के उपयोग के लिए कोई शुल्क नहीं: NPCI (भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम)
  • अपोलो हॉस्पिटल्स ने आयुर्वेद अस्पताल श्रृंखला AyurVAID में 60% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से कैरोलिन बर्टोज़ी (यूएस), मॉर्टन मेल्डल (डेनमार्क) और बैरी शार्पलेस (यूएस) को दिया गया
  • 5 अक्टूबर को मनाया गया विश्व शिक्षक दिवस
  • रूसी अंतरिक्ष यात्री अन्ना किकिना को 3 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ स्पेसएक्स की उड़ान में अमेरिका से अंतरिक्ष के लिए लॉन्च किया गया

खेल-कूद करेंट अफेयर्स

  • हॉकी: पी.आर. श्रीजेश और सविता पुनिया को एफआईएच पुरुष और महिला गोलकीपर ऑफ द ईयर चुना गया

Advertisement

Comments