हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 29 दिसम्बर, 2018

1. हाल ही में मध्य प्रदेश के किस वन्यजीव अभ्यारण्य को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया?
उत्तर – कुनो वन्यजीव अभ्यारण्य
मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में कुनो को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया, इसमें 404 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को शामिल किया गया है। कुनो को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किये जाने के बाद गुजरात के गिर से एशियाई शेरों को कुनो में स्थानांतरित किया जा सकता है।
राष्ट्रीय उद्यान बनाये जाने से पहले कुनो एक वन्यजीव अभ्यारण्य था, इसे पालपुर-कुनो वन्यजीव अभ्यारण्य भी कहा जाता है। यह मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित है। यह लगभग 900 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। 1981 में इस वन्यजीव अभ्यारण्य के लिए 344.68 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र निश्चित किया गया था। बाद में इस क्षेत्र में वृद्धि की गयी। इस वन्यजीव अभ्यारण में भारतीय भेड़िया, बन्दर, भारतीय तेंदुआ तथा नीलगाय जैसे जानवर पाए जाते हैं।
2. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस राज्य के मुख्यमंत्री को “चैंपियन ऑफ़ चेंज” पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया?
उत्तर – मणिपुर
हाल ही में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने “चैंपियंस ऑफ़ चेंज” पुरस्कार से सम्मानित किये, उन्हें यह पुरस्कार मणिपुर में परिवर्तन लाने के लिए किये गये उनके प्रयास के लिए दिया गया है। उन्हें यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित किये गये एक कार्यक्रम में प्रदान किया गया। उनके अलावा केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्री सुदर्शन तथा सांसद निषिकांत दुबे को भी सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार की स्थापना 115 आकांक्षी जिलों में में प्रगति के लिए की गयी है, इन जिलों के विकास कार्यों की प्रगति का अवलोकन नीति आयोग द्वारा किया जा रहा है।
3. हाल ही में किस भारतीय ने वर्ल्ड स्कॉलर्स कप 2018 में जूनियर डिबेट चैंपियनशिप को जीता?
उत्तर – आदि साईं विजयकरण
चेन्नई के 13 वर्षीय आदि साईं विजयकरण ने वर्ल्ड स्कॉलर्स कप 2018 में जूनियर डिबेट चैंपियनशिप को जीता। इस प्रतियोगिता का आयोजन अमेरिका के येल विश्वविद्यालय में किया गया था। आदि को वैश्विक वाद-विवाद प्रतियोगिता में विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्कूली डिबेटर घोषित किया गया। वे इस चैंपियनशिप को जीतने वाले पहले भारतीय हैं। इस प्रतियोगिता की थीम “An Entangled World : Diplomacy, Human Relationships, the Science of Memory and Literature, Art” थी।
4. आर्थिक पूँजी फ्रेमवर्क की समीक्षा के लिए किसकी अध्यक्षता में RBI ने समिति का गठन किया है
उत्तर –बिमल जालान
भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में पूर्व गवर्नर बिमल जालान की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। यह समिति RBI के रिज़र्व पर सुझाव देगी। यह समिति इस बात पर भी सुझाव देगी कि क्या RBI आधिक्य का स्थानांतरण सरकार को कर सकती है। इस 6 सदस्यीय समिति में पूर्व RBI डिप्टी गवर्नर राकेश मोहन वाईस चेयरमैन हैं। समिति के अन्य सदस्य आर्थिक मामले सचिव सुभाष चन्द्र गर्ग, RBI सेंट्रल बोर्ड सदस्य भारत जोशी और सुधीर मांकड़ तथा डिप्टी गवर्नर एन.एस. विश्वनाथन हैं। यह समिति RBI द्वारा आकस्मिक उपयोग के लिए रखे गये भंडार तथा बफर के विभिन्न प्रावधानों की समीक्षा करेगा। यह समिति पहली बैठक के 90 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
5. हाल ही में किस देश ने हाइपरसोनिक परमाणु हथियार डिलीवरी सिस्टम “अवनगार्ड” का सफल परीक्षण किया?
उत्तर – रूस
हाल ही में रूस ने हाइपरसोनिक परमाणु हथियार डिलीवरी सिस्टम “अवनगार्ड” का सफल परीक्षण दक्षिणी यूराल पर्वत में दोम्बारोव्सकी मिसाइल बेस में किया। परीक्षण के दौरान इसने 6000 किलोमीटर दूर स्थित अपने लक्ष्य को कमचटका में कुरा शूटिंग रेंज में अपने लक्ष्य को सटीकता से भेदा। अवनगार्ड हाइपरसोनिक ग्लाइड ग्लाइड व्हीकल ध्वनि से 27 गुना तेज रफ़्तार से अपने लक्ष्य को भेदता है। इसका निर्माण नए कंपोजिट मटेरियल से बनाया गया है, यह 2000 डिग्री सेल्सियस के ताप को सहने की क्षमता रखता है।
