हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 9-10 जुलाई 2017

1. हाल ही में हांगकांग की चीफ एग्ज्यिक्यूटीव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
हांगकांग की चीफ एग्ज्यिक्यूटीव के रूप में कैरी लैम को नियुक्त किया गया है| इन्हें हांगकांग स्पेशल एडमिनिस्ट्रेटिव रीजन (एचकेएसआर) का एग्जियूटीव नियुक्त किया गया है| लैम इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है|
2. हाल ही में स्विस बैंकों में जमा धन रखने की सूची में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?
स्विस बैंकों में जमा धन रखने की सूची में भारत को 88वां स्थान दिया गया है| स्विस बैंक के आंकड़ो के हिसाब से भारतीय द्वारा रखा गया धन विदेशी ग्राहकों के स्विस बैंकों के रखे कोष का केवल 0.04 प्रतिशत है| इस सूची में ब्रिटेन को पहला स्थान , अमेरिका को दूसरा स्थान तथा वेस्ट इंडीज को तीसरा स्थान दिया गया है|
3. AAE-1 क्या है?
AAE-1 सबसे लंबा 100Gbps टेक्नोलॉजी पर आधरित समुद्र के भीतर का केबल सिस्टम है| जो 21 केबल के साथ 25,000 किलोमीटर लंबी है और यह मर्शिले, फ़्रांस से लेकर हांगकांग तक फैली हुई है| इसका विस्तार एशिया से लेकर यूरोप तक है| यह यूरोप, मध्य पूर्व और एशिया के प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की संयुक्त परियोजना है| इसे हाल ही में रिलायंस जियो इंफोकॉम कंपनी ने लांच किया है|
4. हाल ही में भारत का सबसे बड़ा मछलीघर कहाँ पर खोला गया है?
भारत का सबसे बड़ा मछलीघर झारखंड राज्य के रांची शहर में खोला गया है| यह मछलीघर 36,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है| इसमें 58 मछली टैंक है, इनमें 1500 मछलियों की 120 प्रजातियां लाई गई है| यह मछलीघर पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है|
5. मिनाकेतन दास कौन थे?
मिनाकेतन दास ओडिशा फिल्मों के अभिनेता थे| इन्हें फिल्मों तथा टेलीविजन जगत में नकारात्मक भूमिकाओं के लिए जाना जाता था| दास को ‘बोलूंगा टोका’, और ‘मोस्ट वांटेड’ जैसी फिल्मों के अभिनय के जाना जाता था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में ‘इंडियन ऑफ़ द ईयर’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
‘इंडियन ऑफ़ द ईयर’ पुरस्कार से लेखिका प्रीती शिनॉय को सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार सभी क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को दिया जाता है| यह पुरस्कार भारत की प्रतिष्ठित ब्रांडिंग कंपनी की तरफ से दिया जाता है, जो देश की प्रतिष्ठा में योगदान करने वाले लोगों की उपलब्धियों को मान्यता देने का कार्य करती है|
7. हाल ही में फीफा कन्फ़ेडरेशन्स का ख़िताब किस देश ने जीता है?
फीफा कन्फ़ेडरेशन्स का ख़िताब जर्मनी ने जीता है| फीफा कन्फ़ेडरेशन्स का ख़िताब के फाइनल में मुकाबले में जर्मनी ने चिली की टीम को 1-0 से हराकर यह ख़िताब जीता है| जर्मनी की टीम ने पहली बार फीफा कन्फ़ेडरेशन्स का ख़िताब जीता है|
8. हाल ही में एफआईए एफ-3 यूरोपियन चैंपियनशिप किसने जीती है?
एफआईए एफ-3 यूरोपियन चैंपियनशिप सहराफोर्स इंडिया एकेडमी के जेहान दारूवाला ने जीती है| जेहान यह चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय ड्राइवर है। इससे पहले यह रेस नरेन कार्तिकेयन ने जीती थी। एफआईए फॉर्मूला-3 जूनियर रेसिंग कैटेगरी में दुनिया में सबसे टफ रेस है।
9. हाल ही में “ए कोट फॉर स्माइल’ अभियान कहाँ पर शुरू किया गया है?
“ए कोट फॉर स्माइल’ अभियान पेरू में शुरू किया गया है| इस अभियान के तहत पेरू में ठंड का मौसम आने से पूर्व गरीब बच्चों को कोट, स्वेटर और ऊनी टोपियां दान की जाती है| वर्ष 2009 में पेरू में अप्रैल से जुलाई के बीच ठंड के कारण 100 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी। इसके बाद यह अभियान शुरू किया गया था।
10. राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस प्रतिवर्ष 1 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस पुरे चिकित्सीय पेशे के लिए सम्माने प्रकट करने के लिए डॉ. विधान चंद्र रॉय की याद में मनाया जाता है है| रॉय को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था| इस दिन उद्देश्य हमारे जीवन में चिकित्सकों की भूमिका और महत्त्व को प्रदर्शित करना तथा चिकित्सकों के सामुदायिक, व्यक्तिगत योगदान और नि:स्वार्थ सेवा हेतु धन्यवाद देना है|

Advertisement

Comments

  • Usha ojha
    Reply

    Aapki news pdkr hum santust h pr kya aako har desh ki news dalni chayiye

  • Usha ojha
    Reply

    Aapki news pdkr hum santust h pr kya aako har desh ki news dalni chayiye

  • Usha ojha
    Reply

    Aapki news pdkr hum santust h pr kya aako har desh ki news dalni chayiye

  • Usha ojha
    Reply

    Aapki news pdkr hum santust h pr aapkoo har desh ki news dalni chayiye

    • vishal

      Thanks for you reading my news..

  • Usha ojha
    Reply

    Aapki news pdkr hum santust h pr aapkoo har desh ki news dalni chayiye

    • vishal

      Thanks for you reading my news..

  • Usha ojha
    Reply

    Aapki news pdkr hum santust h pr aapkoo har desh ki news dalni chayiye

    • vishal

      Thanks for you reading my news..

  • AKASH
    Reply

    AAPKE CURRENT AFFAIRS KABILE TARIFF HAI AUR ACCHA HOGA AGAR AAP ISME HAR FIELD SE CURRENT AFFAIRS DE TOH.

  • AKASH
    Reply

    AAPKE CURRENT AFFAIRS KABILE TARIFF HAI AUR ACCHA HOGA AGAR AAP ISME HAR FIELD SE CURRENT AFFAIRS DE TOH.

  • AKASH
    Reply

    AAPKE CURRENT AFFAIRS KABILE TARIFF HAI AUR ACCHA HOGA AGAR AAP ISME HAR FIELD SE CURRENT AFFAIRS DE TOH.

  • AJAY KHAJURIA
    Reply

    NICE

  • AJAY KHAJURIA
    Reply

    NICE

  • AJAY KHAJURIA
    Reply

    NICE

  • arun
    Reply

    very nice for bright future to all.

  • arun
    Reply

    very nice for bright future to all.

  • arun
    Reply

    very nice for bright future to all.

  • arun
    Reply

    its too good for all.

  • arun
    Reply

    its too good for all.

  • arun
    Reply

    its too good for all.

  • rajesh
    Reply

    Its amzing current affair for all student that are preparing for comp exm.

  • rajesh
    Reply

    Its amzing current affair for all student that are preparing for comp exm.

  • rajesh
    Reply

    Its amzing current affair for all student that are preparing for comp exm.