हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 अक्टूबर, 2018

1. हाल ही में किस राज्य ने खाद्य सुरक्षा योजना लांच की?
उत्तर – ओडिशा
ओडिशा सरकार ने हाल ही में राज्य खाद्य सुरक्षा योजना लांच की, इस योजना से राज्य के उन 25 लाख निर्धन लोगों को लाभ होगा जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के बाहर हैं। इस योजना को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती के अवसर पर बोलंगीर, बालासोर, सुंदरगढ़ तथा मयूरभंज में लांच किया। अन्य जिलों में इस योजना को राज्य के सांसदों तथा विधायकों ने लांच किया। इस योजना के मुख्य लाभार्थी वे लोग होने जिन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत शामिल नहीं किया गया था। इस योजना के तहत लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलोग्राम चावल 1 रुपये की कीमत पर मिलेंगे। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 में भी इसी प्रकार की व्यवस्था की गयी है। चावल का वितरण उचित मूल्य दूकान पर ई-पॉइंट ऑफ़ सेल डिवाइस के द्वारा किया जायेगा। ओडिशा की 78% जनसँख्या (3,36,41,800 लोग) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 का लाभ उठा रही है।
2. सिगरेट पर पैकेट पर बड़ी चित्र युक्त चेतावनी छापने के मामले में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
उत्तर – पांचवा
सिगरेट पैकेज हेल्थ वार्निंग्स : इंटरनेशनल स्टेटस रिपोर्ट 2018 को कैनेडियन कैंसर सोसाइटी द्वारा जारी किया गया, इस रिपोर्ट में 206 देशों की सूची में भारत को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ। इस सूची में सिगरेट पैकेट्स पर चित्र युक्त चेतावनी के आकार के आधार पर देशों को रैंकिंग प्रदान की गयी है। भारत में सिगरेट पैकेट के दोनों ओर के 85% हिस्से पर चेतावनी लिखी हुई होती है। 2018 की रिपोर्ट के अनुसार तिमोर-लेस्ते में सिगरेट के पैकेट पर सबसे बड़ी चेतावनी छपती है, तिमोर लेस्ते में पैकेट की दोनों ओर 92.5% हिस्से पर चेतावनी छपी हुई है। इसके बाद नेपाल और वानुअतु में 90% तथा न्यूजीलैंड में 87% तथा भारत, हांगकांग व थाईलैंड में सिगरेट पैकेट के 85% हिस्से पर चेतावनी छपती है।
3. सिडबी ने युवा उद्यमियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कौन सा कार्यक्रम शुरू किया?
उत्तर – उद्यम अभिलाषा
सिडबी (भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक) ने 2 अक्टूबर, 2018 को गाँधी जयंती के अवसर पर “उद्यम अभिलाषा” नामक अभियान शुरू किया, राष्ट्रीय स्तर का उद्यमी जागरूकता अभियान है। इस अभियान को नीति आयोग द्वारा चिन्हित 115 एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्स में चलाया जायेगा। इस अभियान के द्वारा देश भर में लगभग 15,000 युवाओं तक इस अभियान को पहुँचाया जायेगा। यह अभियान 3 अक्टूबर से 8 अक्टूबर, 2018 तक देश भर में चलेगा। इस अभियान में 800 प्रशिक्षकों के कैडर का गठन किया जायेगा, यह कैडर महत्वकांक्षी युवाओं को उद्यमशीलता के लिए प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
4. हाल ही में थम्पी कन्ननथानम का निधन हुआ, वे किस क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े हुए थे?
उत्तर – मलयालम
थम्पी कन्ननथानम एक मलयालम फिल्म निर्देशक थे, उनका निधन 2 अक्टूबर को केरल के कोच्ची में हुआ। वे 1980-90 के दशक में सक्रीय थे। उनके द्वारा निर्देशित प्रमुख फ़िल्में राजविनते माकन, वजीयोराकाजचकल, भूमियिले राजक्कंमार, इंद्राजालम, नादोड़ी, चुक्कन तथा मान्थ्रिकम हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म “हद” का निर्देशन भी किया था। इसके अलावा उन्होंने जन्मंतारम तथ फ्रीडम जैसी फिल्मों के लिए पटकथा लेखन का कार्य भी किया।
5. हाल ही में IBSAMAR 2018 नामक बहुराष्ट्रीय समुद्री युद्ध अभ्यास किस देश में शुरू हुआ?
उत्तर – दक्षिण अफ्रीका
IBSAMAR युद्ध अभ्यास के 6वें संस्करण का आयोजन दक्षिण अफ्रीका के सिमोंस टाउन में किया गया, इस समुद्री युधाभ्यास का आयोजन भारतीय, ब्राज़ीलियाई तथा दक्षिणी अफ्रीकी नौसेनाओं के बीच किया गया। इस समुद्री युधाभ्यास का उद्देश्य भाग लेने वाली नौसेनाओं के लिए सामूहिक प्रशिक्षण, इंटरऑपरेबिलिटी निर्मित करना तथा पारस्परिक समझ विकसित करना है।
