हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 11 फरवरी 2017

1. बाटू गुफा किस देश में स्थित है?
बाटू गुफा मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर के पास स्थित है| बाटू गुफा में भगवान मुरुगन की 140 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है। स्टील कंक्रीट से बनी मुरुगन स्वामी की यह सबसे ऊंची मूर्ति है। हाल ही में ‘थाईपुसम’ का त्यौहार मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर के पास बाटू गुफा में मनाया जा रहा है| यह त्यौहार मुरगन की यद् में मनाया जाता है| इस दिन माँ पार्वती के द्वारा मुरगन को राक्षसों को समाप्त करने के लिए भाला दिया था| मलेशिया दक्षिण भारत के अलावा यह त्यौहार श्रीलंका, सिंगापुर, इंडोनेशिया, थाइलैंड, म्यांमार सहित दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है।
2. अल जेनादेरिया सांस्कृतिक उत्सव कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?
अल जेनादेरिया सांस्कृतिक उत्सव सऊदी अरब के रियाद शहर में आयोजित किया जा रहा है| इस उत्सव में युवतियां चेहरे पर ज्वैलरी मास्क जैसा नकाब पहन आती है| इस उत्सव का चलन 1985 में शुरू किया गया था|
3. ‘वीरप्पन चेजिंग दी ब्रिगैंड’ पुस्तक के लेखक कौन है?
‘वीरप्पन चेजिंग दी ब्रिगैंड’ पुस्तक के लेखक विजय कुमार है| इस पुस्तक में खूंखार जंगली डाकू के उत्थान और पतन की कहानी का स्पष्ट और प्रभावशाली ढंग से वर्णन किया गया है। वीरप्पन के भाग्यशाली पलायन और अंतिम क्षण में पीछे मुड़ने का किताब में विस्तार से वर्णन है। विजय कुमार तमिलनाडु कैडर के 1975 बैच के आईपीएस अधिकारी रह चुके है तथा वर्तमान में कुमार गृह मंत्रालय में एक वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार हैं।
4. रितुपर्णा दास का संबंध किस खेल से है?
रितुपर्णा दास का संबंध बैडमिंटन से है| 2013 दिसम्बर में भारत की 78वीं सीनियर नैशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में वे द्वितीय स्थान पर रहीं थी| हाल ही में रितुपर्णा दास ने राष्ट्रीय बैडमिंटन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में रेशमा कार्तिक को 21-12 21-14 हराकर महिला एकल युगल का ख़िताब जीता है|
5. हाल ही में बीसी रॉय पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
डॉ. पी.रघुराम को 2016 के प्रतिष्ठित डॉ. बीसी रॉय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| रघुराम को यह पुरस्कार सामाजिक चिकित्सा राहत क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया गया है| यह पुरस्कार भारत में चिकित्सकों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है| वर्तमान में डॉ. रघुराम आइएमएस-उषालक्ष्मी सेंटर फॉर ब्रेस्ट डिसीज के निदेशक तथा उषालक्ष्मी ब्रेस्ट कैंसर फाउंडेशन के सीईओ है|
6. हाल ही में किस बैंक ने ऑटोमैटिक बैंक ब्रांच खोले है?
बैंक ऑफ़ अमेरिका ने ऑटोमैटिक बैंक ब्रांच खोले है| इन ब्रांचों में ग्राहक एटीएम का इस्तेमाल कर सकेंगे तथा दूसरे ब्रांचो के कर्मचारियों से विडियो कांफ्रेस के जरिए बात करेंगे| अमेरिकी बैंक्स ने अपने खर्चों में कटौती करने के लिए ऑटोमैटिक बैंक ब्रांच खोले है|
7. दारा शिकोह कौन थे?
दारा शिकोह शाहजहाँ के पुत्र थे| हाल ही में दिल्ली के डलहौजी रोड़ का नाम बदलकर दारा शिकोह रोड़ रख दिया गया है| हिन्दुओं और मुसलमानों को साथ लाने के लिए तथा दारा शिकोह के सम्मान में इस सड़क का फिर नामकरण किया गया है|
8. उदंती वन्य जीवन अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?
उदंती वन्य जीवन अभयारण्य छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिलें में स्थित है| यह अभयारण्य जंगली भैंसों की बहुतायत के लिये प्रसिद्ध है। उदंती वन्य जीवन अभयारण्य में मानव द्वारा निर्मित अनेक तालाब भी है| इसकी स्थाकपना ‘वन्यि जीवन संरक्षण अधिनियम, 1972’ के तहत 1983 में की गई थी। यह अभयारण्य लगभग 232 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। अभयारण्य1 की स्थालाकृति में भूमि के छोटे-छोटे हिस्सेक हैं, जिनके बीच मैदानी हिस्सोंो के साथ छोटी-छोटी असंख्यम पहाडियां हैं।
9. भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रबंध के रूप में हेमंत भार्गव को नियुक्त किया गया है| इससे पहले वे एलआईसी के दिल्ली क्षेत्रीय के प्रबंधक थे| भारतीय जीवन बीमा निगम, भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है, और देश की सबसे बड़ी निवेशक कंपनी भी है| इसकी स्थापना 1956 में की गई थी|
10. हाल ही में एसीसी के प्रबंध के निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
एसीसी के प्रबंध निदेशक के रूप में नीरज अखौरी को नियुक्त किया गया है| अखौरी को बतौर एमडी एवं सीईओ की नियुक्ति के साथ इन्हें एसीसी के बोर्ड में भी शामिल किया गया है|

Advertisement

Comments