हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 10 जुलाई 2018

1. हाल ही में चुनाव आयोग ने आचार संहिता तोड़ने की शिकायत करने के लिए कौनसा एप लांच किया है?
चुनाव आयोग ने आचार संहिता तोड़ने की शिकायत करने के लिए “cVIGIL” नामक एप लांच किया है| इस एप की मदद से कोई भी व्यक्ति खुफिया तौर पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकता तथा अवैध तौर पर बांटे जा रहे पैसों या चुनावी भाषण में हेट स्पीच के वीडियो व फोटो भी अपलोड कर सकता है|
2. हाल ही में किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार किया गया है?
मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को गिरफ्तार किया गया है| नजीब पर मलेशिया डेवलपमेंट बेरहाद में करीब 30 हजार करोड़ रुपए के दुरुपयोग का आरोप है। नजीब पर निजी खाते में 5 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर कराने का भी आरोप है। नजीब 1957 में ब्रिटेन से आजादी के बाद से ही देश की सत्ता संभाल रहे थे, जिन्होंने मई में हुए राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद इस्तीफा दे दिया था। नजीब और उनकी पत्नी रोस्माह मंसूर पर देश छोड़ने पर रोक लगी हुई है।
3. कुंवरजी बावलिया कौन है?
कुंवरजी बावलिया राजकोट जिले के जसदण विधानसभा (सौराष्ट्र) से कांग्रेस विधायक है| हाल ही में इन्होनें विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है| बावलिया कांग्रेस से छह बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं, और 2009 में राजकोट से लोकसभा का चुनाव भी जीत चुके हैं।
4. जे जी नादकर्णी कौन थे?
जे जी नादकर्णी नौसेना के पूर्व एडमिरल थे| इन्होनें गोवा की आजादी और भारत-पाकिस्तान युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. स्टीव फोसेट कौन थे?
स्टीव फोसेट गुब्बारे के जरिए दुनिया का भ्रमण करने वाले पहले व्यक्ति थे| स्टीव फोसेट ने 2 जुलाई 2002 में गुब्बारे के जरिये दुनिया का भ्रमण किया था|
6. हाल ही में क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी की अंतर सत्रीय मंत्रिस्तरीय बैठक कहाँ पर आयोजित की गई है?
क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी की अंतर सत्रीय मंत्रिस्तरीय बैठक टोक्यो, जापान में आयोजित की गई है| क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी 10 आसियान देशों का प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता है, जिसे 2012 में कंबोडिया में आयोजित सम्मेलन में अपनाया गया था|
7. ब्रिटेन की संसद में स्वतंत्रता बिल कब पास हुआ था?
ब्रिटेन की संसद में स्वतंत्रता बिल 4 जुलाई 1947 में पास हुआ था| इस बिल के तहत भारत से पाकिस्तान को अलग देश बनाया जाना था| 8 जुलाई को भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम स्वीकृत हुआ और 15 अगस्त 1947 को भारत दो हिस्सों में बंट गया था। इस अधिनियम में भारत और पाकिस्तान के राजनीतिक प्रतिनिधियों को अपने-अपने देशों के लिए संविधान तैयार करने की छूट दी गई थी। भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम के तहत उत्तर पश्चिमी सीमावर्ती प्रांत, पश्चिमी पंजाब के प्रांत, सिंध, बलूचिस्तान और पूर्वी बंगाल के क्षेत्रों को मिलाकर पाकिस्तान बना और बाकी संयुक्त प्रांत भारत में आए। लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार के द्वीप भी भारतीय अधिकार में आए। बिल में प्रस्तावित समझौते को माउंटबेटेन प्लान के नाम से भी जाना जाता है|
8. सप्तश्रृंगी माता मंदिर कहाँ पर स्थित है?
सप्तश्रृंगी माता मंदिर नासिक में स्थित है| यह मंदिर गांव से 100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है| इस मंदिर में जाने के लिए श्रद्धालुओं को 500 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है| हाल ही में फ्यूनिक्युलर ट्रॉली की सुविधा शुरू की गई है| इस ट्रॉली की टिकट की कीमत प्रति पुरुष और प्रति महिला की 80 रुपये तथा बच्चों की 40 रुपये रखी गई है| इस ट्रॉली में एक बार में 60 श्रद्धालु जा सकते है|
9. सलीम सिंह की हवेली कहाँ पर स्थित है?
सलीम सिंह की हवेली राजस्थान के जैसलमेर में स्थित है| इस हवेली की छत को मोर के डिजाइन में तैयार किया गया है, जबकि हवेली के मुख्यद्वार पर एक विशालकाय हाथी किसी द्वारपाल की भांति खड़ा है| हवेली के अंदर 38 बालकनी हैं| हवेली को सामने से देखने पर यह एक जहाज की तरह प्रतीत होती है, इसी कारण कई इसे जहाजमहल भी कहा जाता है|
10. अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?
अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 4 जुलाई को मनाया जाता है| इस दिन अमेरिका में राष्ट्रीय अवकाश होता है| 1776 में ग्रेट ब्रिटेन की करीब 13 कॉलोनियों ने मिलकर अमेरिका की आजादी की घोषणा की थी, जिसे डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस कहा जाता है|

Advertisement

Comments