हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 10-11 जून 2018

1. हाल ही में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के महानिदेशक के रुप में डॉ. दिनेश गुप्ता को नियुक्त किया गया है| दिनेश गुप्ता इस पद पर नियुक्त होने वाले राजस्थान के पहले अधिकारी है| डॉ. दिनेश गुप्ता संघ लोक सेवा आयोग के 1983 बैच के अधिकारी हैं|
2. हाल ही में जारी की गई पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक सूची में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?
पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक सूची में भारत को 177वां स्थान दिया गया है| इस सूची में 180 देशों को शामिल किया गया है| वर्ष 2016 में भारत इस सूची में 141वें स्थान पर था| विश्व आर्थिक मंच द्वारा यह रैंकिंग प्रतिवर्ष जारी की जाती है| इस सूची में स्विटजरलैंड शीर्ष स्थान पर है जबकि फ्रांस दूसरे स्थान पर और डेनमार्क तीसरे स्थान पर है|
3. प्रांजल पाटिल कौन है?
प्रांजल पाटिल यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2016 में 124वीं रैंक लाने वाली देश की पहली नेत्रहीन महिला है| हाल ही में इन्होनें एनार्कुलम (केरल) में सहायक कलेक्टर का पदभार संभाल लिया है|
4. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेट खिलाडी को पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| विराट कोहली सबसे ज्यादा पांच बार इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले खिलाडी है| विराट कोहली को लगातार दो सीजन का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया है|
5. मिताली राज का संबंध किस खेल से है?
मिताली राज का संबंध क्रिकेट से है| भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज मध्यक्रम की बल्लेबाज है| हाल ही में मिताली राज ने टी20 में 2000 रन बना लिए है| मिताली राज यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की एकमात्र महिला क्रिकेट खिलाडी है|
6. नेपोलियन बोनापार्ट के नेतृत्व वाली फ्रेंच आर्मी ने माल्टा पर कब्जा कब किया था?
नेपोलियन बोनापार्ट के नेतृत्व वाली फ्रेंच आर्मी ने माल्टा पर कब्जा जून 1800 में कब्ज़ा किया था| फ्रेंच आर्मी ने 1798 से 1800 तक लड़ाई लड़ी थी| हाल ही में फ़्रांस के माल्टा पर हमले के 218 साल पूरे हुए है|
7. ब्राजीली विमान बी-727 दुर्घटनाग्रस्त कब हुआ था?
ब्राजीली विमान बी-727 दुर्घटनाग्रस्त 8 जून 1982 में हुआ था| इस विमान दुर्घटना में विमान में सवार 135 लोगों की मौत हो गई थी|
8. भारत और ब्रिटेन के मध्य हवाई सेवा कब शुरू की गई थी?
भारत और ब्रिटेन के मध्य हवाई सेवा 8 जून 1948 में शुरू की गई थी| यह सेवा भारत की पहली विमान सेवा एयर इंडिया ने शुरू की थी|
9. हाल ही में तानाबाता फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
तानाबाता फेस्टिवल टोक्यो डिज्नीलैंड में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में लोग डिज्नी करैक्टर्स की तरह तैयार होकर आते है| यह फेस्टिवल चीन में ल्यूनर ईयर के सातवें महीने के सातवें दिन मनाया जाता है|
10. विश्व महासागर दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व महासागर दिवस प्रतिवर्ष 8 जून को मनाया जाता है| यह दिवस विश्व महासागरों के महत्व और आने वाली चुनौतियों के बारे में दुनियाभर में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| पहला विश्व महासागर दिवस 8 जून 1992 में मनाया गया था|

Advertisement

Comments