हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22-23 अक्टूबर, 2018

1. “नेहरु एंड बोस : पैरेलल लाइव्स” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – रुद्रान्ग्शु मुखर्जी
“नेहरु एंड बोस : पैरेलल लाइव्स” पुस्तक के लेखक रुद्रान्ग्शु मुखर्जी हैं। इस पुस्तक में उन्होंने सुभाष चन्द्र बोस तथा जवाहर लाल नेहरु के जीवन का चित्रण किया है। इस पुस्तक में स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान दोनों हस्तियों के उभरने तथा उनके बीच में वैचारिक मतभेद इत्यादि कई पहलुओं पर रौशनी डाली गयी है।
2. ग्लोबल पार्टनर्स फोरम के चौथे संस्करण का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?
उत्तर – नई दिल्ली
भारत सरकार ग्लोबल पार्टनर्स फोरम के चौथे संस्करण का आयोजन नई दिल्ली में 12-13 दिसम्बर, 2018 को करेगी। इसका आयोजन PMNCH (मातृत्व, नवजात तथा बाल स्वास्थ्य के लिए साझेदारी) तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा किया जायेगा। इस सम्मेलन विभिन्न देश महिला, बच्चों तथा किशोरों के स्वास्थ्य तथा विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों को साझा करेंगे।
3. किश्तों में दावे के भुगतान की सम्भावना के अध्ययन के लिए IRDAI के पैनल के अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर – सुरेश माथुर
भारतीय बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने सामान्य व स्वास्थ्य सुरक्षा दावों के भुगतान किश्तों में करने की सम्भावना के अध्ययन के लिए पैनल का गठन किया है। इस पैनल के अध्यक्ष सुरेश माथुर हैं। यह पैनल व्यक्तिगत दुर्घटना तथा स्वास्थ्य बीमा के दावों के किश्तों में भुगतान की सम्भावना का अध्ययन करेगा।
4. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा “पोली ओक्सइम” क्या है?
उत्तर – स्किन जैल
भारतीय अनुसन्धानकर्ताओं ने हाल ही में “पोली ओक्सइम” नामक जेल की खोज की है, यह जैल हानिकारक कीटनाशक जैसे ओर्गनोफॉस्फोरस को स्वाच के अन्दर जाने से रोक सकता हैं, हानिकारक कीटनाशकों से स्वास्थ्य पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है, कुछ एक मामलों में तो कीटनाशक का उपयोग करने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है। यह जैल कीटनाशक के रयासनों को डीएक्टिवेट कर देता है, यह शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता। इस जैल का विकास बेंगलुरु के इंस्टिट्यूट फॉर स्टेम सेल साइंस एंड रेजेनरेटिव मेडिसिन (InStem) द्वारा किया गया है। इस 13 सदस्यीय अनुसंधानकर्ता दल का नेतृत्व डॉ. प्रवीण कुमार वेमुला ने किया। यह जैल कीटनाशक के हानिकारक रसायनों को शरीर के महत्वपूर्ण अंगो जैसे फेफड़े व दिमाग इत्यादि में अन्दर जाने नहीं देता। इस जैल का परीक्षण चूहों पर काफी प्रभावी सिद्ध हुआ था।
5. नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिन्द सरकार की स्थापना कब की थी?
उत्तर – 21 अक्टूबर, 1943
आजाद हिन्द सरकार की स्थापना 21 अक्टूबर, 1943 में सिंगापुर में की गयी थी। इसकी स्थापना निर्वासित भारतीयों द्वारा की गयी थी। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इस सरकार के प्रमुख थे। इस सरकार को जर्मनी, जापान, फिलीपींस, कोरिया, चीन, इटली तथा आयरलैंड जैसे देशों ने मान्यता दी। जापान ने अंदमान व निकोबार द्वीप इस अस्थायी सरकार को प्रदान किये, बाद में इन द्वीपों का नाम बदलकर शहीद द्वीप (अंदमान) तथा स्वराज द्वीप (निकोबार) रख दिया गया। 21 अक्टूबर, 2018 को आजाद हिन्द फ़ौज की स्थापना के 75 वर्ष पूरे हुए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर राष्ट्र ध्वज को फहराया।
6. हाल ही में विश्व शान्ति अहिंसा सम्मेलन किस राज्य में शुरू हुआ?
उत्तर – महाराष्ट्र
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र के नासिक में विश्व शांति अहिंसा सम्मलेन का उद्घाटन किया। इस तीन दिवसीय सम्मलेन का आयोजन भगवान् ऋषभदेव मूर्ति निर्माण समिति द्वारा किया जा रहा है। इस सम्मलेन के राष्ट्रपति ने देश के विकास तथा विश्व शान्ति के सन्देश को फैलाने में जैन समुदाय के योगदान के लिए उनकी प्रशंसा की।
