हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 अप्रैल 2018

1. हाल ही में मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में एनपीपी अध्यक्ष कॉनराड संगमा को नियुक्त किया गया है| संगमा वर्तमान में तुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद है।
2. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| इन्होनें हाल ही में हुए चुनाव में सत्तारूढ़ वाम मोर्चे को भारतीय जनता पार्टी और इंडीजेनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ़ त्रिपुरा गठबंधन के हाथों मिली शिकस्त के बाद अपना इस्तीफा दिया है|
3. हाल ही में ‘अमा गांव, अमा विकास’ कार्यक्रम किस राज्य में शुरू किया गया है?
‘अमा गांव, अमा विकास’ कार्यक्रम ओडिशा में शुरू किया गया है| यह कार्यक्रम ग्रामीन क्षेत्रों में लोगों तक पहुंच बनाने तथा विकास गतिविधियों में ग्रामीणों को शामिल करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है|
4. हाल ही में भारत की पहली फ्युनिक्यूलर ट्रॉली कहाँ पर चलाई गई है?
भारत की पहली फ्युनिक्यूलर ट्रॉली नासिक के सप्तश्रंगी मंदिर में चलाई गई है| इस मंदिर में 500 सीढियां है| इस फ्युनिक्यूलर ट्रॉली में 60 यात्री एक बार में जा सकते है| ट्रॉली से मंदिर तक जाने के लिए 80 रुपए प्रति व्यक्ति देने होंगे। वरिष्ठ नागरिक और बच्चों के लिए 40 रुपए का टिकट रखा गया है।
5. हाल ही में किस देश ने क्रिप्टो-करेंसी को मान्यता दी है?
मार्शल आइलैंड ने क्रिप्टो-करेंसी को मान्यता दी है| मार्शल आइलैंड क्रिप्टो-करेंसी को मान्यता देने वाला विश्व का पहला देश है| आइलैंड में अर्थव्यवस्था में सुधार लाने तथा बिल इत्यादि भरने के नकदी जुटाने के उद्देश्य से क्रिप्टो-करेंसी को मान्यता दी गई है| वर्तमान में आइलैंड में करेंसी के रूप में अमेरिकी डॉलर का प्रयोग किया जाता है|
6. हाल ही में जारी की गई ग्लोबल फायरपावर सूची में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?
ग्लोबल फायरपावर सूची में भारत को चौथा स्थान दिया गया है| इस सूची में भारत से आगे अमेरिका, रूस और चीन ही है| ग्लोबल फायरपावर की सूची में 133 देशों को शामिल किया गया था|
7. हाल ही में ‘प्राइड ऑफ़ बर्मिघम’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
‘प्राइड ऑफ़ बर्मिघम’ पुरस्कार से भारतीय मूल के हैरी अटवाल को सम्मानित किया गया है| अटवाल को यह पुरस्कार बार्सिलोना आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल एक लड़के की मदद करने के लिए दिया गया है|
8. हाल ही में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप ख़िताब किसने जीता है?
आईएसएसएफ वर्ल्ड कप का ख़िताब भारत की मनु भाकर ने जीता है| मनु ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में मैक्सिको की एलेजेंड्रा जावाला को हराकर यह ख़िताब जीता है| मनु का यह पहला वर्ल्ड कप ख़िताब है| मनु भाकर आईएसएसएफ वर्ल्ड कप का ख़िताब जीतने वाली सबसे युवा खिलाडी है|
9. हाल ही में वर्ल्ड गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब किसने जीता है?
वर्ल्ड गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब अमेरिका के फिल मिकेलसन ने जीता है| फिल का फाइनल स्कोर पांच अंडर 66 रहा है| फिल ने तीसरी बार यह ख़िताब जीता है| यह उनका पांच साल में पहला खिताब है। इससे पहले इन्होनें आखिरी खिताब 2013 में ब्रिटिश ओपन के रूप में जीता था।
10. हाल ही में जंग-ए-आजादी स्मारक कहाँ पर बनाया गया है?
जंग-ए-आजादी स्मारक करतारपुर में बनाया गया है| यह स्मारक करतारपुर में हुए शहीदों की याद में बनाया गया है| इसमें प्रवेश के 2 गेट है, इसमें से एक श्री दरबार साहिब की दर्शन दियोढी की याद दिलाता है|

Advertisement

Comments