हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 13 फरवरी 2017

1. हाल ही में ब्लाइंड टी-20 विश्व कप किसने जीता है?
ब्लाइंड टी-20 विश्व कप भारत ने जीता है| भारत ने विश्व कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 9 विकेट से हराकर यह ख़िताब जीता है| पाकिस्तान के खिलाडी बदर मुनीर को मैन ऑफ़ द सीरीज और भारत के प्रकाशराम्मैया को मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया है|
2. आईसीएआई के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने निलेश शिवजी को अध्यक्ष के रूप तथा नवीन एन.डी. गुप्ता को उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है|
3. डॉ.नीलू रोहमेत्रा कौन है?
डॉ.नीलू रोहमेत्रा जम्मू कश्मीर विश्वविद्यालय में रेक्टर के पद कार्यरत है| हाल ही में इन्हें भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), सिरमौर के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है| इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी महिला को आईआईएम के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है| वे मानव संसाधन विकास, क्रॉस कल्चरल मैनेजमेंट, प्रबंधन में बदलाव सम्बंधी विषयों की विशेषज्ञ हैं तथा जम्मू विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल में प्रबंधन विषय की प्रोफेसर के तौर पर कार्य कर चुकी हैं।
4. टी20 ब्लिट्ज-2017 आयोजन कहाँ पर किया जा रहा है?
टी20 ब्लिट्ज-2017 का आयोजन हांगकांग में में किया जा रहा है| भारतीय बल्लेबाज युसूफ पठान टी20 ब्लिट्ज-2017 में खेलेंगे| युसूफ पठान विदेशी टी20 टूर्नामेंट खेलने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर है|
5. हाल ही में सबसे लंबी सड़क सुरंग कहाँ पर बनाई गई है?
भारत की सबसे लंबी सुरंग जम्मू से 90 किमी दूर उधमपुर जिले में बनाई गई है| इस सुरंग का व्यास 13.62 मीटर तथा ऊँचाई 05 मीटर है| मेन सुरंग के साथ ही एक एस्केप सुरंग भी है। जो 9 किमी लंबी और व्यास 6.5 मीटर है। हाइट क्लियरेंस 2.5 मीटर है। यानी एमरजेंसी से निपटने के लिए एसयूवी के जरिए इस सुरंग में जाकर लोगों को बाहर निकाला जा सकता है। सुरंग से पैदल, साइकल, रेहड़ी वालों को जाने की इजाजत नहीं है। सिर्फ मोटर व्हीकल ही चलेंगे।
6. सुदर्शन पटनायक कौन है?
सुदर्शन पटनायक मशहूर सैंड आर्टिस्ट है| हाल ही में इन्होने 48 फुट 8 इंच का सबसे ऊँचा रेत का किला बनाया है| जिसका नाम गिनीज बुक के दर्ज किया गया है| इससे पहले पटनायक ने मियामी में टेड साईबर्ट ने 45 फुट 10.25 इंच ऊंचा किला बनाया था, तथा क्रिसमस पर रेत के 1010 सांताक्लाज बनाए थे।
7. इंस्पेक्टर पीडीवी क्या है?
इंस्पेक्टर पीडीवी एक मिसाइल है, जिसका हाल ही में सफल परिक्षण किया गया है| यह मिसाइल धरती के वातावरण से 50 किमी दूर ही दुश्मन के मिसाइल हमले को नष्ट करने में सक्षम है| इस तरह की तकनीक विकसित करने में मामलें में भारत उन 4 देशों की सूची में शामिल हो गया है, जो इस तरह की मिसाइल को विकसित करते है|
8. वाट माइ काएट नोई मंदिर कहाँ पर स्थित है?
वाट माइ काएट नोई मंदिर थाईलैंड में स्थित है| वाट माइ काएट नोई को सामान्य भाषा में नर्क मंदिर कहा जाता है| इस मंदिर की स्थापना बौद्ध भिक्षु द्वारा की गई थी| इस मंदिर में शरीर को अलग-अलग तरह के नर्क प्रताड़ित करते हुए दिखाया गया है|
9. बेस्ट थिंग अबाउट यू इज यू’ पुस्तक के लेखक कौन है?
बेस्ट थिंग अबाउट यू इज यू’ पुस्तक के लेखक बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर है| इस पुस्तक में मनुष्य के जीवन के सुख, दुख, जीवन में बदलाव की अहमियत, दोस्ती और संघर्ष हर विषय को दर्शाया गया है|
10. ओदन्तपुरी कहाँ पर स्थित है?
ओदन्तपुरी बिहार राज्य के गया में स्थित है| यह बौद्धकालीन भारत का प्रमुख शिक्षा केंद्र था| पाल राजाओं ने इस शिक्षा केंद्र के विकास और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था| जो बाद में विश्वविद्यालय में बदल गया था|

Advertisement

Comments

  • Jitendra
    Reply

    Thanks sir

  • Jitendra
    Reply

    Thanks sir

  • Jitendra
    Reply

    Thanks sir

  • Avijit pratap singh
    Reply

    nice

  • Avijit pratap singh
    Reply

    nice

  • Avijit pratap singh
    Reply

    nice

Cancel Reply