हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22 मार्च 2018

1. हाल ही में भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट के रूप में वाइस एडमिरल आर बी पंडित को नियुक्त किया गया है| आर बी पंडित नौसेना की दक्षिणी कमान के प्रमुख भी रह चुके हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी के छठे कमांडेंट हैं। वर्तमान में पंडित भारतीय उच्चायोग में नौसेना सलाहकार के पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में कौनसा रेलवे स्टेशन भारत का पहला ‘ऑल वुमेन रेलवे स्टेशन’ बना है?
जयपुर का गांधीनगर रेलवे स्टेशन भारत का पहला ‘ऑल वुमेन रेलवे स्टेशन’ बना है| इस रेलवे स्टेशन पर सिर्फ महिला कर्मचारी ही कार्यरत है| इससे पहले मुंबई के माटुंगा को ‘ऑल वुमेन स्टेशन’ बनाया गया था, लेकिन वह सब-अर्बन रेलवे स्टेशन है| गाँधी नगर रेलवे स्टेशन को स्टेशन मास्टर से लेकर गेटमैन तक 40 महिलाऐं संभालेंगी| गाँधी नगर रेलवे स्टेशन उत्तर पश्चिम रेलवे स्टेशन है, जिसमें स्टेशन मास्टर, इंजिनियर , टिकट क्लर्क, मुख्य आरक्षण, पर्यवेक्षक, फ्लैग इंडिकेटर, पॉइंट्स मैन और गेटमैन तक के सभी पदों पर महिलाओं को जिम्मेदारी सौपी गई है| इसे रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में तैनात जीआरपी की टीम में भी महिलाऐं शामिल होंगी|
3. ‘मीर’ क्या है?
‘मीर’ विश्व का पहला अंतरिक्ष केंद्र है| इसकी स्थापना 20 फरवरी 1986 में की गई थी| यह दुनिया का सबसे बड़ा अंतरिक्ष केंद्र था| इसके कैमरों से पृथ्वी की तस्वीरें भी भेजी जा सकती थी और धरती के नीचे खनिजों का पता लगाया जा सकता था|
4. गुंडा हनुमंत राव कौन थे?
गुंडा हनुमंत राव तेलुगु फिल्मों के प्रसिद्ध हास्य कलाकार थे| इन्हें ‘अहा ना पेल्लंनटा’, ‘कोब्बरीबोंडम’, ‘यमलीला’ तथा ‘विनोदम’ में किये बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. हाल ही में वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग अकादमी पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग अकादमी पुरस्कार से विकास साथेय को सम्मानित किया गया है| साथेय को यह पुरस्कार उसकी टीम के न्यूजीलैंड में ‘shotover k1 camera system’के क्रियान्वयन योगदान के लिए दिया गया है| shotover k1 कैमरा सिस्टम एक कैमरा माउंट है, जो हवाई फिल्माने में उपयोग में लिया जाता है| यह कैमरा एक हेलीकॉप्टर के आधार से जुड़ा होता है, जिसमें कैमरा और लेंस जुड़े होते है|
6. केविन पीटरसन का संबंध किस खेल से है?
केविन पीटरसन का संबंध क्रिकेट से है| केविन पीटरसन इंग्लैंड क्रिकेट टीम में महत्वपूर्ण बल्लेबाज की भूमिका निभाते है| पीटरसन ने 140 टेस्ट मैच, 136 एकदिवसीय मैच तथा 37 टी-20 मैच खेले है| पीटरसन इंग्लैंड के क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक 8181 टेस्ट रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। हाल ही में इन्होनें संन्यास की घोषणा की है|
7. हाल ही में ग्रीक गॉड दियोनसोस की याद में कहाँ पर परेड निकाली जा रही है?
ग्रीक गॉड दियोनसोस की याद में सोहोस में परेड निकली जा रही है| ग्रीक गॉड दियोनसोस को ख़ुशी और समृद्धि के देवता के रूप में पूजा जाता है| इनका मानना है कि ऐसा करने से बुरी आत्माएं इनसे दूर रहती है|
8. 20 फरवरी को कौनसे दो राज्य अपना “राज्य स्थापना दिवस”मनाते हैं?
20 फरवरी को भारत के अरुणाचल प्रदेश तथा मिजोरम स्थापना दिवस मनाते हैं| अरुणाचल प्रदेश को साल 1987 में इसी दिन राज्य का दर्जा दिया गया था, जबकि मिजोरम को साल 1972 में इसी दिन राज्य घोषित किया गया था।
9. हाल ही में ला फैलाज फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
ला फैलाज फेस्टिवल स्पेन में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में पहले लड़की और गत्ते के स्टैच्यू बनाते है, और बाद में उन्हें जला देते है|
10. दुनिया में केमिकल को हथियार के रूप में सर्वप्रथम उपयोग में कब लिया गया था?
दुनिया में केमिकल को हथियार के रूप में सर्वप्रथम 16 मार्च 1998 में लिया गया था| इराकी वायु सेना के विमानों ने हालाबजा शहर में केमिकल हथियारों से कुर्दों पर हमला किया था| इस हमले में मस्टर्ड गैस, सैरिन, टाबून और एक्सवी के अलावा साइनाइड का भी इस्तेमाल किया गया। था हालाबजा में कुर्द स्वायत्तता की मांग कर रहे थे। इसमें करीब 5,000 लोग मारे गये थे|

Advertisement

Comments