हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 27 नवम्बर, 2018

1. प्रथम भारत-रूस सामरिक आर्थिक वार्ता का आयोजन किस स्थान पर किया गया?
उत्तर – सेंट पीटर्सबर्ग
भारत और रूस के बीच प्रथम सामरिक आर्थिक वार्ता का आयोज रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में 25 नवम्बर, 2018 को किया गया। इस वार्ता में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व निति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने किया। जबकि रूसी प्रतिनधिमंडल का प्रतिनिधित्व आर्थिक विकास मंत्री मैक्सिम ओरेश्किन ने किया। इस दिवसीय फोरम में दोनों देशों के प्रमुख बिज़नेस लीडर्स ने हिस्सा लिया। इस फोरम में द्विपक्षी व्यापार, निवेश, तकनीक व उद्योग इत्यादि पर चर्चा की गयी।
2. ICFT यूनेस्को गाँधी मैडल 2018 के लिए किन दो भारतीय फिल्मों को मनोनीत किया गया है?
उत्तर – बारम तथा वाकिंग विद द विंड
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ने 2018 ICFT यूनेस्को गाँधी मैडल के लिए कुल 12 फिल्मों को मनोनीत किया है। इनमे दो भारतीय फ़िल्में “बारम” (तमिल फिल्म) और लद्दाखी फिल्म “वाकिंग विद द विंड’ भी शामिल है।
3. किस राज्य सरकार ने 21 दुर्लभ जनजातीय भाषाओँ के शब्दकोष तैयार किये हैं?
उत्तर – ओडिशा
ओडिशा राज्य सरकार ने हाल ही में 21 दुर्लभ जनजातीय भाषाओँ के संरक्षण के लिए इसके शब्दकोष तैयार किये हैं। इनका उपयोग जनजातीय संख्या वाले क्षेत्रों के प्राथमिक स्कूलों में बहुभाषीय शिक्षा के लिए किया जाएगा। इनका निर्माण विशेष विकास परिषद् (SDC) द्वारा किया गया है। ओडिशा में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति समुदाय हैं। ओडिशा में 62 भिन्न-भिन्न जनजातियाँ निवास करती हैं, यह जनजातियाँ 21 भाषाओँ तथा 74 बोलियों का उपयोग करती है। इन 21 भाषाओँ में से 7 भाषाओँ की अपनी लिपि है।
4. हाल ही में किस भारतीय ने कैनबेरा में सीनियर कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप 2018 में भारत के पहला स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर – भवानी देवी
भारत की भवानी देवी ने ऑस्ट्रेलिया के कैनबेरा में आयोजित सीनियर कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप 2018 में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड की एमिली रुऔक्स 15-12 से हराया। इसके साथ ही भवानी कामनवेल्थ चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी बन गयी हैं। इससे पहले भवानी ने आइसलैंड में तौर्नोई सैटेलाइट फेंसिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।
5. हाल ही में किस देश ने “मैराथन” नामक नवीन सैटेलाइट के साथ इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स में प्रवेश करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – रूस
रूस की सरकारी अन्तरिक्ष कारपोरेशन (रोसकॉसमॉस) ने “मैराथन” नामक सैटेलाइट सिस्टम के लांच के साथ इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स के क्षेत्र में कार्य करने की योजना तैयार की है। यह नया सैटेलाइट सिस्टम रूस के “स्फीयर” सैटेलाइट समूह का हिस्सा होगा, इसका निर्माण 2026 तक पूरा हो जायेगा। हालांकि मैराथन सिस्टम के कुल उपग्रहों की जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गयी है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्फीयर सैटेलाइट समूह परियोजना को मंज़ूरी दी है, इसमें लगभग 640 सैटेलाइट निर्मित किये जायेंगे। अमेरिका का इरीडियम सिस्टम काफी समय से वौइस् कम्युनिकेशन मार्केट में कार्य कर रहा है। जबकि वनवेब और स्टारलिंक सैटेलाइट सिस्टम ब्रॉडबैंड इन्टरनेट सेगमेंट में कार्य कर रहे हैं। सैटेलाइट कम्युनिकेशन का तीसरा सेगमेंट इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स (IoT) है।
6. हाल ही में किस देश ने ICC महिला विश्व टी-20 प्रतियोगिता 2018 को जीता?
उत्तर – ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम ने ICC महिला विश्व टी-20 प्रतियोगिता 2018 को जीता। यह ऑस्ट्रेलिया का चौथा टी-20 खिताब था।फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला इंग्लैंड से हुआ। अंटीगुआ में खेले गये इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की एलिसा जीन हेली ने सर्वाधिक 225 रन बनाये, उन्हें प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।
7. भारत की पहली आटिज्म टाउनशिप की स्थापना किस राज्य में की जाएगी?
