हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22 फरवरी, 2019

1. भारतीय खगोलीय सोसाइटी का अध्यक्ष किसे चुना गया?
उत्तर – डॉ. जी. सी. अनुपमा
डॉ. जी. सी. अनुपमा को भारतीय खगोलीय सोसाइटी का अध्यक्ष चुना गया। वे भारतीय खगोलीय सोसाइटी की पहली महिला अध्यक्ष बन गयी हैं। वे 2019 से 2022 तक इस पद पर कार्यरत्त रहेंगीं।
डॉ. जी. सी. अनुपमा
वर्तमान में डॉ. जी. सी. अनुपमा बंगलुरु में भारतीय खगोल-भौतिकी संस्थान (IIA) में डीन तथा वरिष्ठ प्रोफेसर हैं। उन्होंने IIA बंगलुरु से पीएचडी की है। वे 1994 से IIA बंगलुरु में कार्यरत्त हैं। 2000 में उन्हें युवा वैज्ञानिक के लिए सर सी.वी. रमन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
डॉ. अनुपमा लेह में हिमालयन टेलिस्कोप की स्थापना व डिजाईन की प्रोजेक्ट इंचार्ज थीं। इसके अलावा वे हवाई (अमेरिका) में तीस मीटर के टेलिस्कोप की स्थापना करने वाले भारतीय दल की सदस्य भी हैं। इस टेलिस्कोप के लिए 1 अरब डॉलर व्यय किये जायेंगे।
भारतीय खोगोलीय सोसाइटी
भारतीय खोगोलीय सोसाइटी भारत के व्यावसायिक खगोलशास्त्रियों को प्रमुख संगठन है, इसमें 1000 से अधिक सदस्य हैं। भारतीय खगोलीय सोसाइटी का उद्देश्य खगोलशास्त्र तथा इसकी शाखाओं को प्रोत्साहन देना है। यह वैज्ञानिक बैठकों तथा खगोलशास्त्र के संवर्धन के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता है।
2. अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब मनाया जाता है
उत्तर – 21 फरवरी
21 फरवरी को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भाषा विज्ञान के बारे में जागरूकता, सांस्कृतिक विविधता तथा बहुभाषावाद को बढ़ावा देना है। इसकी घोषणा सर्वप्रथम यूनेस्को ने 17 नवम्बर, 1999 को मंज़ूरी दी थी।
मुख्य बिंदु
21 फरवरी, 2000 के प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को मनाया जाता है। बाद में संयुक्त राष्ट्र ने 2008 को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा वर्ष घोषित करने हुए प्रस्ताव पारित किया गया। मातृभाषा दिवस को मनाने का विचार बांग्लादेश की पहल थी। बांग्लादेश में 21 फरवरी को बांग्ला भाषा को स्वीकृति देने के लिए संघर्ष की वर्षगाँठ के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की थीम “Indigenous languages matter for development, peace building and reconciliation” है।
3. हाल ही में भारत के किस पड़ोसी राज्य में फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया की शुरुआत हुई?
उत्तर – नेपाल
नेपाल में हाल ही में “फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया’ शुरू हुआ, यह उत्सव एक महीने तक चलेगा। इस उत्सव के उद्घाटन समारोह में नेपाल के संस्कृति, पर्यटन व नागरिक विमानन मंत्री रबिन्द्र अधिकारी मुख्य अतिथि थे।
मुख्य बिंदु
• नेपाल में फेस्टिवल ऑफ़ इडिया का आयोजन स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र द्वारा काठमांडू में भारतीय दूतावास में भारत के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है।
• फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच सैंकड़ों वर्ष पुराने संबंधों को और भी प्रगाढ़ बनाना तथा देशों देशों के लोगों के बीच साझा सांस्कृतिक संबंधों को मज़बूत बनाना है।
• इस उत्सव के द्वारा दोनों देशों के बीच पारस्परिक समझ में वृद्धि होगी।
• इस उत्सव के पहले दिन सुमित रॉय ग्रुप ने संगीत व नाटक के माध्यम से बुद्ध के जीवन का वर्णन किया।
• इस उत्सव में पंडित येल्ला वेंकटेश्वर की मृदंगम प्रस्तुति, हरिंदर पाल का पंजाबी लोक नृत्य, सु-समन्न्य ग्रुप की थिएटर कला, हरिप्रिया का कथकली नृत्य इत्यादि विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेंगे।
