हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 15 दिसम्बर 2017
1. हाल ही में ‘हिंदू हेल्थ अंबेस्डर’ और ‘एक मुट्ठी अनाज’ योजना कहाँ पर शुरू की गई है?
‘हिंदू हेल्थ अंबेस्डर’ और ‘एक मुट्ठी अनाज’ योजना अमृतसर में शुरू की गई है| इस योजना के तहत सभी हिन्दूओं को एक थैली दी जायेगी, जिसमें वह रोजाना एक मुट्ठी अनाज डालेंगे| यह थैली उसके घर पर एक महीने तक रहेगी| इससे इकट्ठा किया गया अनाज गरीब, जरूरतमंद परिवारों को दिया जायेगा|
2. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के उप-महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन के उप-महानिदेशक के रूप में सौम्या स्वामीनाथन को नियुक्त किया गया है| सौम्या स्वामीनाथन एक भारतीय बाल रोग विशेषज्ञ और नैदानिक वैज्ञानिक हैं जो कि तपेदिक पर अपने काम के लिए जानी जाती हैं। सौम्या वर्तमान में स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग – स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण में सचिव के पद पर कार्यरत है|
3. हाल ही में दुनिया के पहले कृत्रिम बुद्धि वाले राजनीतिज्ञ का नाम क्या रखा गया है?
दुनिया के पहले कृत्रिम बुद्धि वाले राजनीतिज्ञ का नाम ‘सैम’ रखा गया है| यह आवास, शिक्षा, आव्रजन संबंधी नीतियों जैसे स्थानीय मुद्दों पर पूछे गए सवालों के जवाब दे सकता है| इसके रचनाकार न्यूजीलैंड के उघमी निक गेरीटसन है|
4.लच्छित बोर्फुकन कौन थे?
लच्छित बोर्फुकन असम के कमांडर और बोरफुकैन थे| इन्होनें 1671 के साराघाट युद्ध में तत्कालीन महाराज रामसिंह प्रथम की कमान में नेतृत्व किया था| हाल ही में असम के मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल ने लच्छित बोर्फुकन के आदर्शों के तहत लच्छित दिवस मनाया जाना प्रस्तावित किया है|
5. मांगी बाई कौन थी?
मांगी बाई राजस्थानी लोक गायिका थी| इन्हें अपनी मांड गायकी की संगीत शिक्षा अपने पिता कमल राम से प्राप्त हुई थी| इन्हें राजस्थान संगीत नाटक अकादमी द्वारा मांड गायिका की उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में मिस यूनिवर्स 2017 का खिताब किसने जीता है?
मिस यूनिवर्स 2017 का खिताब दक्षिण अफ्रीका की डेमी-ले-नेल-पीटर्स ने जीता है| पीटर्स ने यह ख़िताब दुनियाभर की 92 सुंदरियों को हराकर जीता है| इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं 21 साल की श्रद्धा शशिधर टॉप-10 में भी जगह नहीं बना सकीं। भारत की ओर से आखिरी बार 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। इनसे पहले 1994 में सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स बनी थीं।
7. हाल ही में आईबीएसएफ वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप किसने जीती है?
आईबीएसएफ वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप भारत के पंकज अडवाणी ने जीती है| पंकज का यह 18वां वर्ल्ड टाइटल है| पंकज ने आईबीएसएफ वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ईरान के आमिर सरखोश को 19-71, 79-53, 98-23, 69-62, 60-05, 0-134, 75-07, 103-4, 77-13, 67-47 से हराकर यह ख़िताब जीता है| । यह आडवाणी का स्नूकर के इस मुख्य फॉर्मेट में तीसरा खिताब है। इससे पहले वे 2003 और 2016 में चैंपियन बने थे। यह इनका इस महीने तीसरा खिताब है।
8. हाल ही में डेविस कप ख़िताब किस देश ने जीता है?
डेविस कप ख़िताब फ़्रांस ने जीता है| फ़्रांस के डेविस कप के फाइनल मुकाबले में बेल्जियम को 6-3, 6-2 से हराकर यह ख़िताब जीता है| फ़्रांस ने 10वीं बार डेविस कप ख़िताब जीता है| फ्रांस की टीम 16 साल बाद चैंपियन बनी है। इससे पहले, फ्रांस ने 2001 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीता था। अमेरिका सबसे ज्यादा 32 बार डेविस कप चैंपियन बन चुका है। जबकि ऑस्ट्रेलिया 28 खिताब के साथ दूसरे नंबर पर है। फ्रांस डेविस कप खेलने वाले देशों की रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच गया है।
9. हाल ही में नॉट इवन पेटल ऑफ रोज’ फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
नॉट इवन पेटल ऑफ रोज’ फेस्टिवल कोलम्बिया में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल इंटरनेशनल डे फॉर इलिमिनेशन ऑफ वायलेंस अगेंस्ट वुमन का हिस्सा है।इस फेस्टिवल को मनाने का उद्देश्य लोगों को इस बारे में जागरुक करना है कि दुनिया भर की महिलाएं रोजाना किसी न किसी तरह की हिंसा की शिकार होती हैं। इसमें रेप से लेकर घरेलू हिंसा और कई तरह की मानसिक प्रताड़ना भी शामिल है लेकिन अमूमन इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है।
10. राष्ट्रीय दुग्ध दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस प्रतिवर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस भारत में श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रूप में मनाया जाता है| पहली बार यह दिवस इंडियन डेयरी एसोसिएशन द्वारा 26 नवंबर 2014 को मनाया गया था|
Comments
Jeeta Deshwal
nice
Jeeta Deshwal
nice
Jeeta Deshwal
nice
sushi yadav
nice
sushi yadav
nice
sushi yadav
nice
sushil yadav
nice
sushil yadav
nice
sushil yadav
nice
amitesh
superb
amitesh
superb
amitesh
superb
ajay khatkar
Sir plz update kreye
ajay khatkar
Sir plz update kreye
ajay khatkar
Sir plz update kreye
yudhvir
good
yudhvir
good
yudhvir
good
MUKESH
NICE
kajal vaishnav
Ets verry nice
MUKESH
NICE
kajal vaishnav
Ets verry nice
MUKESH
NICE
kajal vaishnav
Ets verry nice
Piyush patel
Update kre bhai gk curent affaires ko roj ka roj
Piyush patel
Update kre bhai gk curent affaires ko roj ka roj
Piyush patel
Update kre bhai gk curent affaires ko roj ka roj
Sapna
Very Nice,,,Gk Perfect qutions and answer,,,very good,,
Sapna
Very Nice,,,Gk Perfect qutions and answer,,,very good,,
Sapna
Very Nice,,,Gk Perfect qutions and answer,,,very good,,
Kadir
Sir hindi me bhi update kr di 15dem ke Bad ka update ni hua
Kadir
Sir hindi me bhi update kr di 15dem ke Bad ka update ni hua
Kadir
Sir hindi me bhi update kr di 15dem ke Bad ka update ni hua
vinod kumar
mst
vinod kumar
mst
vinod kumar
mst
rajesh mehra
I like it
rajesh mehra
I like it
rajesh mehra
I like it
Himansu
Sir hindi me bhi convert kar de…
Himansu
Sir hindi me bhi convert kar de…
Himansu
Sir hindi me bhi convert kar de…
Anil Kumar
nice
Anil Kumar
nice
Anil Kumar
nice