हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 मार्च 2017

1. विश्व व्यापार संगठन में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
विश्व व्यापार संगठन में भारत के राजदूत के रूप में जे. एस. दीपक को नियुक्त किया गया है| दीपक उत्तर प्रदेश के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी है| दीपक डब्ल्यूटीओ तथा 16 देशों से जुड़े वृहत मुक्त व्यापार समझौतें में भारत के मुख्य वार्ताकार थे| वर्तमान में जे. एस. दीपक दूरसंचार सचिव के पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में सूडान के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
सूडान के प्रधानमंत्री के रूप में बक्री हसन सालेह को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में बक्री हसन सालेह सूडान के उपराष्ट्रपति पद पर कार्यरत थे| सूडान में तख्तापलट के बाद राष्ट्रपति ने पहली बार किसी को प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त किया है|
3. विश्व महिला युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी किस देश को सौपी गई है?
विश्व महिला युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी भारत को सौपी गई है| 2010 के बाद भारत में पहली बड़ी अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी| 2012 में शुरू हुई प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण किसी भी बड़ी मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन भारत में नही किया गया था|
4. भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम के कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम के कोच के रूप में लुइस नोर्टन डी माटोस को नियुक्त किया गया है| माटोस पुर्तगाल में अनेक क्लबों के मैनेजर रह चुके है| माटोस बिसाऊ की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच भी रह चुके है|
5. भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच के रूप मेंशोर्ड मारिने को नियुक्त किया गया है| शोर्ड मारिने नीदरलैंड टीम की तरफ से खेल चुके है| इन्होने नीदरलैंड सीनियर महिला टीम को हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में गोल्ड मैडल दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी|
6. भारत का पहला डिजिटल सरकारी अनुसंधान केंद्र कहाँ पर खोला गया है?
भारत का पहला डिजिटल सरकारी अनुसंधान केंद्र (डीजीआरसी) पटना में खोला गया है| यहाँ कृषि, मेडिकल, इंजीनयिरिंग, आईटी क्षेत्र में मदद के लिए डिजिटल रिसर्च होगा तथा नए सॉफ्टवेयर विकसित होंगे। यहाँ पर आम लोगों को सभी क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त होंगी।
7. भारत का 4डी प्रभाव वाला संग्राहलय कहाँ पर स्थापित किया गया है?
भारत का पहला 4डी प्रभाव वाला संग्राहलय गुजरात के कच्छ-भुज में स्थापित किया गया है| इस संग्राहलय में मौजूदा पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से अवगत कराया जायेगा| यह 12 एकड़ में फैला हुआ है| इसका पहला ढांचा संसद भवन जैसा है, तथा दूसरा ढांचा लाल किले जैसा है|
8. हाल ही में ‘डॉ. सत्य पॉल मेमोरियल पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया गया है?
ब्रिटेन में भारतीय मूल के सांसद वीरेंद्र शर्मा को ‘डॉ. सत्य पॉल मेमोरियल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है| वीरेंद्र शर्मा को यह पुरस्कार भारत-ब्रिटेन संबंधो में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है|
9. ड्वेन स्मिथ का संबंध किस खेल से है?
ड्वेन स्मिथ का संबंध क्रिकेट से है| स्मिथ वेस्टइंडीज टीम के दिग्गज बल्लेबाज है| स्मिथ ने वनडे में 105 मैचों में 92.69 के स्ट्राइक रेट से 1560 और 33 ट्वेंटी 20 मैचों में 582 रन बनाए है। स्मिथ ने वेस्टइंडीज के लिए अपना आखिरी टेस्ट 10 वर्ष पहले 2006 में न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ खेला था| हाल ही स्मिथ ने अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट से सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है|
10. आई लाइट मरीना बे फेस्टिवल कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?
आई लाइट मरीना बे फेस्टिवल सिंगापुर में आयोजित किया जा रहा है| इस फेस्टिवल का आयोजन अर्बन रिडेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किया जाता है| ओस आई लाइट मरीना बे फेस्टिवल की थीम इस बार लाइट एंड नेचर रखी गई है|

Advertisement

Comments

  • manish kumar
    Reply

    electrical solved paper

    • manish kumar

      question paper hal

  • manish kumar
    Reply

    electrical solved paper

    • manish kumar

      question paper hal

  • manish kumar
    Reply

    electrical solved paper

    • manish kumar

      question paper hal

Cancel Reply