उत्तर – पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में भारत की पहली आटिज्म टाउनशिप की स्थापना की जायेगी, इस टाउनशिप में इस विकास सम्बन्धी डिसऑर्डर से बच्चों तथा व्यस्कों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इस फैसिलिटी का निर्माण निजी फर्म “रत्नाबली ग्रुप” तथा पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा किया जायेगा। इस टाउनशिप के निर्माण पर लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह टाउनशिप 52 एकड़ के क्षेत्र में निर्मित की जायेगी, यह 2023 तक बन कर तैयार हो जाएगी। इस टाउनशिप में 350 व्यस्कों तथा 200 बच्चों के लिए पर्याप्त स्थान होगा।
8. दुधवा टाइगर रिज़र्व के लिए किस केन्द्रीय बल को चुना गया है?
उत्तर – सशस्त्र सीमा बल
दुधवा टाइगर रिज़र्व और सशस्त्र सीमा बल ने दुधवा के वनों तथा इसकी समृद्ध वनसंपदा की सुरक्षा के लिए एक साथ कार्य करने के निर्णय लिया है। इसके अलावा स्थानीय व केंद्रीय एजेंसियों व टाइगर प्रोटेक्शन फ़ोर्स के साथ मिलकर दुधवा टाइगर रिज़र्व की वन सम्पदा पर भी चर्चा की गयी।
दुधवा टाइगर रिज़र्व की गश्त मे सशस्त्र सीमा बल, STPF तथा DTR फील्ड स्टाफ कार्य करेंगे। इससे दुधवा टाइगर रिज़र्व में होने वाले वन्यजीव अपराधों में कमी आएगी। इसके अतिरिक्त SSB बॉर्डर लेवल कम्युनिकेशन व इनफार्मेशन आउटपोस्ट की स्थापना को भी मंज़ूरी प्रदान की।
यह एक सुरक्षित क्षेत्र है, यह उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खेरी व बहराईच जिलों में फैला हुआ है। इसमें दुधवा राष्ट्रीय उद्यान, किशनपुर वन्यजीव अभ्यारण्य तथा कतरनियाघाट वन्यजीव अभ्यारण्य शामिल है। इसका क्षेत्रफल 1,284.3 वर्ग किलोमीटर है। इस रिज़र्व में बाघों की संख्या 106-118 है। बाघ के अलावा इस सुरक्षित क्षेत्र में हिरण, भारतीय गैंडा, स्लोथ बार, सियार इत्यादि कई जानवर पाए जाते हैं।
9. सैय्यद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2018 का पुरुष एकल वर्ग खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
उत्तर – समीर वर्मा
भारत के समीर वर्मा ने पुरुष एकल वर्ग में सैय्यद मोदी इंडिया ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड बैडमिंटन खिताब 2018 जीता। लखनऊ में खेले गये फाइनल मैच में उन्होंने चीन के लु गुआंगजु को 16-21, 21-19 तथा 21-14 से हराया। महिला वर्ग में चीन की हान युए ने भारत की साइना नेहवाल को 21-18, 21-8 के स्कोर से हराया।
इस बैडमिंटन प्रतियोगिता को उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा 1991 में “सैय्यद मोदी मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट” के रूप में लांच किया गया था, इस प्रतियोगिता की शुरुआत बैडमिंटन खिलाड़ी सैय्यद मोदी की याद में की गयी थी। शुरू में यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता थी, बाद में 2004 में इसका आयोजन पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया गया। वर्ष 2011 में इस प्रतियोगिता को BWF ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड टूर्नामेंट के रूप में अपग्रेड किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किया जाता है।
10. RIMES के ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार किस चक्रवात को “अति दुर्लभ चक्रवात” घोषित किया गया है?
उत्तर – तितली चक्रवात
एशिया व अफ्रीका के लिए क्षेत्रीय एकीकृत बहु-संकट पूर्व चेतावनी प्रणाली (RIMES) ने “तितली” चक्रवात को “अति दुर्लभ चक्रवात” घोषित किया है। “तितली” चक्रवात अक्टूबर, 2018 में आया था, इससे ओडिशा में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था। RIMES के रिपोर्ट में “तितली” चक्रवात को पिछले 200 वर्षों के सबसे दुर्लभ चक्रवातों में से एक बताया गया है। चेतावनी पूर्व चेतावनी प्रणाली के अभाव में ओडिशा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को चक्रवात के प्रबंधन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। RIMES ने ओडिशा में व्यापक जोखिम अनुमान की सिफारिश की है। थाईलैंड में बेस्ड RIMES 45 देशों का अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, यह संगठन आपदा चेतावनी से सम्बंधित है।

Advertisement

Comments

  • Gautam Singh
    Reply

    Very nice

  • Abhishek
    Reply

    Good job sir

  • Debu
    Reply

    Good

  • Vikram Kumar regar
    Reply

    Very nice

  • Sanjay
    Reply

    Very nice

  • rajkumar
    Reply

    Vary nice

  • Arun vanskar
    Reply

    Very nice

  • Summit ranjan
    Reply

    Woo sir

Cancel Reply