इस युधाभ्यास की शुरुआत वर्ष 2006 में की गयी थी, यह लोकतान्त्रिक मूल्यों, आर्थिक हितों तथा समुद्री सहयोग के अभिसरण के लिए आवश्यक है। इस युधाभ्यास के पिछले संस्करण IBSAMAR V का आयोजन फरवरी, 2016 में गोवा के निकट समुद्री क्षेत्र में किया गया था, उससे पहली के सभी युधाभ्यास दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किये गये थे।
6. अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस 2018 की थीम क्या है?
उत्तर – सेलेब्रेटिंग ओल्डर ह्यूमन राइट्स चैंपियंस
विश्व भर में 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने 14 दिसम्बर, 1990 को की थी। पहली बार 1 अक्टूबर, 1991 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस मनाया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस की थीम “सेलेब्रेटिंग ओल्डर ह्यूमन राइट्स चैंपियंस” है। यह थीम सार्वभौमिक मानवाधिकारों की घोषणा की 70वीं वर्षगाँठ पर मानवाधिकारों की प्रतिबद्धता को दोहराती है। इस दिवस पर वृद्धजनों के हितों पर चिंतन किया जाता है तथा वरिष्ठ नागरिकों को उनके मूल्यवान योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है। उन सस्थाओं को भी सम्मानित किया जाता है जो वृद्ध जनों को सेवाएं प्रदान करती है। इसके दिवस द्वारा वृद्धजनों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर भी जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाता है।
7. GST के तहत “आपदा कर” के लिए मंत्री समूह का नेतृत्व किसके द्वारा किया जायेगा?
उत्तर – सुशील मोदी
भारत सरकार ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय मंत्रिस्तरीय पैनल का गठन किया है। यह पैनल प्राकृतिक आपदाओं के लिए राजस्व एकत्रित करने के लिए ‘आपदा कर’ शुर करने पर अपनी रिपोर्ट देगा। यह पैनल GST परिषद् को अपनी रिपोर्ट 31 अक्टूबर को सौंपेगा। यह मंत्री समूह बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए कुछ एक वस्तुओं पर ‘आपदा कर’ लगाने की कानूनी वैधता की जांच करेगा। यह पैनल इस कई बिन्दुओं पर सुझाव देगा जैसे कि यह कर केवल सम्बंधित राज्य पर लगाया जाये अथवा पूरे देश में लगाया जाये इत्यादि।
8. हाल ही में महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन किस शहर में संपन्न हुआ?
उत्तर – नई दिल्ली
नई दिल्ली में 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन संपन्न हुआ। इस 4 दिवसीय इवेंट का उद्देश्य स्वच्छता की सफलता कहानियों तथा अन्य प्रतिभागी देशों की सबक लेना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा संयुक्त राष्ट्र के महासचिव अंतोनियो गुटेरेस ने इस सम्मेलन को संबोधित किया। इस सम्मेलन को पेयजल तथा स्वच्छता मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन के दौरान स्वच्छ भारत अभियान के 4 वर्ष भी पूरे हुए। इस सम्मेलन में 160 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि तथा 68 देशों ने हिस्सा लिया।
9. हाल ही में किस महिला ने भौतिकशास्त्र में नोबेल पुरस्कार 2018 जीता?
उत्तर – डोना स्ट्रिकलैंड
द रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ़ साइंसेज ने तीन वैज्ञानिकों आर्थर एशकिन (अमेरिका), गेरार्ड मौरोऊ (फ्रांस) और डोना स्ट्रिकलैंड (कनाडा) को भौतिकशास्त्र में नोबेल पुरस्कार, 2018 के लिए चुना है। उन्हें लेज़र फिजिक्स में आविष्कार के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। 96 वर्षीय आर्थर एशकिन को इनामी राशि का आधा हिस्सा दिया गया, शेष आधा हिस्सा गेरार्ड मौरोऊ तथा डोना स्ट्रिकलैंड को दिया गया। 59 वर्षीय डोना स्ट्रिकलैंड भौतिकशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले तीसरी महिला हैं, उनसे पहले मेरी क्यूरी (1903) तथा मारिया गोपर्ट मायेर (1963) भी भौतिक शास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीत चुकी हैं।
10. तीसरे पैरालिम्पिक एशियाई खेल 2018 में भारत के ध्वजवाहक कौन होंगे?
उत्तर – थान्ग्वेलु मरियप्पन
रिओ पैरालिम्पिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता थान्गवेलु मरियप्पन को तीसरे पैरालिम्पिक एशिया खेल 2018 के लिए भारत का ध्वज वाहक घोषित किया गया है। पैरालिम्पिक खेल 2018 का आयोजन 6-13 अक्टूबर, 2018 के दौरान इंडोनेशिया के जकार्ता में किया जायेगा। भारत इस इवेंट के लिए 302 सदस्यों का दल भेज रहा है, इसमें एथलीट, कोच, अधिकारी तथा सपोर्ट स्टाफ शामिल है।

