हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22 जून 2017

1. हाल ही में सर्बिया के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
सर्बिया के प्रधानमंत्री के रूप में एना ब्रनबिच को नियुक्त किया गया है| एना ब्रनबिच सर्बिया की पहली समलैंगिक प्रधानमंत्री तथा सर्बिया की पहली महिला प्रधानमंत्री है| ब्रनबिच सर्बिया की पहली समलैंगिक मंत्री बनी थी|
2. हाल ही में किस राज्य में टोल फ्री हेल्पलाइन ‘मददगार’ शुरू की गई है?
जम्मू-कश्मीर में टोल फ्री हेल्पलाइन ‘मददगार’ शुरू की गई है| ताकि संकट की घडी में कश्मीरी लोगों की मदद की जा सके तथा कश्मीरी लोगों में सुरक्षा बलों में विश्वास को फिर से बहाल किया जा सकते| यह हेल्पलाइन नंबर 14111 चौबीस घंटे काम करेगी| यह हेल्पलाइन कश्मीरी लोगों को चिकित्सा, आपातकाल, प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदाओं में भी मददगार होगी|
3. आत्मस्थानंदजी कौन थे?
आत्मस्थानंदजी बेलूर मठ के प्रमुख स्वामी थे| आत्मस्थानंदजी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्त्यात्मिक गुरु थे| आत्मस्थानंदजी 1966 में राजकोट में मिशन के प्रभारी बने थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
4. सैम बीजले कौन थे?
सैम बीजले हॉलीवुड अभिनेता थे| इन्होने ‘हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर द फिनिक्स’ में प्रोफ़ेसर एवेरार्ड की भूमिका निभाई थी| इन्होने ‘हैलमेट’ और ‘रोमियो’ जूलियट में भी काम किया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. ‘द एक्साइल’ पुस्तक के लेखक कौन है?
‘द एक्साइल’ पुस्तक के लेखक कैथी स्कॉट और एड्रिअन लेवी है| इस पुस्तक में खुलासा किया गया है कि जैश-ए-मोहम्मद मुख्या मसूद अजहर और लश्कर-ए-तैयबा हफीज सईद ने ओसामा बिन लादेन को बसाने में मदद की थी|
6. चैम्पियंस ट्रॉफी का संबंध किस खेल से है?
चैम्पियंस ट्रॉफी का संबंध क्रिकेट से है| यह विश्व क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा आयोजित की जाने विश्व-कप के बाद सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता है| इसे छोटा विश्व-कप भी कहा जाता है| इस प्रतियोगिता की शुरुआत 1998 में हुई थी| अभी तक 8 बार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है| यह ट्रॉफी दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज तथा पाकिस्तान ने एक बार तथा ऑस्ट्रेलिया ने 2 बार जीती है|
7. हाल ही में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का ख़िताब किसने जीता है?
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का ख़िताब पाकिस्तान ने जीता है| आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 180 से हराकर यह ख़िताब जीता है| चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में शानदार शतक बनाने पाकिस्तान टीम के फखार जमान को ‘ मैन ऑफ़ द मैच’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|
8. हाल ही में कोक बोरू खेल प्रतियोगिता कहाँ पर आयोजित की जा रही है?
कोक बोरू खेल खेल प्रतियोगिता किर्गिस्तान में आयोजित की जा रही है| इस खेल में घुड़सवार बकरी के शव को लेने के लिए दौड़ते है| यह खेल बुजकाशी के नाम से लोकप्रिय है। यह किर्गिस्तान के अलावा अफगानिस्तान, कजाख्स्तान और ताजिकिस्तान में खेला जाता है।किर्गिस्तान में यह खेल 1870 से खेला जा रहा है|
9. विश्व मरुस्थलीय रोकथाम दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व मरुस्थलीय रोकथाम दिवस प्रतिवर्ष 17 जून को मनाया जाता है| यह दिवस बंजर और सूखे से प्रभाव का मुकाबला करने के लिए जन जागरूकता को बढ़ाना देने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष विश्व मरुस्थलीय रोकथाम दिवस का विषय “Our land Our home Our Future” रखा गया है|
10. पितृ दिवस कब मनाया जाता है?
पितृ दिवस प्रतिवर्ष जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है| यह दिवस पिताओं के सम्मान में एक व्यापक रूप से मनाया जाने वाला पर्व है, जिसमे पितृत्व , पितृत्व -बंधन तथा समाज में पिताओं के प्रभाव को समारोह पूर्वक मनाया जाता है|

Advertisement

Comments

  • aakash dehariya
    Reply

    very good

  • aakash dehariya
    Reply

    very good

  • aakash dehariya
    Reply

    very good