हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 16 फरवरी 2018

1. हाल ही में किस राज्य में जनरल स्टोर्स पर तंबाकू बेचना प्रतिबंधित किया गया है?
महाराष्ट्र में जनरल स्टोर्स पर तंबाकू बेचना प्रतिबंधित किया गया है| इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र खाघ एवं औषधि प्रशासन ने सुगंधित सुपारी पर भी 6 महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है|
2. हाल ही में किस राज्य में “एक जिला, एक उत्पाद” परियोजना शुरू की गई है?
उत्तर प्रदेश में “एक जिला, एक उत्पाद” परियोजना शुरू की गई है| इस परियोजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के आर्थिक विकास और रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना है|
3. हाल ही में भारत का पहला खादी हाट कहाँ पर शुरू किया गया है?
भारत का पहला खादी हाट नई दिल्ली में शुरू किया गया है| यह खादी और ग्राम उद्योग आयोग व एनडीएमसी ने मिलकर शुरू किया है| इस हाट में विभिन्न प्रकार के खादी उत्पाद उपलब्ध होंगे|
4. गुरु सिद्धेश्वर स्वामी जी कौन है?
गुरु सिद्धेश्वर स्वामी जी कर्नाटक के आध्यत्मिक गुरु है| हाल ही में इन्होनें पद्मश्री पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है| इन्होनें कहा कि मै एक संन्यासी हू, और मुझे इन पुरस्कारों में कोई दिलचस्पी नही है| इन्हें अध्यात्म क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य के लिए पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया था|
5. प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार की घोषणा किस मंत्रालय द्वारा की जाती है?
प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार की घोषणा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा की जाती है| यह पुरस्कार श्रमिकों के बेहतर कार्य, अनूठी क्षमता, उत्पादकता के क्षेत्र में किये गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया जाता है|
6. हाल ही में इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन महिला सिंगल्स का ख़िताब किसने जीता है?
इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन महिला सिंगल्स का ख़िताब ताइवान की ताई जू यिंग ने जीता है| यिंग ने इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में भारत की साइना नेहवाल को 21-9, 21-12 से हराकर यह ख़िताब जीता है| साइना की ताई जू यिंग के खिलाफ यह लगातार सातवीं हार है। यिंग इस जीत के बाद वर्ल्ड नंबर-12 साइना को पिछले 10 मुकाबलों में 9 बार हरा चुकी है।
7. एडिनसन कवानी का संबंध किस खेल से है?
एडिनसन कवानी का संबंध फुटबॉल से है| हाल ही में एडिनसन कवानी फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के लिए सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं| इस मैच में एडिनसन एक गोल किया| यह इनका 157वां गोल था। कवानी से पहले यह रिकॉर्ड ज्लाटन इब्राहिमोविच (156 गोल) के नाम था।
8. हाल ही में भारत का प्रथम “कचरा महोत्सव” कहाँ पर आयोजित किया गया है?
भारत का प्रथम “कचरा महोत्सव” छतीसगढ़ के रायपुर में आयोजित किया गया है| यह कचरा महोत्सव रायपुर निगम द्वारा कचरे के रूप में घोषित चीजों को पुन: उपयोग में लेने के लिए जागरूकता प्रदान करने हेतु आयोजित किया गया है| इस महोत्सव में कचरे के रूप में चिन्हित चीजों को पुन: उपयोग में लेने के लिए आधुनिक तकनीकों का भी प्रदर्शन किया गया है|
9. भारत का पहला अंग्रेजी अख़बार कब प्रकाशित किया गया था?
भारत का पहला अंग्रेजी अख़बार 29 जनवरी 1780 में प्रकाशित किया गया था| इस अख़बार को ऑगस्टस हिक्की ने निकाला था| इस अख़बार का नाम ‘बंगाल गजट” था| इस अख़बार में कम्पनी सरकार की आलोचना की गई थी, जिसके बाद इसका प्रेस जब्त कर लिया गया था|
10. राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय बालिका दिवस प्रतिवर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है| यह दिवस बालिकाओं के प्रति समाज में जागरूकता और चेतना उत्पन्न करने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस दिन को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को नारी शक्ति के रूप में याद किया जाता है|

Advertisement

Comments