• इस उत्सव में गांधीजी पर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा गाँधीजी पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी तथा संस्कृत पर एक सेमिनार का आयोजन किया जायेगा।
स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र
स्वामी विवेकानंद केंद्र का उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक विरासत के बार में जागरूकता फैलाना तथा विश्व भर में संबंधों को मज़बूत बनाना है। इस केंद्र का संचालन भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् तथा विदेश मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
4. अंतर्राष्ट्रीय शुन्य दृष्टि सम्मेलन का आयोजन किस स्थान पर किया गया?
उत्तर – मुंबई
अंतर्राष्ट्रीय शुन्य दृष्टि सम्मेलन का आयोजन 18 से 20 फरवरी, 2019 के दौरान महाराष्ट्र के मुंबई में किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य कार्यक्षेत्र में सुरक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। इसका आयोजन फैक्ट्री एडवाइस व श्रम संस्थान महानिदेशक, IIT बॉम्बे तथा जर्मन सोशल एक्सीडेंट इंश्योरंस द्वारा किया गया।
5. हाल ही में किस राज्य पुलिस ने भारत के पहले हुमनोइड रोबोट ऑफिसर को शामिल किया?
उत्तर –केरल
केरल पुलिस ने देश में पहली बार पुलिस बल में एक हुमनोइड रोबोट “KP-Bot” को शामिल किया है। यह रोबोट चौबीसों घंटे सेवाएं प्रदान कर सकता है। हालांकि यह रोबोट पूरी तरह से मानवीय पुलिस अधिकारी का स्थानापन नहीं है। यह रोबोट केवल डाटा संग्रहण का कार्य करेगा।
6. हाल ही में किस भारतीय को स्पेन में ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ आर्डर ऑफ़ सिविल मेरिट से सम्मानित किया गया?
उत्तर – सुषमा स्वराज
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने समकक्ष स्पेन के विदेश मंत्री जोसेप बोरेल से द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक का आयोजन मेड्रिड के विअना पैलेस में किया गया। इस बैठक में अंतर्राष्ट्रीय एजेंडा पर सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्य बिंदु
• भारत और स्पेन ने बहुपक्षवाद का समर्थन किया और नियम आधारित मुक्त व्यापार का समर्थन किया।
• इस बैठक में अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर चर्चा की गयी।
• दोनों देशों ने संभावित आर्थिक तथा औद्योगिक संबंधों व तकनीकी सहयोग पर भी चर्चा की। स्पेन नाभिकीय उर्जा के नागरिक उपयोग, परिवहन, रेलवे तथा नारिकरणीय उर्जा में अग्रणी है।
• इस बैठक के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्थायित्व व शान्ति में भारत के बढ़ते हुए प्रभाव को स्वीकृत किया गया।
• स्पेन ने पुलवामा में जैश-ए-मुहम्मद नामक इस्लामिक चरमपंथी संगठन द्वारा किये गये आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और शहीद हुए सैनिकों के प्रति संवेदना प्रकट की।
ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द आर्डर ऑफ़ सिविल मेरिट मैडल
भारत की विदेशी मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज को ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द आर्डर ऑफ़ सिविल मेरिट मैडल से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान 2015 में नेपाल में भूकंप के दौरान स्पेनिश पीड़ितों की सहायता करने के लिए दिया गया। यह पुरस्कार स्पेन की सहायता करने वाले विदेशी नागरिकों को प्रदान किया जाता है।
7. हाल ही में किस राज्य ने कालिया छात्रवृत्ति योजना को लांच किया?