इस सम्मलेन के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने “सर्वोच्च दिगंबर जैन प्रतिमा” नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। इस सम्मलेन के दौरान अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने भगवान् ऋषभदेव द्वारा प्रदान की गयी शिक्षा के महत्व पर दिया तथा उनकी शिक्षा को आज भी प्रासंगिक बताया। इस कायर्क्रम के दौरान राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश के तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय को पहला ‘भगवान् ऋषभदेव अवार्ड’ प्रदान किया। इस पुरस्कार का गठन वर्ष 2016 में किया गया था। इस सम्मेलन में देश भर से जैन धर्म के हजारों अनुयायियों ने हिस्सा लिया। ऋषभदेव को जैन धर्म का पहला तीर्थंकर माना जाता है, उन्हें आदिनाथ के नाम से भी जाना जाता है।
7. शक्ति भट्ट पुरस्कार 2018 किसने जीता?
उत्तर – सुजाता गिदला
सुजाता गिदला ने अपनी पहली पुस्तक “Ants Among Elephants : An Untouchable Family and the Making of Modern India” के लिए शक्ति भट्ट पुरस्कार 2018 जीता। इस पुरस्कार की दौड़ में 6 अन्य पुस्तकें भी थीं। इस पुस्तक में उन्होंने अपने परिवार की चार पीढ़ियों के जीवन का चित्रण किया है, यह पुस्तक मुख्य रूप से लेखिका के चाचा माओवादी नेता के.जी. सत्यमूर्ति पर आधारित है। के.जी. सत्यमूर्ति ने People’s War Group की स्थापना की थी। इस पुस्तक ने निर्धनता, पितृसत्तात्मक समाज तथा विद्रोह के चित्रण भी किया गया है।
8. 27वीं IAEA फ्यूज़न एनर्जी कांफ्रेंस किस शहर में शुरू हुई?
उत्तर – गांधीनगर (गुजरात)
27वीं फ्यूज़न एनर्जी कांफ्रेंस (FEC 2018) का आयोजन गुजरात के गांधीनगर में किया गया। इस 6 दिवसीय इवेंट का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी द्वारा किया जाता है। इसकी मेजबानी परमाणु उर्जा विभाग तथा गांधीनगर में प्लाज्मा अनुसन्धान संस्थान द्वारा की गयी।
27वीं फ्यूज़न एनर्जी कांफ्रेंस (FEC 2018) का उद्देश्य नाभिकीय संलयन से सम्बंधित भौतिकशास्त्र तथा टेक्नोलॉजी के मुख्य मुद्दों पर विचार विमर्श के लिए फोरम उपलब्ध करवाना था। इस सम्मेलन के दौरान विश्व भर के वैज्ञानिकों ने नाभिकीय संलयन के नवीन उपयोग पर चर्चा की। इसके अलावा समुदाय द्वारा की जा रही विभिन्न चुनौतियों का ज़िक्र भी किया। इस सम्मलेन में ITER तथा यूरोपीय परमाणु उर्जा समुदाय ने भी हिस्सा लिया। गांधीनगर में प्लाज्मा अनुसन्धान संस्थान द्वारा छोटी प्लाज्मा डिवाइसेस का विकास किया जाता है।
9. EPFO के कार्य की समीक्षा के लिए श्रम पर स्थायी सदस्यीय समिति के अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर – किरीट सौम्या
श्रम पर स्थायी संसदीय समिति के अध्यक्ष भाजपा संसद किरीट सौम्या हैं, यह समिति कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के कार्य, कवरेज तथा एरियर की रिकवरी इत्यादि की समीक्षा करेगी। यह समिति कामगारों के लिए श्रम कानून, सामाजिक सुरक्षा व कल्याण के कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा करेगी। यह समिति खदान में कार्य करने वाले श्रमिकों के कल्याण तथा काम करने की परिस्थितियों व खदान सुरक्षा के निदेशालय के कार्य की समीक्षा भी करेगी।
10. हाल ही में, अपने ग्राहकों को व्यापक सम्पदा बिज़नस सेवा प्रदान करने वाला देश का पहला सार्वजानिक बैंक कौन सा बना?
उत्तर – भारतीय स्टेट बैंक
भारतीय स्टेट बैंक ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए व्यापक सम्पदा बिज़नस सेवा शुरू की, SBI यह सेवा शुरू करने वाला देश का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है। इस वेल्थ हब का उद्घाटन भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने मंगलोर की लालबाग शाखा में किया। इस सेवा के द्वारा उच्च आय वाले ग्राहकों के लिए पर्सनलाइज्ड बैंकिंग तथा निवेश की सेवाएं उपलब्ध की जाएँगी। यह उच्च आय वाले ग्राहक इन्टरनेट तथा मोबाइल बैंकिंग के द्वारा निवेश कर सकते हैं, अपना पोर्टफोलियो देख सकते हैं तथा ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।

Advertisement

Comments

  • megharam kawan
    Reply

    Thanks sir ji

  • Rahul dindor
    Reply

    Current affairs daily updates

  • Akash Banwale
    Reply

    Osm hai sir Ji…..

  • Komal nishad
    Reply

    Thanks sir ji

  • Komal nishad
    Reply

    Thanks so much sir