हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 21 अप्रैल 2018

1. हाल ही में भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडर के रूप में आर. बी. पंडित को नियुक्त किया गया है| इन्होनें भारतीय उच्चायोग में नौसेना के सलाहकार और नौसेना की दक्षिणी कमान के प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएँ दी है| वर्तमान में आर.बी. पंडित रक्षा अकादमी खडकवासला के कैडेट के पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में राष्ट्रीय हरित अधिकरण के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
राष्ट्रीय हरित अधिकरण के अध्यक्ष के रूप में जवाद रहीम को नियुक्त किया गया है| जवाद रहीम कर्नाटक हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है|
3. हाल ही में यूरोपीय देशों ने किस देश के राजनयिकों को निकाल दिया है?
यूरोपीय देशों ने रूस के राजनयिकों को निकाल दिया है| यूरोपीय देशों ने रूस को ब्रिटेन में पूर्व रुसी जासूस पर हमले में नर्व एजेंट का उपयोग करने के आरोप के कारण निकाला है|
4. डाउन सिंड्रोम क्या है?
डाउन सिंड्रोम एक आनुवंशिक विकार है, जो कि क्रोमोसोम-21 में एक अतिरिक्त क्रोमोसोम के जुड़ने की उपस्थिति के कारण होता है। आम लोगों की सभी कोशिकाओं में 46 गुणसूत्र होते हैं, लेकिन डाउन सिंड्रोम से पीड़ित लोगों में एक अतिरिक्त गुणसूत्र आने से इनकी संख्या 47 हो जाती है।जिसके कारण उनमें बौद्धिक विकास और सीखने की क्षमता कम होती है। इस विकार के कारण बच्चोंर में अक्सर देरी से विकास और व्यववहार संबंधी समस्यायएँ होती हैं।
5. लिंडा ब्राउन कौन थी?
लिंडा ब्राउन उन लोगों में से थी, जिन्होनें अपने परिवार के साथ, सार्वजनिक स्कूलों में नस्लीय अलगाव और श्वेत वर्चस्व को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| इनके कारण ही अमेरिकी स्कूलों में नस्लीय अलगाव को समाप्त किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन कुमार चीता को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन कुमार चीता को कीर्ति चक्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| चीता को यह पुरस्कार उनके साहस और बहादुरी के लिए दिया गया है| चेतन कुमार चीता और आतंकियों के बीच फरवरी को कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़ हुई थी। इसमें चेतन कुमार चीता को 8 गोलियां लगी थी, जिसके बाद भी वे आतंकियों से तब तक लड़ते रहे, जब तक उनका सफाया नहीं हो गया था।
7. स्टीव स्मिथ का संबंध किस खेल से है?
स्टीव स्मिथ का संबंध क्रिकेट से है| स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान है| हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाडियों को गेंद से छेडछाड़ करने के कारण स्मिथ पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है, तथा स्मिथ की एक मैच की फ़ीस भी काटी जायेगी|
8. हाल ही में भारत-जापान रणनीतिक वार्ता कहाँ पर आयोजित की गई है?
भारत-जापान रणनीतिक वार्ता जापान के टोक्यो में आयोजित की गई है| इस रानीतिक वार्ता में दिए अपने वक्तव्य में सभी द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भारत-जापान की दोस्ती की मजबूती की बात को दोहराया गया है|
9. राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है?
राजस्थान दिवस प्रतिवर्ष 30 मार्च को मनाया जाता है| 30 मार्च, 1949 में जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों का विलय होकर ‘वृहत्तर राजस्थान संघ’ बना था। यही राजस्थान की स्थापना का दिन माना जाता है।
10. अमेरिका ने रूसी साम्राज्य से अलास्का कब ख़रीदा था?
अमेरिका ने रूसी साम्राज्य से अलास्का 30 मार्च 1867 में मात्र 47 करोड़ में ख़रीदा था| अमेरिका के एक एकड़ जमीं मात्र 315 रुपये में पड़ी थी| इसे अमेरिका के 49वें राज्य के तौर पर 3 जनवरी 1953 में मान्यता दी गई थी| ये राज्य उत्तर अमेरिकी महाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी छोर में है| साल 2009 तक अलास्का संयुक्त राज्य में सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है। यह इतना बड़ा है कि अमेरिका के न्यूजर्सी जैसे 75 शहर समा सकते हैं|

Advertisement

Comments