6. हाल ही में किस अरब देश ने सीरिया के साथ 6 वर्ष बाद अपनी राजनयिक सेवा पुनः शुरू की?
उत्तर – संयुक्त अरब अमीरात
हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात ने सीरिया के साथ 6 वर्ष बाद राजनयिक सेवा पुनः शुरू की। यह घटना अमेरिका द्वारा सीरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने की घोषणा के बाद हुई है। इससे पहले फरवरी, 2012 ने संयुक्त अरब अमीरात ने सीरिया से राजनयिक सम्बन्ध समाप्त किये थे। 2011 में सीरिया को 22 सदस्यीय अरब लीग से बाहर किया गया था।
7. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा बहुदा रूकरी स्थान किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – ओडिशा
ओडिशा के वन विभाग ने बहुदा रूकरी को ओलिव रिडली कछुओं के आवास के लिए चुना गया है। ओलिव रिडली कछुओं की नेस्टिंग साईट के लिए 3 किलोमीटर के क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है। यह कछुआ ओडिशा राज्य में विलुप्त होने की कगार पर है। यह कछुआ मुख्य रूप से ओडिशा के गाहिरमाथा तट पर पाया जाता है। ओडिशा में ओलिव रिडली की वैश्विक जनसँख्या का कुल 50% तथा भारत में ओलिव रिडली की जन्संख्या का 90% हिस्सा पाया जाता है।
8. हाल ही में किस देश के अनुसंधकर्ताओं ने कैंसर का वर्चुअल रियलिटी 3डी मॉडल तैयार किया?
उत्तर – इंग्लैंड
हाल ही में कैंब्रिज विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने कैंसर के वर्चुअल रियलिटी 3डी मॉडल को तैयार करने में सफलता प्राप्त की, इससे कैंसर के अध्ययन तथा इसके उपचार दूंढने में सहायता मिलेगी । इसके लिए अनुसंधानकर्ताओं ने एक ब्रैस्ट कैंसर उत्तक से शुरुआत की । इस उत्तक को स्कैन करके इसका वर्चुअल रियलिटी 3डी मॉडल बनाया गया । अब इस मॉडल को VR सेट की मदद से कोई भी देख सकता है।
9. हाल ही में नीरेन्द्रनाथ चक्रबर्ती का निधन हुआ, वे किस भाषा के कवि थे?
उत्तर – बंगाली
नीरेन्द्रनाथ चक्रबर्ती बंगाली भाषा के प्रसिद्ध कवि थे, उनका निधन 94 वर्ष की आयु में कलकत्ता में हुआ। उनका 1924 में बंगाल के फरीदपुर में हुआ था। आधुनिक बंगाली साहित्य के क्षेत्र में वे एक महत्वपूर्ण शख्सियत थे। उनकी पहली पुस्तक “नीर नीरजोन” 1954 में प्रकाशित हुई थी । उन्होंने 1974 में अपनी कविता के लिए “उलंग राजा” के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार जीता था । उन्होंने देश और आनंदमेला नाम पत्रिकाओं में भी कार्य किया । उन्होंने 47 पुस्तकें, 12 उपन्यास तथा कई निबंध भी लिखे ।
10. भूटान के वर्तमान प्रधानमंत्री कौन हैं?
उत्तर – लोते त्शेरिंग
भूटान के प्रधानमंत्री लोते त्शेरिंग 27 दिसम्बर को भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। उनकी यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण है, उनकी यात्रा भारत और भूटान के बीच आधिकारिक राजनयिक सम्बन्ध शुरू करने की स्वर्णिम जुबली के अवसर पर की जा रही है।
नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। अपनी यात्रा के दौरान वे महात्मा गाँधी को श्रद्धांजलि देंगे तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वार्ता में हिस्सा लेंगे।
लोते त्शेरिंग वर्तमान में भूटान के प्रधानमंत्री हैं। हालाँकि वे व्यवसाय से डॉक्टर हैं। वे 14 मई, 2018 से द्रुक न्याम्रूप त्शोग्पा नामक राजनीतिक दल के अध्यक्ष हैं। लोते त्शेरिंग लोकतान्त्रिक रूप से चुने जाने वाले भूटान के तीसरे प्रधानमंत्री हैं।

Advertisement

Comments

  • Paras kumar
    Reply

    Thanks

  • Md Shadab
    Reply

    Thanks

  • Amit sharma
    Reply

    Thnx

  • Manu Kumar
    Reply

    Thanks

  • praveen kumar
    Reply

    bahut help mil rahi hai
    thanks sir

  • Kushagra
    Reply

    Bhut achha sir kripya ise bnae rkhiega

  • Shiv
    Reply

    Very good

  • Surya kant kumar
    Reply

    Helpful current affairs,For all compatetive exam.thank u sir

  • Sohan
    Reply

    Thank u

  • mithun bhai
    Reply

    thanks

  • satish
    Reply

    very nice sir g

  • Vinay Patel
    Reply

    Thanks

  • Minakshi kashyap
    Reply

    Nice current affairs thankyou very much

  • Rohit Mali
    Reply

    Nice sir ji

  • mahesh
    Reply

    thank you sir

  • puneet
    Reply

    thanks

  • poonam sahu
    Reply

    bahut bahut dhanyabad shred man ji….