हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 2 जुलाई, 2021

1. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा किस एशियाई देश को मलेरिया मुक्त घोषित किया गया?

उत्तर – चीन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा चीन को आधिकारिक तौर पर ‘मलेरिया मुक्त’ के रूप में प्रमाणित किया गया है। चीन 2016 में श्रीलंका के बाद यह टैग पाने वाला एशिया प्रशांत क्षेत्र का केवल दूसरा देश है। चीन ने लगातार चार वर्षों तक शून्य स्वदेशी मलेरिया के मामले दर्ज किये हैं। 1940 के दशक में, चीन में अनुमानित 30 मिलियन मामले और प्रति वर्ष 3,00,000 मौतें हुईं।

2. सऊदी अरब में सबसे बड़ा एयर कैरियर कौन सा है?

उत्तर – सऊदी अरब एयरलाइंस

सरकारी स्वामित्व वाली सऊदी अरब एयरलाइंस सऊदी अरब की सबस बड़ी सरकारी एयर कैरियर है। हाल ही में, सऊदी अरब ने दूसरी राष्ट्रीय एयरलाइन शुरू करने की योजना की घोषणा की। यह हवाई परिवहन यातायात के मामले में सऊदी अरब को विश्व स्तर पर पांचवें स्थान पर पहुंचा देगा। इस निर्णय का उद्देश्य देश को तेल से विविधीकरण करते हुए एक वैश्विक लॉजिस्टिक्स केंद्र में बदलना है।

3. भारत में आपातकालीन उपयोग लाइसेंस प्राप्त करने वाला पहला mRNA टीका कौन सा है?

उत्तर – मॉडर्ना mRNA 1273

भारत ने अपने चौथे कोविड-19 वैक्सीन और इसके पहले mRNA वैक्सीन, मॉडर्ना के mRNA-1273 को मंजूरी दी। इसे अमेरिका में ‘स्पाइकवैक्स’ ब्रांड नाम से बेचा जाता है। अब टीकों को नैदानिक अध्ययनों को पूरा किए बिना भारत में आयात किया जा सकता है। मॉडर्ना वैक्सीन जिसकी प्रभावशीलता 94.1% है, भारत में भारतीय फार्मा कंपनी सिप्ला के माध्यम से उपलब्ध होगी।

4. कौन सा संगठन TOEFL और GRE परीक्षण आयोजित करता है?

उत्तर – ETS

अमेरिका बेस्ड Educational Testing Service TOEFL और GRE सहित कई परीक्षण आयोजित करता है। हाल ही में यह घोषणा की गई थी कि आधार कार्ड को TOEFL और GRE टेस्ट के लिए एक पहचान पत्र के रूप में स्वीकार किया जाएगा।

5. कच्चे पाम तेल पर हाल ही में किस कर को घटाकर 10% किया गया?

उत्तर – सीमा शुल्क

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) की हालिया अधिसूचना के अनुसार, कच्चे पाम तेल पर मूल सीमा शुल्क को घटाकर 10% और रिफाइंड पाम तेल पर 37.5% कर दिया गया है। यह कर कटौती पाम तेल को प्रतिद्वंद्वी सोया तेल और सूरजमुखी के तेल की तुलना में अधिक आकर्षक बना सकती है, जिससे आयात को बढ़ावा मिलेगा और खाद्य तेल की कीमतों में कमी आएगी। यह कम कर की दर 30 जून से 30 सितंबर तक लागू रहेगी।

Advertisement

Comments