हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 12 जुलाई 2017

1. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के महानिदेशक रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रतिक्रिया बल के महानिदेशक रूप में संजय कुमार को नियुक्त किया गया है| संजय कुमार हिमाचल प्रदेश कैडर के 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी है| वर्तमान में संजय कुमार हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के पद कार्यरत है|
2. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के डीजीपी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
हिमाचल प्रदेश के डीजीपी के रूप में सुमेश गोयल को नियुक्त किया गया है| सुमेश गोयल 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी है| सुमेश गोयल हिमाचल प्रदेश के सीनियर आईपीएस अधिकारी है| वर्तमान में आईपीएस सुमेश गोयल जेल विभाग के डीजीपी के पद पर कार्यरत हैं।
3. “मैत्री-17” क्या है?
“मैत्री-17” संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास है| हाल ही में यह अभ्यास भारतीय सेना और रॉयल थाईलैंड सेना के मध्य शुरू किया गया है| इसका उद्देश्य भारतीय सेना और रॉयल थाईलैंड सेना के मध्य समन्वय स्थापित करना तथा अपनी योग्यता का आदान-प्रदान करना है| इससे पहले संयुक्त अभ्यास 2016 में थाईलैंड के कर्बी में आयोजित किया गया था|
4. ‘नस’ क्या है?
‘नस’ पाकिस्तान द्वारा निर्मित बैलिस्टिक मिसाइल है| यह मिसाइल कम दूरी के सतह से सतह तक मार करने वाली बैलस्टिक मिसाइल है| यह उच्च क्षमता वाली हथियार प्रणाली है, जिसे कम समय में काम पर लगाया जाना संभव है| हाल ही में इसका सफल परिक्षण किया गया है|
5. हाल ही में अमेरिका के प्रतिष्ठित “ट्राफिकिंग इन पर्सस” पुरस्कार से किसे सम्मनित किया गया है?
अमेरिका के प्रतिष्ठित “ट्राफिकिंग इन पर्सस” पुरस्कार से भारतीय पुलिस अधिकारी महेश मुरलीधर भागवत को सम्मानित किया गया है| भागवत को यह पुरस्कार मानव तस्करी से लड़ने के अपने अथक प्रयासों के लिए दिया गया है| वर्तमान में भागवत तेलंगाना में राचकोंडा के पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत है|
6. हाल ही में एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप का ख़िताब किसने जीता है?
एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप का ख़िताब पंकज अडवाणी ने जीता है| एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पंकज अडवाणी ने पाकिस्तान मोहम्मद बिलाल और बाबर मसिह को 3-0 से हराकर यह ख़िताब जीता है| इस चैंपियनशिप में पंकज अडवाणी के जोड़ीदार लक्ष्मण रावत है| अडवाणी ने 6 बिलियर्ड्स, एफ 6-रेड और एक टीम स्नूकर का ख़िताब जीत चुके है| वाही लक्ष्मण रावत का ये पहला अन्तर्राष्ट्रीय ख़िताब है|
7. झूलन गोस्वामी का संबंध किस खेल से है?
झूलन गोस्वामी का संबंध भारतीय महिला क्रिकेट टीम से है| गोस्वामी भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान है| गोस्वामी महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली एकमात्र महिला गेंदबाज है| इनके नाम तीनों प्रारूपों में मिलाकर 271 विकेट दर्ज है| इन्हें 2007 में आईसीसी द्वारा साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाडी चुना गया था| इन्हें अर्जुन पुरस्कार तथा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|
8. भारत का सबसे बड़ा एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टॉवर कहाँ पर बनाया गया है?
भारत का सबसे बड़ा एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टॉवर दिल्ली में बनाया गया है| यह टॉवर क़ुतुब मीनार से भी 40 फीसदी अधिक बड़ा है| यह 102 मीटर ऊँचा है| ऊंचाई के मामलें में इस टॉवर का विश्व में 7वां स्थान है| इसके ऊपरी हिस्से में बने विजुअल टॉवर में 21 एटीसी नियंत्रक तथा निचले तल पर स्थित कंट्रोल रूम में विमान संचालन करने वाले 12 ग्राउंड कंट्रोलर के बैठने की व्यवस्था है| वर्तमान में विश्व का सबसे ऊँचा एटीसी टॉवर बैंकॉक के सुवर्नभूमि एयरपोर्ट है| इसकी ऊंचाई 132.2 मीटर है|
9. नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना कब की गई थी?
नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना 1957 में की गई थी| नेशनल बुक ट्रस्ट मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन स्वायत्तशासी संगठन है| यह विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत हिंदी, अंग्रेजी तथा अन्य प्रमुख भारतीय भाषाओँ एवं ब्रेल लिपि में पुस्तकें प्रकाशित करता है| इसका उद्देश्य पुस्तक पठान को प्रोत्साहन, विदेशों में भारतीय पुस्तकों को प्रोत्साहन, लेखकों और प्रकाशकों को सहायता तथा बाल साहित्य को बढ़ावा देना है| नेशनल बुक ट्रस्ट के द्वारा हर दो वर्ष में विश्व पुस्तक मेला आयोजित करता है, जो एशिया और अफ्रीका का सबसे बड़ा पुस्तक मेला होता है|
10. हाल ही में “ड्री उत्सव” कहाँ पर मनाया जा रहा है?
“ड्री उत्सव” भारत के अरुणाचल प्रदेश में मनाया जा रहा है| इस उत्सव के माध्यम से समाज में विनाशकारी शक्तियों की हार के साथ-साथ अपतानी अपने पारंपरिक देवताओं से भरपूर फसल के मौसम में आने के प्रार्थना करते है| यह उत्सव भव्य समारोह और समुदाय के उत्सवों द्वारा चिन्हित है| इस उत्सव में पारंपरिक गाने और नृत्य मुख्य आकर्षण होते है|

Advertisement

Comments

  • singh
    Reply

    good for me

  • singh
    Reply

    good for me

  • singh
    Reply

    good for me

  • vinay yadav
    Reply

    Thank you Sir

  • vinay yadav
    Reply

    Thank you Sir

  • vinay yadav
    Reply

    Thank you Sir

  • Rachana chauhan
    Reply

    Thanku sir

  • Rachana chauhan
    Reply

    Thanku sir

  • Rachana chauhan
    Reply

    Thanku sir

  • Ravi Gurjar
    Reply

    Thax sir

  • Ravi Gurjar
    Reply

    Thax sir

  • Ravi Gurjar
    Reply

    Thax sir

  • Gaurav singh
    Reply

    Thanks a lot sir

  • Gaurav singh
    Reply

    Thanks a lot sir

  • Gaurav singh
    Reply

    Thanks a lot sir

  • Naresh
    Reply

    Thanks sir

  • Naresh
    Reply

    Thanks sir

  • Naresh
    Reply

    Thanks sir

  • pankaj marandi
    Reply

    Thanks sir

  • pankaj marandi
    Reply

    Thanks sir

  • pankaj marandi
    Reply

    Thanks sir

  • pankaj marandi
    Reply

    Thanks sir

  • pankaj marandi
    Reply

    Thanks sir

  • pankaj marandi
    Reply

    Thanks sir

  • rohit
    Reply

    Thanks sir

  • rohit
    Reply

    Thanks sir

  • rohit
    Reply

    Thanks sir

  • Dee
    Reply

    Thank you gktoday

  • Dee
    Reply

    Thank you gktoday

  • Dee
    Reply

    Thank you gktoday

Cancel Reply