Advertisement

Comments

  • sandeep kumar
    Reply

    very good sir

  • sandeep kumar
    Reply

    very good sir

  • sandeep kumar
    Reply

    very good sir

  • CHANDAN KUMAR Rohan
    Reply

    nice

  • CHANDAN KUMAR Rohan
    Reply

    nice

  • CHANDAN KUMAR Rohan
    Reply

    nice

  • Bhanu
    Reply

    Nice

  • Bhanu
    Reply

    Nice

  • Bhanu
    Reply

    Nice

  • prabhkar kumar
    Reply

    nice

  • prabhkar kumar
    Reply

    nice

  • prabhkar kumar
    Reply

    nice

  • vimal
    Reply

    nice GK

  • vimal
    Reply

    nice GK

  • vimal
    Reply

    nice GK

  • Babulal mandal
    Reply

    Nice

  • Babulal mandal
    Reply

    Nice

  • Babulal mandal
    Reply

    Nice

  • Saurabh SiNgH
    Reply

    Nice

  • Saurabh SiNgH
    Reply

    Nice

  • Saurabh SiNgH
    Reply

    Nice

  • Yash
    Reply

    Nice sir ji

  • Yash
    Reply

    Nice sir ji

  • Yash
    Reply

    Nice sir ji

  • Baijnath Rana
    Reply

    Nice

  • Baijnath Rana
    Reply

    Nice

  • Baijnath Rana
    Reply

    Nice

  • Reema
    Reply

    Nice sir

  • Reema
    Reply

    Nice sir

  • Reema
    Reply

    Nice sir

  • Ayush
    Reply

    Nice sir

  • Ayush
    Reply

    Nice sir

  • Ayush
    Reply

    Nice sir

  • dheeraj
    Reply

    nice sir

  • dheeraj
    Reply

    nice sir

  • dheeraj
    Reply

    nice sir

  • Mohit Jangid
    Reply

    Wonderfull sir

  • Mohit Jangid
    Reply

    Wonderfull sir

  • Mohit Jangid
    Reply

    Wonderfull sir

  • Ramesh
    Reply

    Very nice

  • Ramesh
    Reply

    Very nice

  • Ramesh
    Reply

    Very nice

  • shubham Sen
    Reply

    Very good sir

  • shubham Sen
    Reply

    Very good sir

  • shubham Sen
    Reply

    Very good sir

  • Ankur Singh
    Reply

    nice sir

  • Ankur Singh
    Reply

    nice sir

  • Ankur Singh
    Reply

    nice sir

  • Nisha
    Reply

    Awesome

  • Nisha
    Reply

    Awesome

  • Nisha
    Reply

    Awesome

  • shivam
    Reply

    wao sir

  • shivam
    Reply

    wao sir

  • shivam
    Reply

    wao sir

  • veer singh armo
    Reply

    very naice sir

  • veer singh armo
    Reply

    very naice sir

  • veer singh armo
    Reply

    very naice sir

  • ???
    Reply

    ???? ????? ??.??

  • ???
    Reply

    ???? ????? ??.??

  • ???
    Reply

    ???? ????? ??.??

  • Mahendar Kumar
    Reply

    Nice sir

  • Mahendar Kumar
    Reply

    Nice sir

  • Mahendar Kumar
    Reply

    Nice sir

  • Mushrat jahan
    Reply

    Nice…

  • Mushrat jahan
    Reply

    Nice…

  • Mushrat jahan
    Reply

    Nice…

  • deepeh
    Reply

    cool

  • deepeh
    Reply

    cool

  • deepeh
    Reply

    cool