उत्तर –ओडिशा
ओडिशा सरकार ने “कालिया छात्रवृत्ति योजना” लांच की। इस योजना का लाभ “कालिया” (KALIA – Krishak Assistance for Livelihood and Income Augmentation) योजना से लाभान्वित होने वाले किसानों के बच्चों को होगा। इस छात्रवृत्ति योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रोफेशनल शिक्षा निशुल्क उपलब्ध करवाई जायेगी। कृषकों के जिन बच्चों ने सरकारी प्रोफेशनल महाविद्यालयों में प्रवेश लिया है, वे मेरिट के आधार पर इस योजना से लाभान्वित हो सकते हैं।
KALIA – Krishak Assistance for Livelihood and Income Augmentation
• इस योजना के तहत राज्य के 92% कृषकों को कवर किया जाएगा।
• इस योजना के लिए सरकार ने 10,000 करोड़ रुपये की राशि को मंज़ूरी दी है।
• इस राशि को अगले तीन वर्षों में व्यय किया जाएगा।
• इस योजना से राज्य के लगभग 30 लाख छोटे व सीमान्त किसान लाभान्वित होंगे।
• इस योजना के तहत 5000 रुपये की दर से खरीफ तथा रबी सीजन के लिए प्रत्येक परिवार को 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जायेगी।
• ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 50,000 रुपये के फसल ऋण को ब्याज-मुक्त करने की घोषणा भी की है।
8. किस टेलिस्कोप की सहायता से वैज्ञानिकों ने 3 लाख नई आकाशगंगाओं की खोज की है?
उत्तर – 18 देशों के 200 खगोलशास्त्रियों के दल ने लो फ्रीक्वेंसी ऐरे (LOFAR) टेलिस्कोप का इस्तेमाल करते हुए लगभग 3 लाख आकाशगंगाओं की खोज की। माना जा रहा है कि इस खोज से ब्रहमांड के कई रहस्य के बारे में पता चल सकता है। इससे ब्लैक होल तथा आकाशगंगा समूह के विकास के बारे में जानकारी मिल सकती है। LOFAR टेलिस्कोप का संचालन नीदरलैंड्स में ASTRON द्वारा किया जाता है। यह सात देशों में रेडियो ऐन्टेना के नेटवर्क से बना हुआ है, जिस कारण यह 1300 किलोमीटर की सैटेलाइट डिश के सामान है। यह प्रकाशीय उपकरणों की अपेक्षा अधिक दूरी से रौशनी के स्त्रोत का पता लगा सकता है।
9. किस देश ने स्पेस फ़ोर्स के गठन की योजना तैयार की है?
उत्तर – अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने मिलिट्री स्पेस फ़ोर्स के निर्माण के लिए दिशानिर्देश पर हस्ताक्षर किये। इन दिशानिर्देशों के द्वारा पेंटागन को स्पेस फ़ोर्स की स्थापना के लिए निर्देश दिए गये हैं। यह अमेरिकी सेना का छठवां अंग होगा। अमेरिकी सेना के अंग हैं – थल सेना, नौसेना, वायुसेना, मरीन तथा कोस्टगार्ड।
मिलिट्री स्पेस फ़ोर्स
• स्पेस फ़ोर्स का उद्देश्य अन्तरिक्ष में अमेरिकी प्रभुत्व को कायम व सुरक्षित रखना है।
• इसके तहत सैनिकों को अन्तरिक्ष में नहीं भेजा जायेगा, यह सैन्य बल राष्ट्रीय सुरक्षा, उपग्रहों की सुरक्षा तथा अन्य अंतर्राष्ट्रीय संचार वाहनों की सुरक्षा के लिए कार्य करेगा।
• अन्तरिक्ष में सुरक्षा के लिए सैनिकों को प्रशिक्षित किया जायेगा।
• मिलिट्री स्पेस फ़ोर्स को वास्तविक में लाने केलिए अमेरिकी कांग्रेस की मंज़ूरी आवश्यक है।
10. गाँधीवादी दर्शन पर आधारित “वर्ड्स इन द गार्डन” उत्सव का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – नई दिल्ली
गाँधीवादी दर्शन पर आधारित “वर्ड्स इन द गार्डन” उत्सव का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 22 फरवरी को हुई। इसकी थीम “बापू की दिल्ली” है। इसका आयोजन गांधीजी के जन्म की 150 वर्षगाँठ के अवसर पर किया जा रहा है। इस दौरान एम.के. रैना के नाटक “स्टे येट ए व्हाइल”, कविता पाठन, अभिनय तथा संगीत कार्यक्रम इत्यादि का आयोजन किया जायेगा।

Advertisement

Comments

  • Anand tuddu
    Reply

    good question for competitive exam