हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 14 जून, 2022

1. किस केंद्रीय मंत्रालय ने दिव्यांग जनों (PwD) पर नई मसौदा राष्ट्रीय नीति लांच की?

उत्तर – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने दिव्यांग जनों (PwD) पर राष्ट्रीय नीति के नए मसौदे पर जनता की प्रतिक्रिया आमंत्रित की है। यह नीति विकलांगता निवारण, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, सामाजिक सुरक्षा और पहुंच में हस्तक्षेप का प्रस्ताव करती है।

2. NeSDA की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट (NeSDA) में किस राज्य को सर्वोच्च स्थान मिला है?

उत्तर – केरल

नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट (NeSDA) रिपोर्ट के अनुसार, केरल का समग्र अनुपालन स्कोर सभी राज्यों में सबसे अधिक था। जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेशों में सर्वोच्च स्थान पर रहा।

3. 2022 में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक का स्थान कौन सा राज्य/केंद्र शासित प्रदेश है?

उत्तर – दमन और दीव

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोनोवायरस महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद दीव में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद में गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और केंद्र शासित प्रदेश दादरा व नगर हवेली और दमन व दीव शामिल हैं।

4. ‘बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस 2022’ की थीम क्या है?

उत्तर – बाल श्रम को समाप्त करने के लिए सार्वभौमिक सामाजिक संरक्षण

विश्व बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस (World Day Against Child Labour) हर साल 12 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य बाल श्रम में लगे बच्चों के शोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने वर्ष 2002 में बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस घोषित किया था। इस वर्ष की थीम “बाल श्रम को समाप्त करने के लिए सार्वभौमिक सामाजिक संरक्षण” है।

5. विश्व का पहला देश कौन सा है जिसने प्रत्येक सिगरेट पर चेतावनी छापने के लिए निर्देश दिए हैं?

उत्तर – कनाडा

कनाडा दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने हर सिगरेट पर एक चेतावनी छपवाने का निर्देश दिया है।

Advertisement

Comments